लखनऊ
आतंकी संगठन आईएसआईएस के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़ा आतंकी हारिश अली मुरादाबाद से गिरफ्तार।
सहारनपुर का है निवासी बीडीएस द्वितीय वर्ष का है छात्र हारिश अली। एटीएस ने किया गिरफ्तार।
आईएसआईएस मॉड्यूल के हैंडलर्स और मुजाहिद साथियों के साथ था जुड़ा।
भारत सरकार को नुकसान पहुंचा शरिया कानून लाने के मकसद में जुटा था।
आरोपी ने इंस्टाग्राम ,इंक्रिप्टेड एप्स “सेशन”,” डिस्कार्ड” पर फर्जी नाम से अकाउंट बनाये हुए थे।
वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए आरोपी ने कई ग्रुप्स बना रखे थे।
इन ग्रुप्स में आईएसआईएस की जिहादी विचारधारा को फैला रहा था आरोपी।
जेहादी विचारधारा के लोगों को आईएसआईएस में भर्ती करा रहा था आरोपी।
इन ग्रुपों में आईएसआईएस की मीडिया चैनलों, पत्रिकाओं, आतंकी विचारधारा,मारे गए आतंकियों के चित्र, वीडियो, ऑडियो शेयर कर रहा था।
कुख्यात आतंकियों के भाषणों का करता था प्रचार प्रसार।
भारत ,पाकिस्तान और अन्य देशों के आईएसआईएस हैंडलर्स से जुड़ा था आरोपी।
आईएसआईएस के मंसूबों को लेकर अपना एक अलग ग्रुप “अल इत्तेहाद मीडिया फाउंडेशन” भी हारिश ने बनाया था।
आईएसआईएस के मीडिया न्यूज़ चैनल “अल – नाबा”और उसकी प्रोपेगेंडा मैगजीन” दबिक” को फॉलो करता था।
पूछताछ में खुलासा लोकतंत्र को नहीं मानता और शरिया कानून लागू कर खिलाफत व्यवस्था लागू करना चाहता है।
जंग ए जिहाद के जरिए आईएसआईएस का राज्य स्थापित करने का मंसूबा था।
अपने ग्रुप में लोगों को फिदाईन हमले के लिए भड़काने का भी हारिश पर आरोप।








Hits Today : 3338
Who's Online : 8