Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News: गांधी-शास्त्री जयंती पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्रों ने संभाली झाड़ू, चौराहों पर चलाया स्वच्छता अभियान

    October 2, 2026

    Basti News:लिटिल फ्लावर्स स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति के गीत

    October 2, 2026

    अयोध्या में चार-पांच अक्तूबर को जुटेंगे 22 राज्यों के पत्रकार प्रतिनिधि-प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » योगी सरकार का राजस्व अफसरों पर बड़ा एक्शन, पांच तहसीलदार सस्पेंड; 13 को नोटिस

    योगी सरकार का राजस्व अफसरों पर बड़ा एक्शन, पांच तहसीलदार सस्पेंड; 13 को नोटिस

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 8, 2026 उत्तर प्रदेश

    लखनऊ। राजस्व मामलों के निस्तारण में लापरवाही और उदासीनता पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार को पांच तहसीलदारों को निलंबित कर दिया गया। वहीं 13 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के समयबद्ध निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर की गई है।

    इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की तहसीलों में हड़कंप मचा है। मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राजस्व मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले एक सितंबर को भी चार तहसीलदारों और एक नायब तहसीलदार को निलंबित किया गया था।

    तहसीलवार और अधिकारीवार हुई समीक्षा

    बताया गया कि सात सितंबर को प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 34 के तहत दाखिल वादों की तहसीलवार और अधिकारीवार गहन समीक्षा की गई। समीक्षा में लंबित मामलों के निस्तारण की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर मंगलवार को पांच अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

    निलंबित अधिकारियों में हरदोई की संडीला तहसील के तहसीलदार अमित यादव, देवरिया के तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्रा, जौनपुर के तहसीलदार सौरभ कुमार, अयोध्या के तत्कालीन नायब तहसीलदार और वर्तमान में गाजीपुर के तहसीलदार रंजन वर्मा तथा प्रतापगढ़ के तहसीलदार अलख शुक्ला शामिल हैं।

    13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

    13 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें चंद्रशेखर वर्मा तत्कालीन तहसीलदार देवरिया व सम्प्रति तहसीलदार गोरखपुर, गोपाल जी तत्कालीन नायब तहसीलदार देवरिया व सम्प्रति नायब तहसीलदार कुशीनगर, रविरंजन कश्यप तहसीलदार जौनपुर, राकेश कुमार तत्कालीन तहसीलदार जौनपुर व सम्प्रति तहसीलदार बलरामपुर, कविता ठाकुर तत्कालीन तहसीलदार बाराबंकी व सम्प्रति तहसीलदार गोंडा, देवानन्द तिवारी तत्कालीन तहसीलदार सुल्तानपुर व सम्प्रति तहसीलदार फिरोजाबाद, स्नेहल वर्मा तत्कालीन नायब तहसीलदार अयोध्या व सम्प्रति नायब तहसीलदार लखनऊ, राहुल सिंह तहसीलदार अमेठी, अनिल कुमार तहसीलदार प्रतापगढ़, यजुवेन्द्र सिंह नायब तहसीलदार लखनऊ, सुखवीर सिंह नायब तहसीलदार लखनऊ, रमाशंकर मिश्रा नायब तहसीलदार रायबरेली और शार्द सिंह तहसीलदार लखनऊ शामिल हैं।राजस्व परिषद की ओर से इन अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की जा रही है। संबंधित मामलों में जवाबदेही तय कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Post Views: 128

    Related Posts

    Basti News: गांधी-शास्त्री जयंती पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्रों ने संभाली झाड़ू, चौराहों पर चलाया स्वच्छता अभियान

    October 2, 2026By Roaming Express

    Basti News:लिटिल फ्लावर्स स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति के गीत

    October 2, 2026By Roaming Express

    अयोध्या में चार-पांच अक्तूबर को जुटेंगे 22 राज्यों के पत्रकार प्रतिनिधि-प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह

    October 2, 2026By Roaming Express

    Basti News:सड़क किनारे गला कटा मिला युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

    October 2, 2026By Roaming Express

    Basti News:स्कूल से घर लौट रही किशोरी बेहोशी की हालत में मिली, एक युवक गिरफ्तार

    October 2, 2026By Roaming Express

    Basti News:जुआ खिलाने के आरोप में चौकी प्रभारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

    October 2, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News: गांधी-शास्त्री जयंती पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्रों ने संभाली झाड़ू, चौराहों पर चलाया स्वच्छता अभियान

    October 2, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News: गांधी-शास्त्री जयंती पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्रों ने संभाली झाड़ू, चौराहों पर चलाया स्वच्छता अभियान

    October 2, 2026

    बस्ती। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की…

    Basti News:लिटिल फ्लावर्स स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति के गीत

    October 2, 2026

    अयोध्या में चार-पांच अक्तूबर को जुटेंगे 22 राज्यों के पत्रकार प्रतिनिधि-प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह

    October 2, 2026

    Basti News:सड़क किनारे गला कटा मिला युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

    October 2, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News: गांधी-शास्त्री जयंती पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्रों ने संभाली झाड़ू, चौराहों पर चलाया स्वच्छता अभियान

    October 2, 2026

    Basti News:लिटिल फ्लावर्स स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति के गीत

    October 2, 2026

    अयोध्या में चार-पांच अक्तूबर को जुटेंगे 22 राज्यों के पत्रकार प्रतिनिधि-प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह

    October 2, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1768951
    Hits Today : 489
    Who's Online : 11
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.