– आज होगी कोर्ट में पेशी, डीआरआई ने गुप्त सूचना पर दबोचा
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: खोरीबाड़ी के इंडो-नेपाल सीमा स्थित पानीटंकी इलाके में केंद्रीय राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने चांदी की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात सीमा पर एसएसबी और डीआरआई की संयुक्त गश्त के दौरान नेपाल की एक महिला के कब्जे से चांदी के चार पैकेट बरामद किए गए। सेंट्रल रेवेन्यू इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार महिला देवी कला खड़का है, जो नेपाल के झापा जिले की रहने वाली है। लगभग 10 kg चांदी, जिसकी कीमत 36 लाख है, बरामद की गई।पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि यह चांदी बागडोगरा से नेपाल ले जाकर वहां सौंपने की योजना थी। इसके बाद डीआरआई ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपित महिला को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा।








Hits Today : 142
Who's Online : 8