Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:मनीष मिश्रा ने बढ़ाया महिलाओं का हौसला, 180 जरूरतमंद महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें

    September 22, 2026

    Basti News: पूर्वांचल राज्य बना तो राजभर समाज का बेटा होगा पहला मुख्यमंत्री : ओमप्रकाश राजभर

    September 22, 2026

    Basti News: जरूरतमंद 10 छात्रों को अरविंद पाल ने बांटे स्कूल बैग और शैक्षणिक सामग्री

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » दिल्ली और जयपुर से निराश लौटे सोनपाल को के.डी. हॉस्पिटल में मिली नई जिन्दगी

    दिल्ली और जयपुर से निराश लौटे सोनपाल को के.डी. हॉस्पिटल में मिली नई जिन्दगी

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressMay 29, 2026 उत्तर प्रदेश

    विशेषज्ञ सीटीवीएस सर्जन डॉ. वरुण सिसोदिया ने बाएं फेफड़े के छिद्रों को किया बंद

    मथुरा। दिल्ली और जयपुर से निराश लौटे मथुरा निवासी सोनपाल सिंह पुत्र दिगम्बर सिंह को के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के विशेषज्ञ सीटीवीएस सर्जन डॉ. वरुण सिसोदिया और उनकी टीम ने जीने की नई आस दी है। डॉ. सिसोदिया ने क्षय रोग से पीड़ित 32 वर्षीय सोनपाल सिंह के बाएं फेफड़े के दोनों छिद्रों को सर्जरी के माध्यम से बंद कर तथा सीने में जमा मवाद को हटाकर उसे नया जीवन दिया है। ऑपरेशन लगभग चार घंटे चला। पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद सोनपाल सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार मथुरा निवासी सोनपाल सिंह को पिछले चार महीने से सीने में दर्द तथा सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परेशानी बढ़ती देख परिजन उसे मथुरा के एक निजी अस्पताल ले गए जहां विभिन्न जांचों के बाद पता चला कि उसके सीने में टीबी है तथा भारी मात्रा में मवाद जमा है। मरीज के सीने से मवाद निकालने के लिए ट्यूब डाली गई। कुछ दिन तक सही रहने के बाद उसे पुनः परेशानी बढ़ गई। परिजन फिर उसे उसी हॉस्पिटल ले गए जहां मरीज को ट्यूब डाली गई थी।

    चिकित्सकों ने मरीज के परिजनों को बताया कि ब्रज क्षेत्र में इसकी सर्जरी करने वाले नहीं हैं, इसकी सर्जरी दिल्ली, जयपुर या लखनऊ में सम्भव है। मरीज को पहले जयपुर फिर दिल्ली ले जाया लेकिन वहां ऑपरेशन का खर्च बहुत अधिक था जोकि उसके लिए वहन कर पाना सम्भव नहीं था। निराश परिजन 13 मई को मरीज को के.डी. हॉस्पिटल लाए तथा कॉर्डियक थारेसिस वैस्क्यूलर सर्जरी विभाग (सीटीवीएस) के सर्जन डॉ. वरुण सिसोदिया को दिखाया। डॉ. सिसोदिया ने सभी जांचों का निरीक्षण करने के बाद ऑपरेशन की सलाह दी।

    परिजनों की स्वीकृति के बाद 20 मई को डॉ. वरुण सिसोदिया के मार्गदर्शन में मरीज का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन लगभग चार घंटे चला। इस ऑपरेशन में डॉ. सिसोदिया का सहयोग डॉ. आकाश कटियार, डॉ. कार्तिकेय, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. प्रतिमा तथा टेक्नीशियन योगेश कुमार ने किया। डॉ. सिसोदिया ने बताया कि ऑपरेशन बहुत मुश्किल था। मरीज के बाएं फेफड़े में एक चार सेंटीमीटर तथा एक एक सेंटीमीटर का छेद था जिसकी वजह से उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस ऑपरेशन में मरीज के सीने में जमा मवाद को निकालने के साथ ही दोनों छिद्रों को बंद किया गया।

