Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » गृहमंत्री ने भरी हुंकार बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय

    गृहमंत्री ने भरी हुंकार बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressFebruary 26, 2026 बंगाल

     

    – बंगाल में बीजेपी सरकार का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कार्य घुसपैठ को पूरी तरह समाप्त करना होगा

    अररिया से अशोक झा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बिहार दौरे के दूसरे दिन सीमांचल के अररिया से पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत निश्चित है और वहां हमारी सरकार बनना तय है।सीमांचल में अमित शाह ने बंगाल में बीजेपी की जीत का दावा भी किया। अमित शाह ने कहा, बिहार में घुसपैठियों को बाहर का रास्ता दिखाने के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ा गया था और इसे जनता ने स्वीकार भी किया। नतीजन बहुमत से यहां एनडीए की जीत हुई। अब बंगाल में चुनाव है और वहां भी बीजेपी जीतेगी. जीत के बाद सबसे पहले वहां सीमा वाले इलाके में बाड़ का काम किया जाएगा। इसे बाद चुन-चुन कर घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा।शाह ने स्पष्ट किया कि बंगाल में बीजेपी सरकार का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कार्य घुसपैठ को पूरी तरह समाप्त करना होगा।
    बंगाल की नई सरकार का पहला टास्क तय
    किशनगंज से अररिया पहुंचे अमित शाह ने एसएसबी (SSB) के नवनिर्मित बॉर्डर आउटपोस्ट ‘लेट्टी’ और ‘इंदरवा’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बंगाल चुनाव पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वहां भाजपा की सरकार बनते ही सीमा पर बाड़ लगाने का काम पूरा किया जाएगा।
    शाह ने जोर देकर कहा कि अवैध घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर का रास्ता दिखाना हमारा चुनावी वादा नहीं, बल्कि सरकार की पक्की घोषणा है। उन्होंने बिहार चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि जनता ने घुसपैठ के मुद्दे पर ही एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया है, क्योंकि ये घुसपैठिए देश की जनता का हक मार रहे हैं।
    वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम और सुरक्षा समीक्षा
    अमित शाह अररिया कलेक्ट्रेट में ‘वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-2’ के कार्यान्वयन को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती गांवों का सर्वांगीण विकास करना है। इसके अलावा, शाह राज्य के सात सीमावर्ती जिलों के डीएम और एसपी के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
    इन बैठकों में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, एसएसबी के डीजी और आईजी सहित बिहार के आला अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। 26 फरवरी की रात वे पूर्णिया में विश्राम करेंगे और 27 को भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों के साथ पटना या पूर्णिया में चर्चा कर सकते हैं।
    घुसपैठ और अतिक्रमण पर कड़ा प्रहार: गृह मंत्री ने सीमांचल की जनता को उनके वादों की याद दिलाते हुए कहा कि सरकार घुसपैठियों को बाहर भेजने के लिए दृढ़ संकल्पित है और इसके लिए जनता का सहयोग जरूरी है। उन्होंने बताया कि केंद्र और बिहार सरकार सुरक्षा संगठनों के साथ मिलकर एक ठोस कार्ययोजना तैयार कर रही है। घुसपैठियों को चिह्नित करने के साथ-साथ अवैध अतिक्रमणों को भी खाली कराया जाएगा। शाह ने कहा कि घुसपैठ न केवल सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि यह किसी भी देश की संस्कृति, इतिहास और भूगोल को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है।
    एसएसबी की भूमिका की सराहना: समारोह के दौरान अमित शाह ने देश की आंतरिक सुरक्षा में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की भूमिका की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरकार ने जवानों की सुविधाओं के विस्तार का पूरा ख्याल रखा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एसएसबी के जवान इसी जोश और जज्बे के साथ सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित करते रहेंगे। शाह का यह दौरा सीमांचल और बंगाल के राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि घुसपैठ और राष्ट्रवाद ही बीजेपी के आगामी चुनावी एजेंडे के केंद्र में होंगे।

    Post Views: 97

    Related Posts

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026By Roaming Express

    19 को सिलीगुड़ी आयेंगे भाजपा के प्रखर प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    April 16, 2026By Roaming Express

    ‘मातृशक्ति भरोसा कार्ड’ के बाद अब भाजपा का आज होगा युवा शक्ति कार्ड

    April 15, 2026By Roaming Express

    भ्रष्टाचार के माध्यम से बंगाल की जनता से लूटी गई एक-एक पाई वसूल होगी: अमित शाह

    April 15, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026

    – सिलीगुड़ी में भाजपा लीगल सेल से करेंगे बैठक तो अग्रसेन भवन में बुद्धिजीवियों के…

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026

    नोएडा हिंसा में निकला पाकिस्तान कनेक्शन, गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर ने किया खुलासा

    April 16, 2026
    LATEST NEWS

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1602265
    Hits Today : 938
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.