Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » वाराणसी मंडल के कादीपुर स्टेशन 12 C समपार फाटक पर ROB रोड ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु 62 मीटर के ओपन वेब गर्डर की सफल लांचिंग

    वाराणसी मंडल के कादीपुर स्टेशन 12 C समपार फाटक पर ROB रोड ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु 62 मीटर के ओपन वेब गर्डर की सफल लांचिंग

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressNovember 15, 2025 उत्तर प्रदेश

    वाराणसी; पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल अपने स्टेशनों के पुनर्विकास योजना के अंतर्गत यात्री सुविधा विकास कार्यों के साथ-साथ सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है । इसके लिए मंडल में पड़ने वाले समपार फाटकों पर रोड ओवर ब्रिज,रोड अंडर ब्रिज,लिमिटेड हाइट सबवे एवं अंडर पास बनाकर सड़क उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित एवं रेल परिचालन को संरक्षित करने का कार्य योजनाबद्ध तरीके से कार्यान्वित किया जा रहा है।
    इसी क्रम में वाराणसी मंडल के वाराणसी-औड़िहार रेल खण्ड एवं चौबेपुर-बाबतपुर की क्रासिंग पर कादीपुर रेलवे स्टेशन के समीप पड़ने वाले समपार फाटक संख्या 12 सी पर रोड ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु 62 मीटर से अधिक लम्बे एवं 430 मीट्रिक टन वजन के ओपन वेब गर्डर की सफल लांचिंग का कार्य सभी फिटिंग सहित आज 15 नवम्बर,2025 को सम्पन्न हुआ । ROB के ओपन वेब गर्डर की लॉन्चिंग का यह चुनौतीपूर्ण कार्य मात्र 4 घंटे का ट्रैफिक एवं कर्षण ब्लाक लेकर सीमित अवधि में ही पूरे सुरक्षा प्रोटोकाल के साथ सफलतापूर्वक किया गया । ओपन वेब गर्डर लांचिंग में उच्च क्षमता वाले रोड क्रेन का उपयोग किया गया तथा कार्य के दौरान एक क्रेन को स्टैण्ड बाई के रूप में रखा गया था । लांच किये गये ओपन गर्डर में प्रत्येक की लम्बाई 62 मीटर तथा कुल वजन 430 मीट्रिक टन है।
    समपार संख्या 12 C पर गर्डर लॉन्चिंग के शेष कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा।चौबेपुर- बाबतपुर सड़क मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे क्रॉसिंग सं 12 सी पर रोड ओवरब्रिज बन जाने से चौबेपुर के नागरिकों समेत बलिया एवं गाजीपुर से बाबतपुर होते हुए जौनपुर एवं लखनऊ जाने वाले सड़क यात्रियों को सुविधा होगी। समपार फाटक पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा और एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को सुविधा होगी एवं उनकी यात्रा सहज होगी।
    गर्डर लांचिंग का कार्य मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन, अपर मंडल रेल प्रबंधक(इंफ़्रा) श्री अजय सिंह, उप मुख्य इंजीनियर (गतिशक्ति) श्री शशांक पाण्डेय की देख-रेख में आज 4 घण्टे का विद्युत कर्षण एवं ट्रैफिक ब्लाक लेकर ब्लाक अवधि के अंदर ही सम्पन्न कर लिया गया।

    Post Views: 312
    Indianrailway

    Related Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026By Roaming Express

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026By Roaming Express

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026By Roaming Express

    Basti News :फर्जी नियुक्ति पर गिरी गाज, वेतन वसूली और एफआईआर के आदेश

    May 30, 2026By Roaming Express

    बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर विक्रमजोत के पास फ्लाईओवर से 20 फीट नीचे गिरी रोडवेज बस, 11 यात्री घायल

    May 30, 2026By Roaming Express

    सपा नेता अनिल अग्रवाल की पहल से मथुरा में फैक्ट्री अग्निकांड पीड़ितों को मिली त्वरित राहत,फैक्ट्री मालिक ने मकानों की मरम्मत शुरू 

    May 29, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624443
    Hits Today : 251
    Who's Online : 8
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.