Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    Basti News:बस्‍ती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला से मारपीट, मची अफरातफरी

    October 4, 2026

    पहल संस्था संस्थापक मनीष मिश्र ने शुरू किया सफाई अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल कोलकोता से गिरफ्तार

    कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल कोलकोता से गिरफ्तार

    यूपी पुलिस की टीम ने उस समय पकड़ा जब वह पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने के फिराक में था
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressDecember 1, 2025 बंगाल

     

    अशोक झा/कोलकाता: कोडीन युक्त कफ सिरप की देशव्यापी तस्करी में शामिल मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल को सोनभद्र पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। तस्करी गिरोह का सरगना और कुख्यात ड्रग माफिया शुभम जायसवाल का पिता भोला प्रसाद लंबे समय से पुलिस की रडार पर था। वो विदेश भागने की कोशिश कर रहा था, उसे कोलकाता से ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र ले लाया जा रहा है।सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) और SOG की टीम को इस ऑपरेशन में सफलता मिली। टीम ने कोलकाता में उस समय भोला को दबोचा जब वह पासपोर्ट बनवाकर अंतिम तैयारी में जुटा था। भोला प्रसाद मूल रूप से वाराणसी के कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट का निवासी है।
    1.19 लाख से अधिक सिरप की बोतलें हुई थीं बरामद: 18 अक्टूबर 2025 को सोनभद्र में दो कंटेनरों से 1,19,675 कोडीन युक्त कफ सिरप की बोतलें बरामद की गई थीं। इसके बाद सूचना के आधार पर गाजियाबाद में संयुक्त छापेमारी कर चार ट्रकों से भारी मात्रा में कफ सीरप और 20 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए थे। इसी कड़ी में भोला प्रसाद की भूमिका सामने आई।25 करोड़ का घोटाला उजागर:
    जांच में पता चला कि भोला प्रसाद रांची स्थित मेसर्स शैली ट्रेडर्स के माध्यम से फर्जी बिलिंग कराता था। SIT ने भदोही, चंदौली, वाराणसी और सोनभद्र में लगभग 25 करोड़ रुपये के फर्जी लेन-देन का खुलासा किया। जांच में शामिल कई फर्में केवल कागजों पर पाई गईं और संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया। 7.53 लाख बोतलों की बिक्री का आरोप
    29 नवंबर को ड्रग इंस्पेक्टर राजेश मौर्य की तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसमें NDPS एक्ट की धारा 27(A), 29 सहित कई गंभीर धाराएं शामिल हैं। आरोप है कि मां कृपा मेडिकल और मेसर्स शिवक्षा प्राइवेट लिमिटेड के जरिए अप्रैल 2024 से अगस्त 2025 तक 7,53,000 बोतलें फेनसेडिल सिरप काले बाजार में बेची गईं।चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर में भी भोला प्रसाद वांछित था। शुभम जायसवाल के साथ मिलकर उसने पूरे पूर्वांचल में कोडीन सिरप का विस्तृत नेटवर्क खड़ा किया था। एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि ड्रग माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सरगना को बख्शा नहीं जाएगा।

    Post Views: 152

    Related Posts

    19 सितंबर को आसमान में दिखेगा चांद का खास नजारा अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अवलोकन की रात्रि

    September 19, 2026By Roaming Express

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    उप्र बस्ती जिले में  गौर थाना क्षेत्र के सावडीह निवासी मोनू यादव की शिकायत पर…

    Basti News:बस्‍ती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला से मारपीट, मची अफरातफरी

    October 4, 2026

    पहल संस्था संस्थापक मनीष मिश्र ने शुरू किया सफाई अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

    October 4, 2026

    Basti News: गांधी-शास्त्री जयंती पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्रों ने संभाली झाड़ू, चौराहों पर चलाया स्वच्छता अभियान

    October 2, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    Basti News:बस्‍ती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला से मारपीट, मची अफरातफरी

    October 4, 2026

    पहल संस्था संस्थापक मनीष मिश्र ने शुरू किया सफाई अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

    October 4, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1775777
    Hits Today : 5546
    Who's Online : 17
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.