संवाददाता (पंकज सिंह)
बस्ती। जिले के नगर थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव मैं मातम का माहौल छा गया। 28 वर्षीय राजदेव यादव की फ्रिज का तार जोड़ते समय करंट लगने से मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राजदेव गुजरात में एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्यरत थे और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। आईटीआई से इलेक्ट्रिशियन ट्रेड की पढ़ाई करने वाले राजदेव का विवाह पिछले वर्ष ज्योति से हुआ था। उनके चार माह का एक मासूम बेटा है, जिसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। घटना के बाद पत्नी, मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर है और ग्रामीण शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।









Hits Today : 2212
Who's Online : 6