Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026

    संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच

    February 9, 2026

    12 नंबर बटालियन में प्रशिक्षण के दौरान एक सिविक वॉलंटियर की मौत को लेकर हंगामा

    February 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, February 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बोफोर्स से लेकर बांग्लादेशी घुसपैठ और ‘शीशमहल’ तक! पीएम मोदी ने राज्यसभा में गिनाए विपक्ष के पाप

    बोफोर्स से लेकर बांग्लादेशी घुसपैठ और ‘शीशमहल’ तक! पीएम मोदी ने राज्यसभा में गिनाए विपक्ष के पाप

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressFebruary 5, 2026 राजनीति

     

    – पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर दिया जवाब, विपक्ष पर जमकर किया प्रहार

    अशोक झा/ नई दिल्ली: पीएम मोदी ने बिना नाम लिए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और टीएमसी को आड़े हाथों लिया. उन्होंने ‘शीशमहल’, ‘शराब घोटाले’ और ‘बांग्लादेशी घुसपैठियों’ का जिक्र करते हुए विपक्ष की बोलती बंद कर दी। पीएम ने साफ कहा कि कुछ लोग खुद को ‘राजा’ कहलाने में गर्व महसूस करते हैं और आर्थिक असमानता का ज्ञान देते हैं. उन्होंने टीएमसी को आईना दिखाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल अंधकार में डूब रहा है. पीएम का यह भाषण विपक्ष के अतीत और वर्तमान की पोल खोलने वाला रहा. उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी सरकार पिछली सरकारों के गड्ढे भर रही है।’शीशमहल’ और ‘ब्लैक’ कनेक्शन पर वार: पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी पर बिना नाम लिए करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिनकी सरकार शराब में डूब गई, वो आज यहां उपदेश दे रहे हैं. पीएम ने ‘शीशमहल’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह घर-घर में नफरत की वजह बन गया है. उन्होंने तंज कसा कि पता नहीं इनका ‘ब्लैक’ के साथ क्या पुराना रिश्ता है. पीएम मोदी ने कहा, ‘तुम दुनिया को कितना धोखा दोगे, आईना देख लिया तो सच्चाई कहां छिपाओगे?’
    टीएमसी को नसीहत, घुसपैठियों पर घेरा
    पीएम मोदी ने टीएमसी को अपने गिरेबां में झांकने की कड़ी सलाह दी. उन्होंने कहा कि राज्य (बंगाल) पतन के सभी पैरामीटर्स में नए रिकॉर्ड बना रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि राज्य अंधकार में डूब रहा है और वे यहां उपदेश देते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों पर प्रेशर बनाया जा रहा है. ये घुसपैठिए देश के नौजवानों का हक और जमीन छीन रहे हैं, जिससे महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं.
    ‘राजा’ की मानसिकता और बोफोर्स का जिन्न
    पीएम ने कांग्रेस के एक सांसद पर तंज कसते हुए कहा कि वे खुद को ‘राजा’ कहलाने में गर्व करते हैं. वे आर्थिक असमानता की बात कर रहे थे. पीएम मोदी ने कांग्रेस, लेफ्ट और डीएमके के दशकों के शासन पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि तब ‘डील’ के नाम पर बोफोर्स याद आता था, आज गर्व से चर्चा होती है. इन पार्टियों ने सिर्फ अपनी जेबें भरने का काम किया है.
    कांग्रेस के पास न विजन था, न इच्छाशक्ति
    पीएम ने लाल किले से दिए गए पुराने भाषणों के एनालिसिस की बात कही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के पास न कोई विजन था और न ही इच्छाशक्ति. देश को उनकी नाकामी का खामियाजा भुगतना पड़ा है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारी काफी शक्ति उनकी गलतियों को ठीक करने में खर्च हो रही है. हम दुनिया की नजरों में भारत की छवि सुधारने का काम कर रहे हैं।उन्होंने सरदार सरोवर बांध, कश्मीर रेलवे प्रोजेक्ट और बोगीबील पुल का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस के पास योजनाओं को लागू करने की नीयत ही नहीं थी.
    पीएम ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग पुराने ‘प्लानिंग कमीशन’ वाले दौर में जी रहे हैं और वे सिर्फ ‘जीप और खच्चर वाला मॉडल’ ही पहचानते हैं. इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर घुसपैठियों को बचाने का गंभीर आरोप लगाया.
    ‘मेरे जन्म से पहले की योजना, उद्घाटन मैंने किया’
    पीएम मोदी ने सरदार सरोवर बांध का किस्सा सुनाते हुए कांग्रेस के विकास मॉडल की पोल खोली. उन्होंने कहा, ‘जब मेरा जन्म नहीं हुआ था, तब सरदार पटेल ने नर्मदा नदी पर बांध की कल्पना की थी. लेकिन वे नहीं रहे.’ पीएम ने बताया कि पंडित नेहरू ने इसका शिलान्यास किया था, लेकिन काम इतना लटका कि उसका उद्घाटन मुझे प्रधानमंत्री बनने के बाद करना पड़ा. उन्होंने बताया कि जो योजना 900 करोड़ में पूरी होनी थी, कांग्रेस की लेतलाली के कारण उसकी लागत 90 हजार करोड़ तक पहुंच गई.
    ‘जीप और खच्चर’ से आगे नहीं सोच पाती कांग्रेस
    पीएम मोदी ने इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में देरी के लिए कांग्रेस की पुरानी मानसिकता को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने जम्मू-उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लाइन का जिक्र करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट 30 साल तक लटका रहा. आज वहां बर्फ के बीच से ‘वंदे भारत’ गुजर रही है. पीएम ने कहा कि असम और अरुणाचल को जोड़ने वाला यह पुल बरसों से अटका था, जिसे उनकी सरकार ने पूरा किया. पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस के साथियों को इम्प्लीमेंटेशन नजर नहीं आता. ये लोग जीप और खच्चर वाला मॉडल ही पहचानते हैं, इससे आगे ये कुछ नहीं जानते.’
    बस्तर: पनिशमेंट पोस्टिंग से ओलंपिक तक
    प्रधानमंत्री ने एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स (आकांक्षी जिलों) का जिक्र करते हुए कहा कि पहले पिछड़े जिलों को भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता था. अफसरों को सजा के तौर पर वहां भेजा जाता था ताकि जिले और खराब हों. पीएम मोदी ने कहा कि हमने वहां होनहार अफसर भेजे. आज छत्तीसगढ़ का बस्तर ‘बस्तर ओलंपिक’ के लिए जाना जा रहा है. वहां के गांवों में पहली बार बस पहुंची है और लोग उत्सव मना रहे हैं.
    टीएमसी पर वार: ‘घुसपैठियों के लिए कोर्ट पर प्रेशर’
    पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार ‘पतन’ के नए रिकॉर्ड बना रही है और यहां उपदेश दे रही है। पीएम ने गंभीर आरोप लगाया कि बंगाल में घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों पर दबाव बनाया जा रहा है। ये घुसपैठिए देश के नौजवानों का हक और जमीन छीन रहे हैं, जिससे महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।

