Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » संगठन ही हमारी पहचान :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

    संगठन ही हमारी पहचान :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 8, 2026 उत्तर प्रदेश

    *रोहनिया क्षेत्रीय कार्यालय में जिला व महानगर पदाधिकारियों की बैठक को किया संबोधित*
    **************************
    *2027 विधानसभा चुनाव में 2017 से बड़ी जीत का कार्यकर्ताओं को दिया लक्ष्य*
    **************************
    *शंखनाद, ढोल-नगाड़ों व पुष्पवर्षा के बीच प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत*
    **************************
    वाराणसी 08 जनवरी :– भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि जो कार्यकर्ता संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाता है, वही सच्चा कार्यकर्ता होता है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, संगठन ही हमारी पहचान है और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अब 13 महीने ही शेष बचे है

    प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित वाराणसी जिला एवं महानगर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश को मजबूत बनाना आवश्यक है। इसके लिए 2027 में भाजपा को 2017 से भी बड़ी जीत दिलाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों पर है।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक समय था जब भारत की बात कोई नहीं सुनता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जब बोलता है तो पूरी दुनिया गंभीरता से उसकी बात सुनती है। यह कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि आज देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है।

    उन्होंने कोरोना काल का उल्लेख करते हुए कहा कि कोविड जैसी भयावह विपदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को संभाला और बिना किसी भेदभाव के देश का सर्वांगीण विकास किया। आज प्रधानमंत्री को 28 से अधिक देशों द्वारा सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया जा चुका है, जिससे विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

    काशी आगमन पर हुए भव्य स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि इस ऐतिहासिक स्वागत के लिए धन्यवाद देने हेतु उनके पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के बीच आकर वे गौरवान्वित और भावुक हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम के कारण ही वे सातवीं बार सांसद के रूप में कार्य कर रहे हैं। पार्टी ने उन्हें दूसरी बार केंद्र सरकार में वित्त राज्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी दी और अब उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वे सभी को साथ लेकर निभाने का प्रयास करेंगे।

    प्रदेश अध्यक्ष ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी है। सभी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे मतदाता सूची का गहन अध्ययन करें, ताकि कोई पात्र मतदाता छूटने न पाए और कोई अपात्र मतदाता सूची में शामिल न हो। उन्होंने कहा कि अभी जितनी मेहनत कर ली जाएगी, चुनाव के समय उतनी ही कम मेहनत करनी पड़ेगी और जीत सुनिश्चित होगी।

    *रोहनिया कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत*
    रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का हजारों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे, शंखनाद, ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और “हर-हर महादेव” के उद्घोष के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यालय के मुख्य द्वार पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आरती उतारकर तिलक किया। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

    बैठक में विषय प्रस्तावना एवं मुख्य अतिथि का स्वागत भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वाराणसी जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने किया।

    ,*इनकी रही प्रमुख उपस्थिति* :
    बैठक में राज्यसभा सदस्य एवं काशी क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य, प्रदेश महामंत्री संजय राय, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, जिला व महानगर प्रभारी अरुण पाठक, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक टी. राम, एमएलसी अश्विनी त्यागी, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम सहित जिला व महानगर के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

    Post Views: 101

    Related Posts

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026By Roaming Express

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026By Roaming Express

    Basti news:गुरू गोविन्द सिंह चौक पर स्थापित हुआ खण्डाः शहर की सांस्कृतिक विरासत हुई मजबूत 

    June 13, 2026By Roaming Express

    Bssti news:बड़े मंगल पर कंपनी बाग शिव मंदिर में भजन-कीर्तन, झांकी व विशाल भंडारा 16 जून को

    June 13, 2026By Roaming Express

    बस्ती में 30 लाख रुपये की स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

    June 13, 2026By Roaming Express

    बभनान शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 66 दुकानों की नीलामी पर हाईकोर्ट की रोक

    June 13, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    संवाददाता (पंकज सिंह) बस्ती। जिले के नगर थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव में…

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026

    Basti news:गुरू गोविन्द सिंह चौक पर स्थापित हुआ खण्डाः शहर की सांस्कृतिक विरासत हुई मजबूत 

    June 13, 2026
    LATEST NEWS

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1635372
    Hits Today : 706
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.