‘राम जी का सोहर’ कार्यक्रम में महिलाओं ने रचा इतिहास, बस्ती का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुआ रोशन-मनीष मिश्रा
10 हजार लोगों को रोजगार देने वाली औद्योगिक इकाई लगाने का ऐलान
उप्र बस्ती जिले में सोमवार को आयोजित ‘राम जी का सोहर’ कार्यक्रम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। पंडित अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह परिसर में ‘पहल संस्था’ के तत्वावधान में 2500 महिलाओं ने सामूहिक रूप से सोहर गाकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर भक्ति, लोक संस्कृति और उत्साह से सराबोर नजर आया।
महिलाओं ने पारंपरिक लोकधुनों पर भगवान राम के जन्म से जुड़े सोहर गीत प्रस्तुत किए। “बबुआ हमार महाराज होइहे, राजाधिराज होई हैं…” सोहर की प्रस्तुति के साथ पूरा प्रेक्षागृह श्रद्धा और उल्लास से गूंज उठा। कार्यक्रम में महिलाओं की एकजुटता और लोक संस्कृति की भव्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान लंदन से आए गिनीज बुक संस्था के प्रतिनिधि श्रीदास ने मंच से विश्व रिकॉर्ड बनने की आधिकारिक घोषणा की। घोषणा होते ही पूरा प्रेक्षागृह तालियों और “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा। महिलाओं और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
‘पहल संस्था’ के संस्थापक मनीष मिश्रा ने कहा कि यह केवल एक विश्व रिकॉर्ड नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, लोक परंपरा और महिला शक्ति का सम्मान है। उन्होंने कहा कि बस्ती की महिलाओं ने इतिहास रचते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
संस्था के जीडी मिश्रा ने महिलाओं के बीच पहुंचकर उन्हें विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपते हुए उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में भगवा रंग की छटा बिखेरती नजर आईं।
इस मौके पर मनीष मिश्रा ने बस्ती में एक औद्योगिक इकाई स्थापित करने की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि इससे करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। साथ ही प्रेस क्लब भवन के तीसरे तल का आधुनिक सुविधाओं से युक्त निर्माण कराने की घोषणा भी की गई।
कार्यक्रम में हर्रैया विधायक अजय सिंह, संजय मिश्रा, सतीश त्रिपाठी, भाजपा नेत्री संध्या दीक्षित, सत्येंद्र सिंह भोलू, अमित चौबे, विकास उपाध्याय, रामू पाठक, आलोक पांडेय और अभिनव उपाध्याय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद 








Hits Today : 785
Who's Online : 7