Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    लखनऊ में श्री शतचंडी महायज्ञ में बस्ती की महिलाओं ने दी आहुति, मनीष मिश्रा ने किया सम्मान

    July 17, 2026

    लखनऊ होटल में ड्रोनमैन राहुल सिंह की मौत: बस्ती में दर्ज 62 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा भी जांच के घेरे में

    July 17, 2026

    Basti News: अटल आवासीय विद्यालय बस्‍ती के प्रधानाचार्य का अनुबंध समाप्त, जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 19
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » आज बंगाल और असम को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और कल 9 अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे पीएम मोदी

    आज बंगाल और असम को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और कल 9 अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे पीएम मोदी

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 16, 2026 बंगाल

     

    – 3250 करोड़ की रेल-सड़क परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

    – आज शाम पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘बागुरुंबा द्वोहू 2026’ में पीएम मोदी हिस्सा

    – वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से असम और बंगाल में सियासी लाभ उठा सकती है भाजपा

    अशोक झा/कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल को पश्चिम बंगाल और असम के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान, वह देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. दोनों राज्यों में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के लिए भूमि पूजन करेंगे. पश्चिम बंगाल और असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
    दिन में 12:45 बजे मालदा टाउन स्टेशन पहुंचेगे प्रधानमंत्री:
    पीएम मोदी शनिवार दोपहर लगभग 12:45 बजे पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे. यहां से वह हावड़ा (कोलकाता) और कामाख्या (गुवाहाटी) को जोड़ने वाली देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. दोपहर 1:45 बजे मालदा में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में 3,250 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न रेल एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे तथा कई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
    पीएम मोदी 4 रेल परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
    बालूरघाट और हिली के बीच नयी रेल लाइन
    न्यू जलपाईगुड़ी में अगली पीढ़ी की माल ढुलाई रखरखाव सुविधाएं, सिलीगुड़ी लोको शेड का उन्नयन
    जलपाईगुड़ी जिले में ‘वंदे भारत’ ट्रेन रख-रखाव सुविधाओं का आधुनिकीकरण,प्रधानमंत्री न्यू कूचबिहार-बमनहाट और न्यू कूचबिहार-बॉक्सिरहाट के बीच रेल लाइन के विद्युतीकरण संबंधी परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिससे तेज, स्वच्छ एवं अधिक ऊर्जा-कुशल ट्रेन संचालन संभव हो सकेगा.पीएम मोदी मालदा से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखायेंगे हरी झंडी, 3250 करोड़ की रेल-सड़क परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
    रविवार को सिंगूर में 830 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे:
    पीएम मोदी रविवार को दोपहर लगभग 3 बजे हुगली जिले के सिंगूर में लगभग 830 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. रविवार को लगभग 11 बजे मोदी 6950 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के लिए भूमि पूजन करेंगे। 86 किलोमीटर लंबा काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर पर्यावरण अनुकूल राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना है. इसमें 35 किलोमीटर के एलिवेटेड वन्यजीव कॉरिडोर का निर्माण किया जायेगा, जो काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुजरेगा. इसका मकसद काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की समृद्ध जैव विविधता की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए क्षेत्रीय संपर्क को बेहतर बनाना है.
    2 नयी अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे मोदी:
    पीएम मोदी 2 नयी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, गुवाहाटी-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-लखनऊ अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखायेंगे। ये नयी ट्रेन सेवाएं पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के बीच रेल संपर्क को मजबूत करेंगी।
    पीएम मोदी इन 4 नयी अमृत भारत ट्रेनों की देंगे सौगात
    न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल अमृत भारत एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, अलीपुरद्वार-एसएमवीटी बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस
    अलीपुरद्वार-मुंबई (पनवेल) अमृत भारत एक्सप्रेस
    अमृत भारत ट्रेन के फायदे: अमृत भारत ट्रेनों की शुरुआत से लंबी दूरी के किफायती और विश्वसनीय रेल सम्पर्क में सुधार होगा। नयी ट्रेन सेवाएं आम नागरिकों, छात्रों, प्रवासी श्रमिकों और व्यापारियों की आवागमन संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होंगी। अंतरराज्यीय आर्थिक एवं सामाजिक संबंधों को मजबूत बनायेंगी।
    2 नयी ट्रेनों से आईटी पेशेवरों और स्टूडेंट्स को फायदा
    एलएचबी डिब्बों से लैस 2 नयी ट्रेन सेवाओं, राधिकापुर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस और बालूरघाट-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखायेंगे। दोनों ट्रेनें क्षेत्र के युवाओं, छात्रों और आईटी पेशेवरों को बेंगलुरु जैसे प्रमुख आईटी एवं रोजगार केंद्र तक सीधी, सुरक्षित व आरामदायक यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगी।
    धूपगुड़ी-फालाकाटा खंड को 4 लेन में किया जायेगा तब्दील: प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय राजमार्ग-31डी के धूपगुड़ी-फालाकाटा खंड को फोर लेन में बदलने संबंधी परियोजना की भी आधारशिला रखेंगे. इससे उत्तर बंगाल में यात्रियों और माल की सुगम आवाजाही को सुविधाजनक बनायेगी। बागुरुंबा द्वोहू में भाग लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    शनिवार को शाम लगभग 6 बजे पीएम मोदी गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘बागुरुंबा द्वोहू 2026’ में हिस्सा लेंगे। यह बोडो समुदाय की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने के लिए ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें 23 जिलों के 81 विधानसभा क्षेत्रों के बोडो समुदाय के 10,000 से अधिक कलाकार एक साथ मिलकर बागुरुंबा नृत्य पेश करेंगे। बागुरुंबा बोडो समुदाय के लोक नृत्यों में से एक है, जो प्रकृति से प्रेरित है. यह नृत्य खिलते हुए फूलों का प्रतीक है और मानव जीवन तथा प्राकृतिक जगत के बीच सामंजस्य को दर्शाता है।

    Post Views: 105

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    लखनऊ में श्री शतचंडी महायज्ञ में बस्ती की महिलाओं ने दी आहुति, मनीष मिश्रा ने किया सम्मान

    July 17, 2026

    बस्ती। पहल संस्थान के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनीष मिश्रा के लखनऊ स्थित आवास पर…

    लखनऊ होटल में ड्रोनमैन राहुल सिंह की मौत: बस्ती में दर्ज 62 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा भी जांच के घेरे में

    July 17, 2026

    Basti News: अटल आवासीय विद्यालय बस्‍ती के प्रधानाचार्य का अनुबंध समाप्त, जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

    July 17, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच की आंच बस्ती तक, ट्रस्ट कर्मी महेश की संपत्तियों की पड़ताल

    July 17, 2026
    LATEST NEWS

    लखनऊ में श्री शतचंडी महायज्ञ में बस्ती की महिलाओं ने दी आहुति, मनीष मिश्रा ने किया सम्मान

    July 17, 2026

    लखनऊ होटल में ड्रोनमैन राहुल सिंह की मौत: बस्ती में दर्ज 62 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा भी जांच के घेरे में

    July 17, 2026

    Basti News: अटल आवासीय विद्यालय बस्‍ती के प्रधानाचार्य का अनुबंध समाप्त, जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

    July 17, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1651478
    Hits Today : 141
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.