Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » नीतीश कुमार 10वीं बार बने CM, सम्राट चौधरी समेत किस-किस मंत्री ने ली शपथ

    नीतीश कुमार 10वीं बार बने CM, सम्राट चौधरी समेत किस-किस मंत्री ने ली शपथ

    मंच से गमछा लहराकर पीएम मोदी ने दी लोगो को बधाई
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressNovember 20, 2025 बिहार

    अशोक झा/ पटना : बिहार की राजनीति में एक और इतिहास रचते हुए जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार ने गुरुवार(20 नवंबर) को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ 10वीं बार ग्रहण की। इस मंच से पीएम मोदी ने गमछा लहराकर बिहारवासियों को बधाई दी आभार व्यक्त किया। पटना के प्रतिष्ठित गांधी मैदान में आयोजित इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। खास बात यह रही कि वर्ष 2020 में आयोजित शपथ ग्रहण में पीएम मोदी शामिल नहीं हुए थे, लेकिन इस बार उनकी उपस्थिति ने राजनीतिक रूप से कई संकेत छोड़े।
    गांधी मैदान 2005, 2010 और 2015 में भी नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण का साक्षी रहा है, एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में दिखाई दिया। यह वही स्थान है जिसे जयप्रकाश नारायण की 1974 की ‘संपूर्ण क्रांति’ की पुकार के लिए जाना जाता है। ऐसे ऐतिहासिक स्थल पर सत्ता हस्तांतरण का मंच सजना अपने आप में राजनीतिक संदेश देता है।
    समारोह में एनडीए के शीर्ष नेतृत्व की मजबूत एकजुटता भी दिखाई दी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति ने गठबंधन के सामूहिक समर्थन का प्रदर्शन किया।
    शपथ ग्रहण का संचालन बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया। इस अवसर पर एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने भी समारोह को राजनीतिक दृष्टि से और महत्वपूर्ण बना दिया। नेताओं के बीच बदलते समीकरणों और एनडीए की आगामी रणनीतियों के संदर्भ में यह कार्यक्रम कई मायनों में अहम माना जा रहा है।
    नीतीश कुमार का 10वां शपथ ग्रहण न केवल उनकी लंबी रफ्तार वाली राजनीतिक यात्रा को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि बिहार की राजनीति में उनका प्रभाव अब भी मजबूत और निर्णायक है। शासन, प्रशासन और गठबंधन राजनीति इन तीनों क्षेत्रों में उनकी लगातार सक्रिय उपस्थिति उन्हें भारत के सबसे अनुभवी मुख्यमंत्रियों की श्रेणी में और ऊंचा स्थान दिलाती है। बिहार में सत्ता परिवर्तन के इस नए चरण के साथ, राज्य की राजनीतिक दिशा और भविष्य की नीतियों पर अब सभी की नज़रें टिकी हुई हैं।नीतीश ने कैबिनेट में अपने साथ बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी-आर, एचएएम और आरएलएम के कुल 26 नेताओं को मंत्री बनाया है। नीतीश इससे पहले 7 बार एनडीए और 2 बार महागठबंधन सरकार के सीएम रहे हैं। एनडीए की पहले की 7 सरकारों में 1 बार जीतनराम मांझी मुख्यमंत्री रहे थे। बिहार चुनाव में एनडीए को 202 दलों के साथ दो तिहाई से ऊपर बहुमत मिला है। राजग के 202 विधायकों में भाजपा के 89, जदयू के 85, लोजपा-रामविलास के 19, हम के 5 और रालोमो के 4 एमएलए शामिल हैं। नीतीश ने कल ही संकेत दिया था कि आज के शपथ में सीमित संख्या में मंत्री बनाए जाएंगे और मकर संक्रांति के बाद यानी अगले साल मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री- जेडीयू,सम्राट चौधरी- उप-मुख्यमंत्री- बीजेपी,विजय कुमार सिन्हा- उप-मुख्यमंत्री, बीजेपी,विजय कुमार चौधरी- मंत्री, जेडीयू,बिजेंद्र प्रसाद यादव- मंत्री, जेडीयू, श्रवण कुमार- मंत्री, जेडीयू,मंगल पांडेय- मंत्री, बीजेपी, दिलीप जायसवाल- मंत्री, बीजेपी
    अशोक चौधरी- मंत्री, जेडीयू, लेशी सिंह- मंत्री, जेडीयू
    मदन सहनी- मंत्री, जेडीयू, नितिन नवीन- मंत्री, बीजेपी
    रामकृपाल यादव- मंत्री, बीजेपी, संतोष सुमन- मंत्री, हम
    सुनील कुमार- मंत्री, जेडीयू, मोहम्मद जमा खान- मंत्री, जेडीयू
    संजय सिंह टाइगर- मंत्री, बीजेपी, अरुण शंकर प्रसाद- मंत्री, बीजेपी,सुरेंद्र मेहता- मंत्री, बीजेपी
    नारायण प्रसाद- मंत्री, बीजेपी, रमा निषाद- मंत्री, बीजेपी
    लखेंद्र कुमार रौशन- मंत्री, बीजेपी, श्रेयसी सिंह- मंत्री, बीजेपी
    प्रमोद कुमार- मंत्री, बीजेपी,संजय कुमार- मंत्री, लोजपा-आर
    संजय कुमार सिंह, लोजपा-आर,दीपक प्रकाश, रालोमो।

    Post Views: 209

    Related Posts

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    बिहार में गृह विभाग समेत 29 ताकतवर मंत्रालय के साथ सम्राट चौधरी ने संभाला पदभार

    April 15, 2026By Roaming Express

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026By Roaming Express

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री, कहा बिहार को विकसित राज्य बनाना है

    April 14, 2026By Roaming Express

    बंगाल के मुख्यमंत्री बनेंगे अभिषेक बनर्जी : कुणाल घोष

    April 3, 2026By Roaming Express

    मैं 15 दिन तक बंगाल में ही रहूंगा, सब TMC को बाय-बाय कहना चाहते हैं: अमित शाह

    April 2, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026
    Don't Miss

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    जिला निर्वाचन अधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया…

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026

    बस्ती में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    October 19, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1824049
    Hits Today : 2337
    Who's Online : 9
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.