    डॉ. सिसोदिया ने बताया कि मरीज के फेफड़े में खराबी थी, जिसे चिकित्सा विज्ञान में ब्रोंकोपल्मोनरी फिस्टुला कहते हैं। इस बीमारी के कारण मरीज के फेफड़ों और छाती की दीवार के बीच हवा लीक होती रहती है। उन्होंने बताया कि फेफड़े में छेद (न्यूमोथोरैक्स) तब होता है जब फेफड़े से हवा निकलकर फेफड़े और छाती की दीवार के बीच की जगह में भर जाती है। हवा के इस जमाव से फेफड़े पर दबाव पड़ता है, जिससे उसका फैलाव सीमित हो जाता है और व्यक्ति पूरी तरह से सांस नहीं ले पाता। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन अति संवेदनशील होने के साथ रिस्की भी था। डॉ. सिसोदिया ने बताया कि ब्रज क्षेत्र में सिर्फ के.डी. हॉस्पिटल में ही इस तरह के ऑपरेशन की सुविधा है। मरीज का ऑपरेशन बहुत कम पैसे में कर उसे नई जिन्दगी दी गई है। मरीज अब स्वस्थ है तथा उसके परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन का आभार माना है।

    के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के चेयरमैन मनोज अग्रवाल, डीन और प्राचार्य डॉ. आर.के. अशोका, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंह, विभागाध्यक्ष सर्जरी डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने सोनपाल की सफल सर्जरी करने वाली टीम को बधाई देते हुए मरीज के स्वस्थ-सुखद जीवन की कामना की है।

    Post Views: 151

    Related Posts

    Basti News:मनीष मिश्रा ने बढ़ाया महिलाओं का हौसला, 180 जरूरतमंद महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें

    September 22, 2026By Roaming Express

    Basti News: पूर्वांचल राज्य बना तो राजभर समाज का बेटा होगा पहला मुख्यमंत्री : ओमप्रकाश राजभर

    September 22, 2026By Roaming Express

    Basti News: जरूरतमंद 10 छात्रों को अरविंद पाल ने बांटे स्कूल बैग और शैक्षणिक सामग्री

    September 22, 2026By Roaming Express

    Basti News:सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को आगे आया नगर पंचायत नगर बाजार, 85 महिलाओं के आवेदन स्वीकार

    September 22, 2026By Roaming Express

    Basti News: पं. विष्णु दिगंबर पलुस्कर और पं. विष्णु नारायण भातखंडे की जयंती पर हुआ संगीत कार्यक्रम

    September 21, 2026By Roaming Express

    Basti News:घर से नाराज होकर निकले जितेंद्र का पोखरे के पास मिला शव पुलिस ने शुरू की जांच

    September 21, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    Don't Miss

    Basti News:मनीष मिश्रा ने बढ़ाया महिलाओं का हौसला, 180 जरूरतमंद महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें

    September 22, 2026

    उप्र बस्ती जिले में  महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य…

    Basti News: पूर्वांचल राज्य बना तो राजभर समाज का बेटा होगा पहला मुख्यमंत्री : ओमप्रकाश राजभर

    September 22, 2026

    Basti News: जरूरतमंद 10 छात्रों को अरविंद पाल ने बांटे स्कूल बैग और शैक्षणिक सामग्री

    September 22, 2026

    Basti News:सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को आगे आया नगर पंचायत नगर बाजार, 85 महिलाओं के आवेदन स्वीकार

    September 22, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:मनीष मिश्रा ने बढ़ाया महिलाओं का हौसला, 180 जरूरतमंद महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें

    September 22, 2026

    Basti News: पूर्वांचल राज्य बना तो राजभर समाज का बेटा होगा पहला मुख्यमंत्री : ओमप्रकाश राजभर

    September 22, 2026

    Basti News: जरूरतमंद 10 छात्रों को अरविंद पाल ने बांटे स्कूल बैग और शैक्षणिक सामग्री

    September 22, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1721258
    Hits Today : 3559
    Who's Online : 17
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.