Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026

    संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच

    February 9, 2026

    12 नंबर बटालियन में प्रशिक्षण के दौरान एक सिविक वॉलंटियर की मौत को लेकर हंगामा

    February 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, February 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » स्पेशल इंटेनसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया के खिलाफ बंगाल विधानसभा में प्रस्ताव पेश

    स्पेशल इंटेनसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया के खिलाफ बंगाल विधानसभा में प्रस्ताव पेश

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressFebruary 5, 2026 बंगाल

     

    – प्रस्ताव में दावा किया गया है कि इसी डर और असुरक्षा की वजह से अब तक 107 लोगों की हो चुकी है मौत

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर विवाद जारी है। गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को राज्य विधानसभा में एक अहम प्रस्ताव पेश किया गया, जिसमें स्पेशल इंटेनसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया को लेकर लोगों में फैले डर और मानसिक दबाव पर गंभीर सवाल उठाए गए। प्रस्ताव में दावा किया गया है कि इसी डर और असुरक्षा की वजह से अब तक 107 लोगों की मौत हो चुकी है। यह दावा सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। नियम 169 के तहत पेश हुआ प्रस्ताव: यह प्रस्ताव पश्चिम बंगाल के संसदीय कार्य मंत्री शोवनदेब चट्टोपाध्याय ने विधानसभा में नियम 169 के तहत रखा। प्रस्ताव में कहा गया कि चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के नाम पर राज्य में भय का वातावरण बन गया है। सरकार का आरोप है कि बड़ी संख्या में लोग इस आशंका से परेशान हैं कि कहीं उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा न दिया जाए। इसी चिंता ने लोगों पर इतना मानसिक दबाव डाला कि कई मामलों में जान जाने तक की नौबत आ गई। मानसिक दबाव और आत्महत्या के आरोप: प्रस्ताव में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन 107 मौतों का दावा किया जा रहा है, उनमें आत्महत्या के मामले भी शामिल हैं। सरकार का कहना है कि लगातार बनी अनिश्चितता और डर ने लोगों की मानसिक स्थिति को बुरी तरह प्रभावित किया है। राज्य सरकार का आरोप है कि मतदाता सूची से नाम कटने की आशंका ने आम लोगों के बीच असुरक्षा की भावना को और गहरा कर दिया है। ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, NRC से जोड़ा SIR: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनावी प्रक्रिया पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि SIR के डर की वजह से रोजाना 3 से 4 लोग आत्महत्या कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने SIR को लेकर यह भी कहा कि यह NRC को लागू करने का पिछला दरवाजा है। उनके मुताबिक, मतदाता सूची के पुनरीक्षण की आड़ में लोगों की नागरिकता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, जिससे डर का माहौल बन रहा है।चुनाव से पहले बढ़ी चिंता: राज्य सरकार का कहना है कि चुनाव से पहले इस तरह की प्रक्रिया से लोकतांत्रिक माहौल प्रभावित हो रहा है। प्रस्ताव के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि डर और असुरक्षा के बीच निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। अब इस मुद्दे पर विधानसभा के भीतर और बाहर राजनीतिक टकराव और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

    Post Views: 34

    Related Posts

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026By Roaming Express

    संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच

    February 9, 2026By Roaming Express

    12 नंबर बटालियन में प्रशिक्षण के दौरान एक सिविक वॉलंटियर की मौत को लेकर हंगामा

    February 9, 2026By Roaming Express

    सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मानी ममता बनर्जी की ड‍िमांड, वोटर ल‍िस्‍ट के ल‍िए समय तो द‍िया, लेकिन डीजीपी को थमा द‍िया नोट‍िस

    February 9, 2026By Roaming Express

    बंगाल में अपने विधायक के खिलाफ प्रस्ताव से गुस्से में BJP, असेंबली से किया वॉक आउट; कहा- ममता सरकार की मनमानी

    February 7, 2026By Roaming Express

    केंद्रीय बजट 2026-27 देश को विकसित भारत की दिशा में ले जाने वाला ऐतिहासिक बजट : नित्यानंद राय

    February 7, 2026By Roaming Express
    आज का मौषम
    मौसम
    Top Posts

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026

    – पुलिस ने किया कोर्ट में पेश , 7 दिनों के पुलिस रिमांड में…

    संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच

    February 9, 2026

    12 नंबर बटालियन में प्रशिक्षण के दौरान एक सिविक वॉलंटियर की मौत को लेकर हंगामा

    February 9, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मानी ममता बनर्जी की ड‍िमांड, वोटर ल‍िस्‍ट के ल‍िए समय तो द‍िया, लेकिन डीजीपी को थमा द‍िया नोट‍िस

    February 9, 2026
    LATEST NEWS

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026

    संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच

    February 9, 2026

    12 नंबर बटालियन में प्रशिक्षण के दौरान एक सिविक वॉलंटियर की मौत को लेकर हंगामा

    February 9, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1533194
    Hits Today : 148
    Who's Online : 8
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.