Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    अधिवक्ता विवेक श्रीवास्तव की प्रभावी पैरवी से 19 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट मामले में दो आरोपियों को मिली राहत

    June 2, 2026

    Basti News: कबीर तिवारी हत्याकांड: सात आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

    June 2, 2026

    Basti News: महिला पर फब्तियां कसना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया शिकायत पर दो युवक गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 3
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बंगाल चुनाव: ‘मालदा में न्यायिक अधिकारियों का उत्पीड़न BJP-EC की साजिश’, ममता का तीखा हमला

    बंगाल चुनाव: ‘मालदा में न्यायिक अधिकारियों का उत्पीड़न BJP-EC की साजिश’, ममता का तीखा हमला

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressApril 2, 2026 बंगाल

     

    बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी, चुनाव प्रक्रिया को बाधित करना उद्देश्य

    अशोक झा/ कोलकाता: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि मालदा जिले के कालियाचक में सात न्यायिक अधिकारियों के साथ हुआ उत्पीड़न भाजपा और चुनाव आयोग की “संयुक्त साजिश” का नतीजा है। इसका उद्देश्य राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने का रास्ता तैयार करना है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार दोपहर मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी में रैली को संबोधित करते हुए कहा, “न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चुनाव आयोग का कर्तव्य है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण प्रशासन पर मेरा कोई नियंत्रण नहीं है, लेकिन मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि उकसावे में न आएं। जिन लोगों के नाम न्यायिक प्रक्रिया में हटाए गए हैं, उनकी शिकायतें वास्तविक हैं, यह मैं जानती हूं। लेकिन अगर आपको मुझ पर भरोसा है, तो उत्तेजित न हों। हमें पश्चिम बंगाल की रक्षा करनी है। यह मत भूलिए कि मालदा की घटना के पीछे भाजपा है और उसे आयोग का सहयोग मिला है। उनका एकमात्र उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को बाधित करना और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करवाना है।”उन्होंने कहा कि बीजेपी और चुनाव आयोग आग से खेल रहे हैं। ममता ने कहा है कि अनुभवी अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है, प्रशासन उनके हाथ में नहीं है और केंद्र ने ‘सुपर प्रेसिडेंट रूल’ लगा दिया है। ममता ने इसके लिए पूरी तरह गृहमंत्री अमित शाह को ज़िम्मेदार ठहराया और कहा कि बंगाल में ऐसे हालात के लिए शाह को गृहमंत्री पद से इस्तीफ़ा देना चाहिए।ममता बनर्जी ने क्या कहा?: मालदा में 9 घंटे तक न्यायिक अधिकारियों को कथित तौर पर बंधक बनाने की घटना को चीफ़ जस्टिस सूर्यकांत द्वारा सुनियोजित साज़िश बताये जाने पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना बीजेपी और चुनाव आयोग की गंदी साज़िश का नतीजा है। ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में चुनावी रैली में कहा, ‘बीजेपी और चुनाव आयोग आग से खेल रहे हैं। मालदा की कल की दुर्भाग्यपूर्ण घटना उनकी गंदी साजिश का नतीजा है। उन्होंने बंगाल के अनुभवी अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को हटा दिया, जो हर गली-मोहल्ले को अच्छी तरह जानते थे। उनकी जगह केंद्र के ऐसे अधिकारी लगा दिए जो बंगाल की भूगोल, जनसंख्या और जमीनी हकीकत कुछ भी नहीं जानते। ये बाहर के लोग स्थानीय हालात संभाल नहीं पा रहे। अब बीजेपी इस एक घटना का इस्तेमाल पूरे बंगाल को बदनाम करने के लिए कर रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’ ममता ने कहा कि इस घटना के लिए यदि कोई असली दोषी है तो वह अमित शाह हैं। उन्होंने कहा, ममता ने यह भी कहा कि अब प्रशासन उनके हाथ में नहीं रहा। चुनाव आयोग ने सारी कानून-व्यवस्था अपने हाथ में ले ली है। उन्होंने इसे ‘सुपर प्रेसिडेंट रूल’ बताया और कहा कि ‘मेरी सारी शक्तियां छीन ली गई हैं।’ राज्य पर मेरा नियंत्रण नहीं: ममता
    तृणमूल कांग्रेस की नेता ने चुनावों से पहले चुनाव आयोग द्वारा प्रशासन में बदलाव किए जाने के बाद उन्हें अब राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था पर अपना नियंत्रण महसूस नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है… किसी ने मुझे इस बारे में जानकारी नहीं दी।’ उन्होंने कहा, “प्रशासन अब मेरे हाथ में नहीं है। चुनाव आयोग क़ानून-व्यवस्था को नियंत्रित कर रहा है… वे गृह मंत्री अमित शाह की बात सुनते हैं। सभी अधिकारियों को बदल दिया गया है… मेरी शक्तियाँ चुनाव आयोग को हस्तांतरित कर दी गई हैं। यह तो ‘सुपर राष्ट्रपति शासन’ जैसा है।” उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग क़ानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रहा है। उन्होंने आगे कहा, ‘मेरी सभी शक्तियाँ छीन ली गई हैं; मैंने पहले कभी ऐसा चुनाव आयोग नहीं देखा।’ ममता बनर्जी की यह सख़्त टिप्पणी तब आई है जब सुप्रीम कोर्ट ने मालदा की इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई और राज्य सरकार को फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट की सख़्त टिप्पणी:
    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले पर सुनवाई की। चीफ़ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने कहा, “यह घटना अदालत की गरिमा को चुनौती देने की सुनियोजित कोशिश है। बंगाल सबसे ज़्यादा पोलराइज़्ड राज्य है। यहाँ सब लोग सिर्फ राजनीतिक भाषा बोलते हैं। ममता सरकार की यह ‘आपराधिक लापरवाही’ है।” बेंच ने कहा कि रात 11 बजे तक कलेक्टर मौके पर नहीं पहुंचे थे। 5 साल के बच्चे को खाना-पीना नहीं दिया गया। कोर्ट ने मालदा कलेक्टर, एसपी, डीजीपी और मुख्य सचिव को 6 अप्रैल को कोर्ट में तलब किया है और कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कोर्ट के अहम आदेश
    एसआईआर अधिकारियों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल तैनात किए जाएँ। ख़तरा महसूस करने वाले अधिकारियों के घर पर भी सुरक्षा दी जाए। जाँच सीबीआई या एनआईए को सौंपी जाए। बीडीओ ऑफिस में एक बार में सिर्फ 3-5 लोग ही अंदर जा सकें। मालदा की क्या थी घटना?: मालदा के कालीचक-2 ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस यानी बीडीओ के बाहर बुधवार को बड़ा प्रदर्शन हुआ। एसआईआर प्रक्रिया में बड़ी संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए थे। लोग न्यायिक अधिकारियों से मिलना चाहते थे, लेकिन अनुमति नहीं मिली। शाम 4 बजे भीड़ ने ऑफिस को घेर लिया और 7 न्यायिक अधिकारियों को बंधक बना लिया। रिपोर्ट है कि एक अधिकारी के 5 साल के छोटे बच्चे को भी अंदर बंद रखा गया। 9 घंटे बाद रात 1 बजे पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने उन्हें सुरक्षित निकाला। निकालते समय भीड़ ने पथराव किया। एक कार का शीशा टूट गया और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों का पीछा किया।प्रदर्शन आसपास के इलाक़ों में भी फैल गया। लोगों ने एनएच-12 को बाँस और फर्नीचर से जाम कर दिया, टायर जलाए और सड़क पर चूल्हा जलाकर खाना बनाया। इससे लग रहा था कि वे लंबे समय तक धरना देने को तैयार थे। चुनाव का बिगड़ता माहौल: बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे। एसआईआर प्रक्रिया में 63 लाख से ज़्यादा नाम काटे गए और 60 लाख नामों पर फ़ैसला बाक़ी है। बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने ममता सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने स्थिति को बिगड़ने दिया। यह घटना बंगाल के चुनावी माहौल को और गर्म कर रही है। दोनों तरफ़ से आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।

