Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » नीतीश की नई सरकार में मुस्लिम मंत्री के तौर पर मोहम्मद जमा खान को फिर बनाया गया मंत्री

    नीतीश की नई सरकार में मुस्लिम मंत्री के तौर पर मोहम्मद जमा खान को फिर बनाया गया मंत्री

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressNovember 20, 2025 बिहार

     

    – किशनगंज का बनाया गया प्रभारी, 90 फीसदी हिंदू मतदाताओके बीच होते है निर्वाचित

    अशोक झा/ पटना : हार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। बीजेपी के दो उपमुख्यमंत्रियों समेत कैबिनेट में कुल 26 ने मंत्री पद की शपथ ली है। नीतीश कुमार के इस मंत्रिमंडल में एक मात्र मुस्लिम विधायक जमा खान को शामिल किया गया है।नीतीश की नई सरकार में मुस्लिम मंत्री के तौर पर मोहम्मद जमा खान का नाम सामने आ रहा है. उन्होंने चैनपुर विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के बृज किशोर बिंद को 8362 वोटों से हराया था. जमा खान ने 2020 का विधानसभा चुनाव बसपा के टिकट पर जीता था और बाद में वो जेडीयू में चले गए थे. जमा खान का चैनपुर में दबदबा रहा है. नीतीश कुमार ने पिछली बार जमा खान को पार्टी में लेने के साथ अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी थी।इस नए मंत्रिमंडल में कुल 26 मंत्रियों को जगह दी गई है, जिसमें बीजेपी, जेडीयू और सहयोगी दलों के नेताओं का संतुलित मिश्रण नजर आ रहा है।इस बार खास ध्यान अल्पसंख्यक और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व पर दिया गया है। चैनपुर से विधायक जमा खान को भी मंत्री बनाया गया है, जो अब नीतीश सरकार में एक महत्वपूर्ण चेहरा बनकर उभरे हैं। 2020 में बसपा के एकमात्र विधायक के रूप में चर्चा में आए जमा खान ने राजनीतिक सफर में कई उतार-चढ़ाव देखे और अब वे दोबारा नीतीश मंत्रिमंडल का हिस्सा बनकर अपनी भूमिका मजबूत कर रहे हैं।जमा खान, अल्पसंख्यक समाज का भरोसेमंद चेहरा: जेडीयू ने अपने भरोसेमंद और अनुभवी नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी है। विजय चौधरी, अशोक चौधरी, बृजेंद्र यादव, श्रवण कुमार जैसे नाम फिर से मंत्री बने हैं। इसके साथ ही ज़मा खान की भी वापसी हुई है, जिन्हें अल्पसंख्यक समुदाय का अहम चेहरा माना जाता है। जमा खान को एक बार फिर मंत्री बनाकर जेडीयू ने यह संदेश दिया है कि पार्टी अल्पसंख्यक समुदाय में अपनी पकड़ मजबूत रखना चाहती है। वे कैमूर जिले के चैनपुर से विधायक हैं और अपने स्थानीय क्षेत्र में मजबूत जनाधार रखते हैं।
    जमा खान का अब तक का सफर: जमा खान का जन्म कैमूर के नौघरा गांव में हुआ। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई वाराणसी में की। उनका परिवार पहले हिंदू राजपूत था जिसने बाद में इस्लाम धर्म अपनाया, लेकिन आज भी उनके परिवार में दोनों धर्मों का जुड़ाव दिखाई देता है। इससे वे एक अनोखी सामाजिक पृष्ठभूमि के नेता माने जाते हैं।
    2005 में बसपा से राजनीति शुरू करने के बाद तीन चुनावी हारों ने उनका रास्ता और मुश्किल बना दिया। लेकिन 2020 में उन्होंने बसपा के टिकट पर पहली बड़ी जीत दर्ज की और विधानसभा पहुंचे। उनका यह सफर बताता है कि वे कभी हार नहीं मानते। 2021 में उन्होंने जेडीयू जॉइन की और तुरंत ही अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बना दिया गया। अब नई सरकार में उन्हें दोबारा मंत्री बनाना इस बात का संकेत है कि पार्टी उनके काम और उनकी पकड़ दोनों को महत्व देती है।
    जमा खान की संपत्ति और आर्थिक स्थिति जमा खान की कुल घोषित संपत्ति करीब 1.57 करोड़ रुपये है, जिसमें जमीन-जायदाद, बैंक बैलेंस और कुछ चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं। उनके पास ग्रामीण क्षेत्र में स्थित पुश्तैनी जमीन भी है, जिसकी बाजार कीमत समय के साथ बढ़ी है। इसके अलावा उनके नाम पर कुछ कृषि भूमि और घरेलू उपयोग की संपत्तियां भी दर्ज हैं। उन पर करीब 16.8 लाख रुपये का कर्ज है, जिसमें बैंक से लिया गया लोन और अन्य वित्तीय देनदारियां शामिल हैं। यह दिखाता है कि वे बड़े उद्योगपतियों या कारोबारी घरानों की तरह भारी संसाधनों वाले नेता नहीं हैं।

    Post Views: 142

    Related Posts

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    बिहार में गृह विभाग समेत 29 ताकतवर मंत्रालय के साथ सम्राट चौधरी ने संभाला पदभार

    April 15, 2026By Roaming Express

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026By Roaming Express

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री, कहा बिहार को विकसित राज्य बनाना है

    April 14, 2026By Roaming Express

    बंगाल के मुख्यमंत्री बनेंगे अभिषेक बनर्जी : कुणाल घोष

    April 3, 2026By Roaming Express

    मैं 15 दिन तक बंगाल में ही रहूंगा, सब TMC को बाय-बाय कहना चाहते हैं: अमित शाह

    April 2, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    बेस से स्पेस” अभियान के जरिए बस्ती  अग्रणी जिले के रूप में होगा स्थापित उप्र…

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026
    LATEST NEWS

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1637894
    Hits Today : 1282
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.