Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » भीषण ठंड को मात देकर काशी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का ऐतिहासिक स्वागत, हर-हर महादेव से गूंजा नगर

    भीषण ठंड को मात देकर काशी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का ऐतिहासिक स्वागत, हर-हर महादेव से गूंजा नगर

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 7, 2026 उत्तर प्रदेश

    *कड़ाके की ठंड में भी कैथी से सर्किट हाउस तक डटे रहे कार्यकर्ता, उत्साह और अनुशासन ने खींचा सबका ध्यान*
    *************************
    *शंखनाद,डमरू के साथ खूब बजे ढोल-नगाड़े हुई गुलाब की पंखुडियों कि वर्षा*
    **************************
    *सैकड़ो होर्डिंग्स, पार्टी के झंडों व पताकाओं से सजा यात्रा मार्ग एवं काशी के चौराहे*
    **************************
    *जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी ने दिखाया भाजपा का संगठनात्मक दम*
    **************************
    वाराणसी 07 जनवरी:– नव निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काशी आगमन पर अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वागत देखने को मिला। कैथी से लेकर सर्किट हाउस तक पूरे यात्रा मार्ग पर भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शंखनाद,डमरु, ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी उद्घोष के साथ प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। काशी की गलियों और चौराहों पर उमड़ा उत्साह इस स्वागत को अविस्मरणीय बना गया। खास यह कि कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह तनिक भी कम नहीं हुआ। पूरे स्वागत कार्यक्रम के दौरान ठंड, समय और दूरी की कोई परवाह किए बिना कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और जोश संगठन की ताकत को दर्शाता रहा। काशी में हुआ यह भव्य स्वागत न केवल प्रदेश अध्यक्ष के प्रति सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि यह भी संदेश दे गया कि भाजपा कार्यकर्ता हर परिस्थिति में संगठन के साथ खड़े रहने के लिए तत्पर हैं।

    प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर पूरे मार्ग को पार्टी के झंडों और पताकाओं से सजाया गया था। जगह-जगह हजारों की संख्या में छोटी-बड़ी होर्डिंग्स लगाई गई थीं, जिन पर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत संदेश अंकित थे। यह दृश्य संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के जोश को साफ तौर पर दर्शा रहा था।

    नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काशी में प्रथम आगमन पर गाजीपुर सीमा से (काशी क्षेत्र) में प्रवेश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल व राज्यसभा सांसद व काशी क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य ने जोरदार अगवानी करते हुए उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस क्रम मै कैथी में विधायक त्रिभूवन राम, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, राम प्रकाश सिंह बीरू, सुभाष सिंह, लक्ष्मण सिंह, मंजित सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सफेद रंग की गाडी के रुफ टाप पर खडे होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। उनके साथ भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल भी गाडी पर सवार थे।

    चौबेपुर चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, कौशलेंद्र सिंह पटेल, महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह अखंड सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विंध्यवासिनी उपाध्याय, रामजी मौर्य के नेतृत्व में जोरदार अभिनंदन हुआ। वहीं संधाहा चौराहे पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के साथ संजय सिंह, शशिकांत गिरी, हीरालाल जायसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

    आशापुर चौराहे पर प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे के नेतृत्व में उमेश दत्त पाठक, सीता मिश्रा, अवधेश सिंह ने कार्यकर्ताओं संग स्वागत किया।

    प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जैसे ही वाराणसी महानगर की सीमा में प्रवेश किया, स्वागत का सिलसिला और भी भव्य होता चला गया। आशापुर फ्लाईओवर के नीचे महापौर अशोक तिवारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि एवं महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने स्वागत किया।

    पहड़िया चौराहे पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, ई. अशोक यादव और बृजेश चौरसिया मौजूद रहे।

    काली मंदिर पांडेयपुर पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के नेतृत्व में राहुल सिंह, साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, गीता शास्त्री, कुसुम पटेल, श्रुति द्विवेदी, गौरव राठी, संतोष सैनी, प्रशांत उपाध्याय, संजय मिश्रा, हरदत्त शुक्ला, इंद्रेश मिश्रा, प्रमोद राय, सौरभ, दिनेश सिंह दीनू, देवेंद्र मिश्र सुधीर त्रिपाठी, सुनील मिश्रा ने स्वागत किया।

    पुलिस लाइन चौराहे पर शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के साथ आलोक श्रीवास्तव, आत्मा विश्वेश्वर, नीरज जायसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

    कचहरी चौराहे पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अशोक चौरसिया, अशोक पटेल, अभिषेक मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, एडवोकेट अशोक जाटव उपस्थित रहे।

    अंत में सर्किट हाउस गेट पर शिवनाथ यादव, केदारनाथ सिंह, डॉ. वीणा पांडेय, रामगोपाल मोहले, संजय राय, मृदुला जायसवाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, सुधीर मिश्रा, मधुकर चित्रांश, अरविंद सिंह, जेपी सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

    Post Views: 119

    Related Posts

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026By Roaming Express

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026By Roaming Express

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026By Roaming Express

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026By Roaming Express

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026By Roaming Express

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    -अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य उप्र बस्ती  जिले में रुधौली विधानसभा क्षेत्र…

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1646947
    Hits Today : 402
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.