Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    बस्ती के दो शिक्षकों को मिला एडूलीडर्स सम्मान

    October 7, 2026

    Basti News: सोनहा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    October 7, 2026

    Basti News: बाइक चोरी कर ग्राइंडर से काटकर बेचते थे पुर्जे , कोतवाली पुलिस तीन आरोपी किया गिरफ्तार, चार बाइक और 10 बाइकों के पुर्जे बरामद

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » Basti News: चारों तहसीलों में पहुंचीं डिजी रोवर मशीनें,  अब सेंटीमीटर तक की सटीकता से होगी जमीन की पैमाइश

    Basti News: चारों तहसीलों में पहुंचीं डिजी रोवर मशीनें,  अब सेंटीमीटर तक की सटीकता से होगी जमीन की पैमाइश

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 7, 2026 उत्तर प्रदेश

    उप्र बस्ती जिले में  जमीन की मेड़, सीमांकन और कब्जे को लेकर होने वाले विवादों के निस्तारण में अब आधुनिक तकनीक मददगार बनेगी। शासन के निर्देश पर जिले में जीएनएसएस (ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम) आधारित डिजी रोवर से भूमि की पैमाइश कराने की तैयारी शुरू हो गई है। इस तकनीक से जमीन की पैमाइश में महज करीब तीन सेंटीमीटर तक की त्रुटि की गुंजाइश रहेगी। इससे सीमांकन अधिक सटीक और पारदर्शी होने की उम्मीद है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर शुरू किए गए इस विशेष अभियान की अवधि डेढ़ माह निर्धारित की गई है। जिले की चारों तहसीलों को डिजी रोवर मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं। भानपुर तहसील में लेखपालों को मशीन के संचालन और उससे सटीक पैमाइश करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद राजस्व टीमों के माध्यम से सीमांकन और पैमाइश का काम तेज किया जाएगा।

    इस अभियान का मुख्य उद्देश्य धारा-24 के तहत सीमांकन और भूमि पैमाइश से जुड़े लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करना है। अक्सर खेत की मेड़ खिसकने, जमीन की सीमा को लेकर भ्रम या कब्जे के आरोपों के कारण विवाद लंबे समय तक चलते हैं। नई तकनीक से ऐसे मामलों में वास्तविक स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने में मदद मिलेगी।

    डिजिटल नक्शे से दर्ज होगी जमीन की वास्तविक स्थिति

    जीएनएसएस रोवर सैटेलाइट से लगातार सिग्नल लेकर जमीन की स्थिति निर्धारित करता है। यह सीओआरएस नेटवर्क से जुड़कर सेंटीमीटर स्तर तक सटीक माप उपलब्ध कराता है। पैमाइश के दौरान तैयार आंकड़ों का डिजिटल नक्शे और राजस्व अभिलेखों से मिलान किया जा सकता है। इससे अनुमान या मानवीय त्रुटि की गुंजाइश कम होगी।

    पैमाइश के बाद तैयार डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। भविष्य में मेड़ कटने या जमीन की सीमा को लेकर विवाद होने पर यही रिकॉर्ड मददगार साबित हो सकता है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे किसानों और भू-स्वामियों को समय पर राजस्व सेवाएं मिलेंगी और लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी।

    तकनीक से क्या बदलेगा

    • सेंटीमीटर स्तर तक सटीक भूमि पैमाइश।
    • सीमांकन में मानवीय त्रुटि की संभावना कम होगी।
    • खेत और जमीन का डिजिटल नक्शा तैयार होगा।
    • पैमाइश का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सकेगा।
    • भूमि विवादों के निस्तारण में तेजी आएगी।
    • किसानों और भू-स्वामियों को अधिक पारदर्शी सेवा मिलेगी।

    Post Views: 149

    Related Posts

    बस्ती के दो शिक्षकों को मिला एडूलीडर्स सम्मान

    October 7, 2026By Roaming Express

    Basti News: सोनहा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    October 7, 2026By Roaming Express

    Basti News: बाइक चोरी कर ग्राइंडर से काटकर बेचते थे पुर्जे , कोतवाली पुलिस तीन आरोपी किया गिरफ्तार, चार बाइक और 10 बाइकों के पुर्जे बरामद

    October 7, 2026By Roaming Express

    बस्ती के एसपी डॉ. यशवीर सिंह का तबादला, ओमवीर सिंह होंगे नए कप्तान

    October 7, 2026By Roaming Express

    Basti News:प्रदेश मंत्री बनने के बाद बस्ती पहुंचीं डॉ. रोली सिंह, कंपनी बाग चौराहे पर शिक्षक पंकज सिंह के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत

    October 6, 2026By Roaming Express

    Basti News: कुदरहा क्षेत्र के पसड़ा गांव में विशेष सचिव  ने विकास कार्यों की जानी हकीकत, नाली में पीने का पाइप देख भड़के एक सप्ताह में पाइप हटाकर सुरक्षित स्थान पर बिछाने का निर्देश

    October 6, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    बस्ती के दो शिक्षकों को मिला एडूलीडर्स सम्मान

    October 7, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    बस्ती के दो शिक्षकों को मिला एडूलीडर्स सम्मान

    October 7, 2026

    मथुरा में आयोजित दो दिवसीय शैक्षिक समागम में प्रदेश के 175 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, गीता…

    Basti News: सोनहा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    October 7, 2026

    Basti News: बाइक चोरी कर ग्राइंडर से काटकर बेचते थे पुर्जे , कोतवाली पुलिस तीन आरोपी किया गिरफ्तार, चार बाइक और 10 बाइकों के पुर्जे बरामद

    October 7, 2026

    बस्ती के एसपी डॉ. यशवीर सिंह का तबादला, ओमवीर सिंह होंगे नए कप्तान

    October 7, 2026
    LATEST NEWS

    बस्ती के दो शिक्षकों को मिला एडूलीडर्स सम्मान

    October 7, 2026

    Basti News: सोनहा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    October 7, 2026

    Basti News: बाइक चोरी कर ग्राइंडर से काटकर बेचते थे पुर्जे , कोतवाली पुलिस तीन आरोपी किया गिरफ्तार, चार बाइक और 10 बाइकों के पुर्जे बरामद

    October 7, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1782601
    Hits Today : 5545
    Who's Online : 12
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.