बुलंदशहर-मेरठ हाईवे 334 पर सोमवार रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गुलावठी थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों में दो की शिनाख्त हो गई है, जिनमें आशुतोष ग्राम डालमपुर थाना सरधना, जिला मेरठ और दूसरा अंकित निवासी सरधना मेरठ के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार कार में सवार तीनों लोग बुलंदशहर से मेरठ के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज थी।








Hits Today : 873
Who's Online : 8