Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    उत्तर प्रदेश में 22 मई से 20 जून तक होगी जनगणना, लखनऊ में हुआ एक दिन का प्रशिक्षण

    March 28, 2026

    अयोध्या में जीयर स्वामी का यज्ञ मंडप आग की चपेट में

    March 28, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री ने ममता के खिलाफ जारी की 14 आरोपों वाली चार्जशीट

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » Basti News:बीएचयू से लौट रही 108 एम्बुलेंस डंपर में घुसी, चालक की मौके पर मौत

    Basti News:बीएचयू से लौट रही 108 एम्बुलेंस डंपर में घुसी, चालक की मौके पर मौत

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressMarch 8, 2026 उत्तर प्रदेश

    उप्र बस्ती जिले में मरीज को वाराणसी के बीएचयू में भर्ती कराकर लौट रही 108 एम्बुलेंस रविवार सुबह दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। कैथी टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में एम्बुलेंस के पीछे से घुस जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में तैनात ईएमटी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सुनील यादव (35) पुत्र बच्चूलाल, निवासी ग्राम कौलपुरा, थाना लालगंज, जनपद बस्ती के रूप में हुई जो बलिया जिले के दुबहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर 108 एम्बुलेंस सेवा में चालक पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार सुनील यादव मरीज को लेकर वाराणसी स्थित बीएचयू गए थे। मरीज को भर्ती कराने के बाद रविवार तड़के करीब 4:20 बजे एम्बुलेंस से वापस सीएचसी दुबहड़ के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि रास्ते में दोनों कर्मियों ने करीब एक घंटे विश्राम भी किया था। इसके बाद दोबारा यात्रा शुरू की गई। इसी दौरान सुबह लगभग 6:15 बजे कैथी टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर पहले एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। आशंका जताई जा रही है कि वाहन चलाते समय चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि चालक सुनील यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी अश्वनी उस समय पीछे की सीट पर आराम कर रहे थे। टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए वाराणसी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक गांव कौलपुरा लाया गया, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    मृतक सुनील यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे दिव्यांश (8 वर्ष) और दिव्यांशु (6 वर्ष) हैं। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

     

    Post Views: 113

    Related Posts

    उत्तर प्रदेश में 22 मई से 20 जून तक होगी जनगणना, लखनऊ में हुआ एक दिन का प्रशिक्षण

    March 28, 2026By Roaming Express

    पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा- कहीं कमी नहीं

    March 26, 2026By Roaming Express

    यूपी व बहराइच का गौरव: गज़नफ़र हैदर ‘गुलफाम’ बने बिहार राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरमैन

    March 19, 2026By Roaming Express

    आतंकी संगठन आईएसआईएस के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़ा आतंकी हारिश अली मुरादाबाद से गिरफ्तार

    March 16, 2026By Roaming Express

    प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को मिली 900 करोड़ रुपए की पहली किस्त

    March 16, 2026By Roaming Express

    यूपी में तेल गैस की किल्लत पर फैलाई अफवाह तो खैर नहीं

    March 11, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    उत्तर प्रदेश में 22 मई से 20 जून तक होगी जनगणना, लखनऊ में हुआ एक दिन का प्रशिक्षण

    March 28, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    उत्तर प्रदेश में 22 मई से 20 जून तक होगी जनगणना, लखनऊ में हुआ एक दिन का प्रशिक्षण

    March 28, 2026

    *एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद कंचन वर्मा…

    अयोध्या में जीयर स्वामी का यज्ञ मंडप आग की चपेट में

    March 28, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री ने ममता के खिलाफ जारी की 14 आरोपों वाली चार्जशीट

    March 28, 2026

    रामनवमी धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि मर्यादा, धर्म और आदर्श जीवन मूल्यों की स्मृति का दिवस

    March 26, 2026
    LATEST NEWS

    उत्तर प्रदेश में 22 मई से 20 जून तक होगी जनगणना, लखनऊ में हुआ एक दिन का प्रशिक्षण

    March 28, 2026

    अयोध्या में जीयर स्वामी का यज्ञ मंडप आग की चपेट में

    March 28, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री ने ममता के खिलाफ जारी की 14 आरोपों वाली चार्जशीट

    March 28, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1583329
    Hits Today : 3453
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.