Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 3
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » सीएम ममता के बयान पर राजनीतिक गरमाई, कहा यूपी बिहार के कारण हुई यह समस्या

    सीएम ममता के बयान पर राजनीतिक गरमाई, कहा यूपी बिहार के कारण हुई यह समस्या

    रिहायशी इलाके में कमर तक भरा है पानी, शुरू हुई राजनीति
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 23, 2025 बंगाल

     

    अशोक झा/ कोलकाता: कोलकाता में आधी रात से हो रही भारी बारिश से राज्य में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. सुबह से जगह-जगह ट्रैफिक जाम, मेट्रो और रेल सेवाओं का रद्द होना और कई जिलों में बिजली सुविधा न मिलने जैसी परेशानियों से लोग परेशान हो रहे है। इस प्रलयकारी बारिश के कारण कम से कम 11लोगों की मौत हो गई, जिनमें से नौ की मौत बिजली का करंट लगने से हुई। भारी बारिश ने बाद पूरे शहर में जलभराव की समस्या हो गई। सड़कें दरिया बन गई। रेल ट्रैक भी बारिश के पानी में डूब गया। इससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। रिहायशी इलाकों में भी कमर तक पानी जमा हो गया। अब इस जलभराव के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यूपी-बिहार को जिम्मेदार ठहरा दिया। आईए जानतें हैं ममता बनर्जी ने क्या कहा?
    दुर्गा पूजा से ठीक पहले शहर में जलजमाव की स्थिति ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। भारी बारिश की वजह से हवाई, रेल और सड़क परिवहन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस आपदा के लिए केंद्र सरकार और पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश व बिहार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि फरक्का बैराज की ठीक से सफाई न होने के कारण हर बार यूपी और बिहार से आने वाला पानी कोलकाता में जलजमाव की स्थिति पैदा करता है।
    यूपी-बिहार की वजह से कोलकाता में जलभराव-ममता
    राजधानी कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण चारों तरफ हुए जलजमाव के मद्देनजर बंगाल सरकार ने बुधवार व गुरुवार को सरकारी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। भारी बारिश से महानगर व आसपास के जिलों में जनजीवन लगभग ठप हो गया है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि मैं मेयर, राज्य के मुख्य सचिव और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हूं। ममता ने कहा कि फरक्का बैराज की सफाई ठीक से नहीं हुई है, इसलिए हर बार जब बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मुंबई, दिल्ली, हर जगह बारिश होती है, तो जलभराव हो जाता है। इस बार बारिश थोड़ी असामान्य है।मैंने जीवन में ऐसी बारिश पहले कभी नहीं देखी-ममता
    ममता बनर्जी ने आगे कहा यह भी कहा कि “मैंने अपने जीवन में ऐसी बारिश पहले कभी नहीं देखी। कोलकाता में आठ और उत्तर 24 परगना व दक्षिण 24 परगना में दो लोगों की करंट लगने से मौत हुई। यह बेहद दुखद है।” उन्होंने निजी बिजली कंपनी सीईएससी पर भी लापरवाही का आरोप लगाया और मांग की कि मृतकों के परिवारों को कम से कम पांच लाख रुपये का मुआवजा और नौकरी दी जाए। ममता ने कहा, सीईएससी को बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी लेनी होगी और तारों को सुरक्षित करना होगा। दुर्गा पूजा से ठीक पहले हुई भारी बारिश के बाद हुए जलभराव पर मुख्यमंत्री ने कहा, “यह बारिश असामान्य है। हमारे घर भी जलमग्न हैं। मुझे दुर्गा पूजा पंडालों के लिए भी बहुत बुरा लग रहा है।” उन्होंने बताया कि वह महापौर, मुख्य सचिव और पुलिस के साथ लगातार संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर रख रही हैं। ममता ने चेतावनी दी कि गंगा में पानी का स्तर बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो सकती है।
    जलभराव के लिए बंगाल प्रशासन जिम्मेदार- सुवेंदु अधिकारी: वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद हुई तबाही पर कहा, इसके लिए सीधे तौर पर ममता बनर्जी का प्रशासन जिम्मेदार है। IMD की ओर से पहले ही सावधानी बरतने के लिए कहा गया था लेकिन उन्हें जो एहतियाती उपाय करने चाहिए थे वे नहीं किए गए। कोलकाता पुलिस, कोलकाता प्रशासन और CESC की लापरवाही के कारण कई लोगों की जान चली गई हमारे कई लोग मारे गए हैं और यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

    Post Views: 129

    Related Posts

    बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, बाबुल सुप्रियो, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मलिक को TMC ने बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार

    February 27, 2026By Roaming Express

    बंगाल की राजधानी कोलकोता में भूकंप के झटके, घर ऑफिस छोड़ बाहर निकले लोग

    February 27, 2026By Roaming Express

    आदिवासियों ने मांगा इंसाफ, पुलिस की लाठी चार्ज फिर दागे आंसू गैस के गोले

    February 26, 2026By Roaming Express

    गृहमंत्री ने भरी हुंकार बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय

    February 26, 2026By Roaming Express

    बंगाल में आज आक्रोश रैली, उत्तर कन्या अभियान में आदिवासियों का दिखेगा रोष

    February 25, 2026By Roaming Express

    सीमांत बिहार को बना अमित शाह के लिए ‘लॉन्च पैड,एक साथ साधेंगे बंगाल बिहार और असम की राजनीति

    February 25, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    उप्र बस्ती जिले में होली के त्योहार को देखते हुए गांधीनगर स्थित कुमार स्वीट्स में…

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026

    Basti News:केक खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत, तीन वर्षीय बच्चा भी बीमार—गौर क्षेत्र में मचा हड़कंप

    March 1, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1548946
    Hits Today : 1786
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.