Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » पीएम मोदी से पहले वोट बैंक पॉलिटिक्स के लिए पांच नए वार्ड की सीएम ममता ने की घोषणा

    पीएम मोदी से पहले वोट बैंक पॉलिटिक्स के लिए पांच नए वार्ड की सीएम ममता ने की घोषणा

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressMarch 14, 2026 बंगाल

     

    – सवाल यह है कि क्या इससे पहले बने बोर्ड से हुआ है उनके समाज का भला?

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी:
    बंगाल में चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने में पीएम मोदी और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच होड़ दिख रही है। पीएम मोदी जहां शनिवार को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की घोषणा करने बंगाल जाने वाले हैं, वहीं उससे पहले ममता बनर्जी ने शुक्रवार को बड़ा दांव खेलते हुए राज्य के पांच समुदायों को लेकर बड़ी घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि उनकी सरकार जल्द ही पांच समुदायों के लिए नए सांस्कृतिक और विकास बोर्ड बनाएगी। ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘मैं खुशी से ऐलान करती हूं कि हमारी सरकार जल्द ही मुंडा (अनुसूचित जनजाति), कोरा (अनुसूचित जनजाति), डोम (अनुसूचित जाति), कुम्भकार (अन्य पिछड़ा वर्ग) और सद्गोप (अन्य पिछड़ा वर्ग) समुदायों के लिए पांच नए सांस्कृतिक और विकास बोर्ड बनाएगी।’
    ममता बनर्जी ने कहा कि ये समुदाय बंगाल की जीवंत संस्कृति और सामाजिक ताने-बाने का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि नए बोर्ड इन समुदायों की अनूठी भाषाओं और परंपराओं की सुरक्षा करेंगे और उनके सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन बोर्डों का उद्देश्य इन समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार के अवसरों में सुधार करना भी है। यह पहल उनके पारंपरिक अधिकारों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने के लिए बनाई गई है। यह कदम उन लोगों की भलाई के लिए है जो लंबे समय से सामाजिक व आर्थिक दृष्टि से पिछड़े हुए हैं।
    उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 से राज्य सरकार ने समाज के कमजोर वर्गों के लिए कई बोर्ड स्थापित किए हैं। इन बोर्डों ने समाज के विभिन्न समुदायों को समावेशी विकास के अवसर प्रदान किए हैं। इस नई पहल का उद्देश्य पहले से चल रहे प्रयासों को और मजबूत करना और प्रत्येक समुदाय की आवश्यकताओं का ध्यान रखना है। उन्होंने कहा, ‘मां, माटी, मानुष’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का अर्थ है कि हम यह सुनिश्चित करें कि कोई भी समुदाय पीछे न छूटे। हमारा लक्ष्य सरल है समावेशी प्रगति और अटूट समर्थन के माध्यम से हर चेहरे पर मुस्कान लाना।
    खास बात है कि ममता बनर्जी की यह घोषणा तब आई है जब प्रधानमंत्री मोदी का शनिवार को पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की घोषणा करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पीएम मोदी दोपहर क़रीब 2 बजे कोलकाता में कुल 18680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं सड़क, बंदरगाह, रेलवे और अन्य क्षेत्रों में हैं, जो पूर्वी भारत की कनेक्टिविटी और अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगी।
    ममता बनर्जी और पीएम की आगामी घोषणाओं को बंगाल चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। चुनाव आयोग जल्द ही मतदान की तारीखों का ऐलान करने वाला है। अभी तक अप्रैल में कई चरणों में चुनाव होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के 2026 विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच है। यहां पीएम मोदी बीजेपी की तरफ़ से मुख्य चेहरा हैं, जबकि ममता बनर्जी मौजूदा मुख्यमंत्री हैं।
    राज्य में 294 सीटों पर वोटिंग होगी। 148 सीटों से ज्यादा जीतने वाली पार्टी सरकार बनाएगी। 2021 के चुनाव में टीएमसी ने 213 से ज़्यादा सीटें जीतीं और सरकार बनाई। पीएम मोदी की तमाम कोशिशों के बावजूद बीजेपी 77 सीटों पर ही जीत सकी। कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां कमजोर रहीं। अब 2026 के लिए एक बार फिर बीजेपी मोदी के नेतृत्व में पूरी ताकत से लड़ रही है, जबकि ममता पहले से भी ज्यादा मजबूती और ताकत से टीएमसी की सत्ता को बरकरार रखने में जुटी हुई हैं।

    Post Views: 85

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    बेस से स्पेस” अभियान के जरिए बस्ती  अग्रणी जिले के रूप में होगा स्थापित उप्र…

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026
    LATEST NEWS

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1637943
    Hits Today : 1908
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.