Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 27
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय बंगाल दौरा 27 से

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय बंगाल दौरा 27 से

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 24, 2026 बंगाल

     

    – दुर्गापुर में राज्य कोर टीम की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे

    – 28 को करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित, संगठन को और मजबूत करने के लिए देंगे दिशा-निर्देश
    अशोक झा/ कोलकाता: भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 और 28 जनवरी को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के दौरान वह पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने पर जोर देंगे। पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 27 जनवरी को नितिन नवीन दुर्गापुर में राज्य कोर टीम की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में पश्चिम बंगाल में संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।
    28 जनवरी को उनका दिन पूरी तरह संगठनात्मक कार्यक्रमों से भरा रहेगा। सुबह वह दुर्गापुर पूर्वा के चित्रालय मेला मैदान में आयोजित बर्धमान विभाग कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। दोपहर बाद नितिन नवीन आसनसोल जिले के रानीगंज में जिला कार्यकर्ता बैठक में हिस्सा लेंगे, जहां वह जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश देंगे।नितिन नवीन ने 20 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था. उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से उन्हें ‘हमारे बॉस’ कहकर संबोधित किया था और उनकी सादगी और सहजता की खुलकर तारीफ की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि नितिन नवीन के संपर्क में आने वाला हर व्यक्ति उनकी सरलता और जिम्मेदारी निभाने की क्षमता की चर्चा जरूर करता है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि चाहे भाजपा युवा मोर्चा में भूमिका हो, अलग-अलग राज्यों में प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी निभानी हो या बिहार सरकार में काम करने का अनुभव, नितिन नवीन ने हर जगह खुद को साबित किया है. अध्यक्ष बनने से पहले नितिन नवीन छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी और सिक्किम के प्रभारी के रूप में भी काम कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी संगठन की सेवा की है। नितिन नवीन का जन्म 23 मई 1980 को रांची में हुआ. उनके पिता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता थे और पटना पश्चिम से चार बार विधायक रह चुके थे. पिता के निधन के बाद नितिन नवीन ने उपचुनाव जीतकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा था. पश्चिम बंगाल का यह दौरा उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राज्य स्तर पर पहला बड़ा संगठनात्मक कार्यक्रम माना जा रहा है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है।

    Post Views: 178

    Related Posts

    19 सितंबर को आसमान में दिखेगा चांद का खास नजारा अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अवलोकन की रात्रि

    September 19, 2026By Roaming Express

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026
    Don't Miss

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

     पांच साल की गारंटी के साथ मिलेंगे आधुनिक कमर्शियल फर्नीचर बस्ती। शहर के कंपनी बाग…

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1827492
    Hits Today : 3430
    Who's Online : 9
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.