अशोक झा/ सिलीगुड़ी: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार आज सिलीगुड़ी पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बंगाल पुलिस के आंखों में मोतियाबिंद हो हुआ है। वीडीओ में हमलावर को देख कर भी कह रहे है कि कौन है हमलावर पता नहीं। उन्होंने कहा इस राज्य में इस हमला ने स्पष्ट कर दिया है कि आदिवासी से टीएमसी को कोई प्यार नहीं है। ममता सरकार रोहिंग्या और बांग्लादेशी को राज्य में संरक्षण देकर इस सीमांचल को बांग्लादेश बनाना चाहती है। यह होने नहीं दिया जाएगा। सीएम को नहीं दिखता कि किस प्रकार विधायक और सांसद पर जानलेवा हमला किया गया। वह इतना झूठ बोलती है कि सांसद मुर्मू को ज्यादा चोट नहीं लगी है? वह आज सांसद और विधायक से मिलेंगे इसके बाद वह प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे। जब त्रिपुरा में टीएमसी पार्टी कार्यालय में हमले पर पूछा गया तो कहा कि क्या त्रिपुरा में टीएमसी है? जहां संगठन ही नहीं वहां पार्टी ऑफिस क्या होगा? वही दूसरी ओर भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य समीर उरांव ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। उरांव ने कहा कि ममता सरकार में सत्ता संपोषित गुंडागर्दी हावी है।भाजपा ने इसके साथ ही राज्यव्यापी विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मंगलवार शाम को भाजपा ने दक्षिण 24 परगना जिले के गंगासागर स्थित रुद्र नगर में एक विरोध रैली आयोजित की।।बता दें कि सोमवार को उत्तर बंगाल के नागराकाटा स्थित बामनडांगा चाय बागान में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने गए सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष को हिंसक भीड़ का सामना करना पड़ा। आरोप है कि उन पर पत्थर और ईंटें फेंकी गईं। परिणामस्वरूप सांसद खगेन मुर्मू के सिर में चोट आई और उनकी आंख के नीचे की हड्डी टूट गई। उनका सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता राज्य भर में सड़कों पर उतर आए। रुद्रनगर रैली के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि यह कोई अचानक हुआ हमला नहीं था, बल्कि तृणमूल कांग्रेस समर्थित उपद्रवियों द्वारा एक पूर्व-नियोजित हमला था।भाजपा नेताओं के अनुसार, यह हमला राहत वितरण कार्यों में बाधा डालने के लिए किया गया था। उन्होंने सांसद पर हुए जानलेवा हमले की निंदा करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस घटना ने एक बार फिर पूरे राज्य में राजनीतिक तनाव पैदा कर दिया है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। वहीं, भाजपा सांसद मुकेश दलाल ने कहा कि खगेन लगातार पश्चिम बंगाल के मुद्दों पर लोकसभा में अपनी बात रखते हैं। टीएमसी के गुंडों द्वारा उनसे की गई मारपीट निंदनीय है। पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश के लोगों को पश्चिम बंगाल में बसाकर पूरी डेमोग्राफी बदल दी गई है। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को चैलेंज करते हुए कहा कि यह घटना गुजरात में होती तो वह तुरंत गुजरात आते, लेकिन ममता बनर्जी के खिलाफ एक शब्द नहीं बोल सकते हैं। वे ममता बनर्जी से डरते हैं।







Hits Today : 30
Who's Online : 5