Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » सिलीगुड़ी में बार-कम-रेस्टोरेंट्स के आड़ में देह व्यापार का धंधा

    सिलीगुड़ी में बार-कम-रेस्टोरेंट्स के आड़ में देह व्यापार का धंधा

    ईडी ने सिलीगुड़ी समेत बंगाल में आठ स्थानों पर एक साथ की छापामारी
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressNovember 7, 2025 बंगाल

     

    – उत्तरायण हो रहा बदनाम, पहले भी अवैध शराब के धंधे का हुआ था खुलाशा

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ताबड़तोड़ छापेमारी से पश्चिम बंगाल में हड़कंप मच गया है. ईडी कोलकाता जोन की टीम ने शुक्रवार (7 नवंबर) को सुबह एक बड़े ऑपरेशन के तहत बिधाननगर, कोलकाता और सिलीगुड़ी में करीब 8 जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया।बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई मानव तस्करी मामले को लेकर की गई है। केंद्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक ये कार्रवाई एक ऐसे संगठित मानव तस्करी और वेश्यावृति से जुड़ी है, जिसे कुछ कारोबारी बार-कम-रेस्टोरेंट्स के जरिए चला रहे थे। बता दें कि ED की ये जांच पड़ताल पश्चिम बंगाल पुलिस की कई FIRs और चार्जशीट पर आधारित है।
    इन मामलों में मुख्य आरोपियों के तौर पर जगजीत सिंह, अजमल सिद्दीकी, बिष्णु मुंद्रा और कई अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ IPC, Arms Act और Immoral Traffic Prevention Act की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। सूत्रों के मुताबिक आरोपी गरीब लोगों और कमजोर महिलाओं को झूठे नौकरी के वादे देकर कोलकाता और सिलीगुड़ी लाते थे। इसके बाद उन्हें जबरदस्ती वेश्यावृत्ति में धकेल दिया जाता था। इस पूरे नेटवर्क से कई करोड़ रुपये की नकद कमाई होती थी, जिसे आरोपी कई कंपनियों के जरिए सफेद कर रहे थे। बता दें कि ED की टीम ने आज यानि शुक्रवार को जिन ठिकानों पर छापेमारी की है, उनमें आरोपियों के घर, ऑफिस और कई बार-कम-रेस्टोरेंट्स भी शामिल हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी को शक है कि ये आरोपी बार और रेस्टोरेंट के बिजनेस का इस्तेमाल अपनी गैरकानूनी कमाई को वैध दिखाने के लिए करते थे। ईडी के मुताबिक हवाला और नकली कंपनी के जरिए आरोपियों द्वारा पैसों को इधर से उधर ट्रांसफर किया जा रहा था।आरोप तो यह भी है कि इस अवैध कारोबार से करोड़ों रुपये की कमाई होती थी, जिसे आरोपी अपने नियंत्रण वाली कई कंपनियों के जरिए सफेद धन में बदल रहे थे.
    देशभर में चल रहे ऐसे रैकेट
    पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद ऐसे रैकेट कमोबेश देशभर में चल रहे हैं. हाल ही में पश्चिमी यूपी और दिल्ली के रास्ते से जुड़े कुछ हाईवे पर होटलों में देह व्यापार का खुलासा हुआ था. ढाबों के अंदर बने चोर रास्तों से एक गुप्त बेडरूम तक पहुंचा जा सकता था, जहां से लड़कियां बरामद हुई थीं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटलों और ढाबों के मालिकों को गिरफ्तार करके लड़कियों को सुरक्षित छुड़ाया था. उस केस में छाता से लेकर कोसीकलां बार्डर तक हाईवे किनारे अधिकांश होटल, ढाबे व गेस्ट हाउस में बड़े पैमाने पर देह व्यापार का कारोबार चलने की सूचना पर पुलिस ने रेड मारी थी. यहां पर दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य जिलों से आने वाले लोगों को महिलाएं व युवतियां उपलब्ध कराकर संचालक मोटी कमाई कर रहे थे।नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार में धकेला
    यहPMLA, 2002 के तहत शेड्यूल्ड ऑफेंस मानी जाती हैं. जांच में सामने आया है कि आरोपी व्यक्ति गरीब और असहाय महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार में धकेलते थे और इस अवैध गतिविधि से भारी मात्रा में नकद धन (कई करोड़ रुपये) कमाते थे. इन अवैध पैसों को अपने नियंत्रण वाली कई कंपनियों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग (धनशोधन) कर वैध दिखाने का प्रयास किया जा रहा था.
    ED की तलाशी कार्रवाई के दौरान कई डिजिटल दस्तावेज, संदिग्ध लेनदेन रिकॉर्ड और आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गई हैं. एजेंसी अब इस रैकेट से जुड़े आर्थिक लेनदेन और लाभार्थियों की पहचान कर रही है।

    Post Views: 154

    Related Posts

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026By Roaming Express

    19 को सिलीगुड़ी आयेंगे भाजपा के प्रखर प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    April 16, 2026By Roaming Express

    ‘मातृशक्ति भरोसा कार्ड’ के बाद अब भाजपा का आज होगा युवा शक्ति कार्ड

    April 15, 2026By Roaming Express

    भ्रष्टाचार के माध्यम से बंगाल की जनता से लूटी गई एक-एक पाई वसूल होगी: अमित शाह

    April 15, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026

    – सिलीगुड़ी में भाजपा लीगल सेल से करेंगे बैठक तो अग्रसेन भवन में बुद्धिजीवियों के…

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026

    नोएडा हिंसा में निकला पाकिस्तान कनेक्शन, गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर ने किया खुलासा

    April 16, 2026
    LATEST NEWS

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1603733
    Hits Today : 1578
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.