Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बंगाल में चल रहा महाजंगल राज, टीएमसी घुसपैठिए को बचाने की कर रही कोशिश : पीएम मोदी

    बंगाल में चल रहा महाजंगल राज, टीएमसी घुसपैठिए को बचाने की कर रही कोशिश : पीएम मोदी

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressDecember 20, 2025 बंगाल

    – फोन के जरिए रैली को संबोधित किया और जनता से माफी भी मांगी

    – वंदे मातरम् को राष्ट्र निर्माण का मंत्र बनाना है’ बोलें मोदी

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी:
    घुसपैठियों को बचाने के लिए टीएमसी एसआईआर का विरोध कर रही है। बंगाल में पीएम मोदी का ममता हमला बोला। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि वंदे मातरम् ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष का मंत्र था। पीएम मोदी ने कहा, “‘वंदे मातरम् को राष्ट्र निर्माण का मंत्र बनाना है। “खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर लैंड न होने पर पीएम मोदी ने मोबाइल से बंगाल रैली को संबोधित किया। उन्होंने ममता सरकार पर ‘महाजंगल राज’ और घुसपैठियों को बचाने का आरोप लगाते हुए टीएमसी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने बंगाल में विकास के लिए बीजेपी की ‘डबल इंजन सरकार’ बनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर शनिवार को कुहासे की वजह से नादिया के ताहेरपुर में नहीं उतर पाया. उसके बाद पीएम मोदी ने फोन से सभा को संबोधित किया. उन्होंने अपने वक्तव्य में टीएमसी और ममता बनर्जी की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने राज्य की जनता से बीजेपी की डबल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि एक बार बीजेपी का मौका दें। उन्होंने कहा कि टीएमसी घुसपैठियों को बचाने के लिए SIR का विरोध कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले महीने बिहार ने विकास के लिए एनडीए सरकार को प्रचंड विजय दिलाया है। गंगाजी बिहार से बहते हुए बंगाल तक पहुंचती है।बिहार में बंगाल में भाजपा का विजय का रास्ता बना दिया है।बिहार ने जंगलराज को एक स्वर से नाकार दिया है। 20 साल बाद भाजपा-एनडीए को पहले से ही अधिक सीटें दी है। पश्चिम बंगाल में महाजंगल राज चल रहा है. उससे हमें मुक्ति चाहिए। पश्चिम बंगाल का बच्चा-बच्चा कह रहा है, पश्चिम बंगाल का हर गांव, शहर, हर गली और मोहल्ला कर रहा है. बाचते चाई, बीजेपी ताई…
    ममता सरकार पर पीएम का हमला: उन्होंने कहा कि यहां ऐसी सरकार है, जो कमीशन में लगी रहती है। विकास से जुड़े हजारों रुपए के प्रोजेक्ट लटकी पड़ी है। उन्होंने कहा कि मोदी का विरोध करें, लेकिन जनता के सपनों का चूर-चूर करने का पाप नहीं करें। राज्य के प्रबुद्ध जनता से अपील कर रहा हूं कि यहां बीजेपी की डबल इंजन की सरकार बनाकर देखें। उन्होंने कहा कि गोबैक के नारे लगाने वाले घुसपैठिए के लिए चुप हो जाते हैं। वे गोबैक मोदी के नारे लगाते हैं। यही टीएमसी का असली चेहरा है।टीएमसी घुसपैठिए का बचाने के लिए बंगाल में SIR का विरोध कर रही है।खराब मौसम की वजह से नहीं लैंड कर पाया हेलीकॉप्टर: उन्होंने कहा कि मैं सर्वप्रथम क्षमाप्रार्थी हूं कि खराब मौसम की वजह से मेरा हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाया। कुहासे की वजह से कुछ भाजपा कार्यकर्ता रेल हादसा के शिकार हुए हैं। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। जो घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की वह कामना करते हैं। हम उनके साथ हैं।
    उन्होंने कहा कि नादिया वो भूमि है, जहां करुणा और भक्ति के स्वरूप चैतन्य प्रभु प्रकट हुए।
    पश्चिम बंगाल की यह भूमि बंकिम बाबू की भूमि है। ऋषि बंकिम ने वंदेमातरम के जरिए नई चेतना प्रकट की।
    पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत की लक्ष्य की प्राप्ति में केंद्र सरकार हर देशवासी के साथ कंधा में कंधा मिलाकर चल रही है।सरकार ऐसी नीति बना रही है कि हर भाई-बहनों का सामर्थ्य बढ़े। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को दो बड़े हाई-वे प्रोजेक्ट मिले हैं। इससे इस क्षेत्र की कोलकाता और सिलीगुड़ी की कनेक्टिविटी बेहतर होने वाली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कई विकास परियोजनाएं राज्य सरकार की वजह से लंबित पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि अगर टीएमसी बीजेपी का विरोध करना चाहती है तो करे, लेकिन राजनीतिक फायदे के लिए विकास को रोके जाने की बात समझ से बाहर है। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे बीजेपी को एक मौका दें, डबल इंजन सरकार बनने दें और भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार बंगाल के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगी।

    Post Views: 155

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    -पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, गर्दन पर नाखून के निशान और शरीर पर कई…

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026

    सिद्धार्थनगर में 5.46 लाख के गबन का आरोप, ग्राम विकास अधिकारी के निलंबन के निर्देश

    September 8, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1703330
    Hits Today : 751
    Who's Online : 8
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.