    Post Views: 31

    Related Posts

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026By Roaming Express

    संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच

    February 9, 2026By Roaming Express

    बंगाल में अपने विधायक के खिलाफ प्रस्ताव से गुस्से में BJP, असेंबली से किया वॉक आउट; कहा- ममता सरकार की मनमानी

    February 7, 2026By Roaming Express

    केंद्रीय बजट 2026-27 देश को विकसित भारत की दिशा में ले जाने वाला ऐतिहासिक बजट : नित्यानंद राय

    February 7, 2026By Roaming Express

    पप्पू यादव 31 साल पुराने केस में गिरफ्तार, सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश

    February 6, 2026By Roaming Express

    गृहमंत्री अमित शाह का बंगाल दौरा 17 फरवरी से, करेंगे कई अहम बैठक

    February 6, 2026By Roaming Express
    आज का मौषम
    मौसम
    Top Posts

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026

    – पुलिस ने किया कोर्ट में पेश , 7 दिनों के पुलिस रिमांड में…

    संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच

    February 9, 2026

    12 नंबर बटालियन में प्रशिक्षण के दौरान एक सिविक वॉलंटियर की मौत को लेकर हंगामा

    February 9, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मानी ममता बनर्जी की ड‍िमांड, वोटर ल‍िस्‍ट के ल‍िए समय तो द‍िया, लेकिन डीजीपी को थमा द‍िया नोट‍िस

    February 9, 2026
    LATEST NEWS

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026

    संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच

    February 9, 2026

    12 नंबर बटालियन में प्रशिक्षण के दौरान एक सिविक वॉलंटियर की मौत को लेकर हंगामा

    February 9, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1533243
    Hits Today : 424
    Who's Online : 11
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.