उप्र बस्ती जिले में उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ की जिला इकाई में रिक्त तीन पदों के लिए मंगलवार को चुनाव कराया गया। प्रांतीय पदाधिकारियों के निर्देश पर गोंडा के राम बहादुर पांडेय और लखनऊ के मनीष कुमार पाठक को चुनाव अधिकारी बनाया गया था। उनकी देखरेख में सदर तहसील सभागार में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई।
जिलाध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार त्रिपाठी और राम सुमेर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अशोक कुमार त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम सुमेर को 50 मतों से हराकर जिलाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। वहीं उपमंत्री पद पर ज्ञानदास और लेखा परीक्षक पद पर राम नयन भट्ट निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि संघ के विधान के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराई गई। जिलाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ, जबकि उपमंत्री और लेखा परीक्षक पद पर एक-एक नामांकन होने के कारण दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
चुनाव के दौरान सुभाष चौबे, विनोद कुमार शुक्ला, संतोष कुमार शुक्ला, शिवनारायण, शिवमूरत प्रसाद, रामजीत, अंगद प्रसाद वर्मा, राम केवल चौधरी, विनोद गुप्ता, विनय तिवारी, मनोज उपाध्याय, विवेक सिंह, संजय श्रीवास्तव, मनोज शुक्ला, धीरेंद्र मोहन त्रिपाठी, राकेश कुमार मिश्रा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, रविंद्र प्रसाद और सुनील कुमार त्रिपाठी समेत अन्य राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।








Hits Today : 6115
Who's Online : 15