पांच साल में 90 से 100 कार्ययोजनाओं से सड़क, जल निकासी और पोखरों के सुंदरीकरण का दावा
उप्र बस्ती जिले में जिला पंचायत प्रशासक संजय चौधरी ने रुधौली विधानसभा क्षेत्र में अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा साझा किया। बताया कि जिला पंचायत की ओर से करीब 90 से 100 कार्ययोजनाओं के तहत क्षेत्र में सड़क निर्माण और मरम्मत, जल निकासी, पोखरों के सुंदरीकरण समेत कई काम कराए गए हैं।
संजय चौधरी ने कहा कि गांवों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें, यही जिला पंचायत के विकास कार्यों का मुख्य उद्देश्य रहा है। बताया कि रुधौली के साथ जिले की अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी जिला पंचायत के माध्यम से विकास कार्य कराए गए। सड़क और आवागमन की सुविधा के साथ जल निकासी जैसी रोजमर्रा की समस्याओं को दूर करने पर भी ध्यान दिया गया। कहा कि विकास का मतलब केवल नई सड़क या कोई निर्माण कराना नहीं है, बल्कि गांव के लोगों की जरूरत के हिसाब से सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है। इसी सोच के साथ क्षेत्र में काम कराए गए।
आगामी विधानसभा चुनाव के सवाल पर संजय चौधरी ने कहा कि यदि पार्टी और शीर्ष नेतृत्व उन्हें अवसर देता है तो वह रुधौली क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ताकत से काम
विधायक पर जिला पंचायत के कामों का श्रेय लेने का आरोप
संजय चौधरी ने रुधौली के वर्तमान विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी पर आरोप लगाया कि जिला पंचायत से कराए गए कई सड़क निर्माण कार्यों को विधायक अपने विकास कार्यों के रूप में प्रचारित कर रहे हैं। कहा कि जनता के सामने यह स्पष्ट होना चाहिए कि कौन सा काम किस संस्था ने कराया है। कहा कि जिला पंचायत से कराए गए कार्यों का पूरा विवरण अभिलेखों में दर्ज है। जरूरत पड़ने पर इन कार्यों का रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जा सकता है








Hits Today : 6113
Who's Online : 15