Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News: पं. विष्णु दिगंबर पलुस्कर और पं. विष्णु नारायण भातखंडे की जयंती पर हुआ संगीत कार्यक्रम

    September 21, 2026

    Basti News:घर से नाराज होकर निकले जितेंद्र का पोखरे के पास मिला शव पुलिस ने शुरू की जांच

    September 21, 2026

    Basti News:6.29 करोड़ के बिजली बिल घोटाले की जांच शुरू

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बस्ती बस स्टेशन का बदलेगा स्वरूप, पीपीपी मॉडल पर आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

    बस्ती बस स्टेशन का बदलेगा स्वरूप, पीपीपी मॉडल पर आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 21, 2026 Uncategorized

    उप्र बस्ती मंडल मुख्यालय का दशकों पुराना रोडवेज बस स्टेशन अब नए कलेवर में नजर आएगा। लंबे समय से बदहाली और अव्यवस्थाओं से जूझ रहे बस स्टेशन को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर आधुनिक रूप दिया जाएगा। प्रदेश में दूसरे चरण के तहत 49 बस स्टेशनों के कायाकल्प की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसमें बस्ती बस स्टेशन भी शामिल है। शासन स्तर पर तकनीकी मूल्यांकन के बाद वित्तीय बिड खोली जा चुकी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

    पीपीपी मॉडल पर विकसित होने के बाद बस स्टेशन का मौजूदा स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक आधुनिक और बहुमंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा। यात्रियों के लिए बेहतर प्रतीक्षालय, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश, साफ-सफाई, पार्किंग और खानपान जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बस स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर व्यवस्थित और यात्री सुविधाओं के लिहाज से विकसित करने की योजना है।

    निर्माण के दौरान पार्सल सेवा पर भी नजर

    रोडवेज मुख्यालय ने दूसरे चरण में पीपीपी मॉडल पर विकसित किए जा रहे 49 बस स्टेशनों की प्रगति रिपोर्ट तलब की है। चयनित फर्म मेसर्स एवीजी लॉजिस्टिक्स को बस स्टेशन हस्तांतरित किए जाने की स्थिति के साथ ही कोरियर-पार्सल सेवा की मौजूदा स्थिति की जानकारी भी मांगी गई है।

    अधिकारियों से यह बताने को कहा गया है कि संबंधित बस स्टेशन चयनित फर्म को हस्तांतरित हुआ है या नहीं। साथ ही यह भी स्पष्ट करना होगा कि फर्म की ओर से कोरियर-पार्सल सेवा संचालित की जा रही है या नहीं। निर्माण के कारण सेवा प्रभावित होने की स्थिति में इसकी तिथि या माह और वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी भी देनी होगी, ताकि निर्माण अवधि में यात्रियों और व्यापारियों को परेशानी न हो।

    सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि शासन स्तर से बस स्टेशनों को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की प्रक्रिया चल रही है। बस्ती के साथ देवरिया, सोनौली और निचलौल समेत अन्य बस स्टेशन भी योजना में शामिल हैं

    Post Views: 12

    Related Posts

    Basti News: शास्त्री चौक पर किराना दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी ,सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    September 19, 2026By Roaming Express

    Basti News:सरकारी जमीन पर लगा मोबाइल टावर, कार्रवाई के इंतजार में ग्रामीण

    August 6, 2026By Roaming Express

    Basti news: कबीर तिवारी हत्याकांड: फरार 7 आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, अदालत का बड़ा आदेश

    July 16, 2026By Roaming Express

     दसिया इथेनॉल फैक्ट्री में घुसकर रंगदारी मांगने का आरोप, 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

    July 15, 2026By Roaming Express

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026By Roaming Express

    Basti News:ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की ओवररेटिंग का आरोप, ग्राहकों में नाराजगी

    June 3, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News: पं. विष्णु दिगंबर पलुस्कर और पं. विष्णु नारायण भातखंडे की जयंती पर हुआ संगीत कार्यक्रम

    September 21, 2026

    उप्र बस्ती जिले में स्थानीय प्रेस क्लब सभागार रविवार को शास्त्रीय संगीत की सुरमयी प्रस्तुतियों…

    Basti News:घर से नाराज होकर निकले जितेंद्र का पोखरे के पास मिला शव पुलिस ने शुरू की जांच

    September 21, 2026

    Basti News:6.29 करोड़ के बिजली बिल घोटाले की जांच शुरू

    September 21, 2026

    बस्ती बस स्टेशन का बदलेगा स्वरूप, पीपीपी मॉडल पर आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

    September 21, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News: पं. विष्णु दिगंबर पलुस्कर और पं. विष्णु नारायण भातखंडे की जयंती पर हुआ संगीत कार्यक्रम

    September 21, 2026

    Basti News:घर से नाराज होकर निकले जितेंद्र का पोखरे के पास मिला शव पुलिस ने शुरू की जांच

    September 21, 2026

    Basti News:6.29 करोड़ के बिजली बिल घोटाले की जांच शुरू

    September 21, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1716235
    Hits Today : 1070
    Who's Online : 15
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.