उप्र बस्ती जिले में केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस उत्साह, गौरव और गरिमा के साथ मनाया गया। यह अवसर शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को स्मरण करने का दिन रहा।
समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भारत की विभिन्न भाषाओं में प्रस्तुतियाँ देकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को जीवंत किया। जिसको देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।
विद्यालय के प्राचार्य रमेश कुमार मल्ल ने कहा कि केवीएस केवल शिक्षा देने वाली संस्था नहीं, बल्कि जिम्मेदार, संस्कारी और राष्ट्रभक्त नागरिकों के निर्माण का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु, अनुशासित और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की।
सेवानिवृत्त शिक्षक तेज प्रताप सिंह तथा पूर्व छात्र यशदीप श्रीवास्तव ने भी अपने उद्बोधन से विद्यार्थियों को प्रेरित किया और संगठन में अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अभिभागव और शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।







Hits Today : 2001
Who's Online : 10