    Post Views: 98

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    अधिवक्ता विवेक श्रीवास्तव की प्रभावी पैरवी से 19 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट मामले में दो आरोपियों को मिली राहत

    June 2, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    अधिवक्ता विवेक श्रीवास्तव की प्रभावी पैरवी से 19 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट मामले में दो आरोपियों को मिली राहत

    June 2, 2026

    संवाददाता ( पंकज सिंह ) उप्र बस्ती जिले में  वर्ष 2007 में दर्ज चोरी…

    Basti News: कबीर तिवारी हत्याकांड: सात आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

    June 2, 2026

    Basti News: महिला पर फब्तियां कसना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया शिकायत पर दो युवक गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Basti News: कोडीन कफ सिरप प्रकरण: भोला जायसवाल की न्यायिक रिमांड 15 जून तक मंजूर

    June 2, 2026
    LATEST NEWS

    अधिवक्ता विवेक श्रीवास्तव की प्रभावी पैरवी से 19 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट मामले में दो आरोपियों को मिली राहत

    June 2, 2026

    Basti News: कबीर तिवारी हत्याकांड: सात आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

    June 2, 2026

    Basti News: महिला पर फब्तियां कसना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया शिकायत पर दो युवक गिरफ्तार

    June 2, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1626364
    Hits Today : 2135
    Who's Online : 10
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.