Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन नहीं होने देंगे: सीएम ममता बनर्जी

    बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन नहीं होने देंगे: सीएम ममता बनर्जी

    कहा,कि SIR के नाम पर पर्दे के पीछे से राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) जैसी प्रक्रिया लागू करने की कोशिश
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 9, 2025 बंगाल

    अशोक झा/ कोलकाता: बिहार में मतदाता सूची का सफलतापूर्वक स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) करने के बाद चुनाव आयोग ने जब से पूरे देश में यह प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है, तब से विपक्षी दलों की सांसें फूली हुई हैं। वे इसमें आम मतदाताओं के वोट काटने का आरोप लगाते हुए एसआईआर पर रोक की मांग कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी गुरुवार को इस मुद्दे पर मोदी सरकार पर तीखा बोला। उन्होंने कहा कि SIR के नाम पर पर्दे के पीछे से राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) जैसी प्रक्रिया लागू करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश की गई तो जनता सड़कों पर उतरकर जवाब देगी। SIR के नाम पर वे NRC लागू करना चाहते हैं’: ममता बनर्जी ने आरोप लगाया, ‘SIR के नाम पर वे NRC लागू करना चाहते हैं. वे मतदाता सूची से असली लोगों के नाम हटाना चाहते हैं। मैं सभी को भरोसा दिलाती हूं कि कोई भी असली मतदाता सूची से बाहर नहीं किया जाएगा. बीजेपी को आग से खेलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, वरना जनता का गुस्सा झेलना पड़ेगा।।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने सुना है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने पार्टी मीटिंग में कहा है कि कई नाम हटाए जाएंगे। ममता ने सवाल उठाया – ‘वे कौन होते हैं नाम हटाने वाले? आज उनकी सरकार है, कल नहीं होगी। अगर वे एजेंसियों के जरिये हमें डराने की सोच रहे हैं, तो हम तैयार हैं।
    अभियान पर विपक्ष क्यों है आग-बबूला?
    बताते चलें कि चुनाव आयोग ने हाल ही में देशभर में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) शुरू करने के निर्देश दिए हैं. इस प्रक्रिया में मृत, दोहराए गए या फर्जी नामों को हटाने और नए मतदाताओं को जोड़ने का काम किया जाता है. लेकिन विपक्ष का आरोप है कि इसी प्रक्रिया के जरिए कुछ समूहों के नाम जानबूझकर हटाए जा रहे हैं।पिछले कुछ महीनों में बिहार में SIR के दौरान लाखों नाम हटाए जाने का आरोप लगाया गया था. विपक्ष ने आरोप लगाया था कि यह अभियान निष्पक्ष नहीं रहा और कई कमजोर समुदायों, खासकर अल्पसंख्यक इलाकों के मतदाताओं के नाम सूचियों से गायब पाए गए. अब वही आशंका बंगाल में भी जताई जा रही है.
    बंगाल के लोग ऐसा नहीं होने देंगे- ममता
    ममता बनर्जी ने इस आशंका को देखते हुए कहा कि बंगाल में किसी भी कीमत पर यह नहीं होने देंगे. उन्होंने केंद्र पर राजनीतिक बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल के लोग बीजेपी पर भरोसा नहीं करते. वे जानते हैं कि यह राज्य उनकी नीतियों को स्वीकार नहीं करेगा.
    राज्य की सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार का कहना है कि यह कदम एक राजनीतिक हथकंडा है, जिसके जरिये मतदाता सूची से कुछ खास वर्गों के लोगों को बाहर किया जा सकता है. वहीं, बीजेपी का कहना है कि SIR एक नियमित प्रक्रिया है और विपक्ष बेवजह डर फैलाने की कोशिश कर रहा है.
    NRC की पुरानी बहस से लोगों में डर
    एक्सपर्टों का भी कहना है कि SIR का नागरिकता से कोई संबंध नहीं है. यह केवल मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया है. हालांकि राजनीतिक माहौल और NRC की पुरानी बहस के कारण कई लोगों में डर है कि कहीं यह मताधिकार छीनने का औजार न बन जाए.
    असम में NRC के अनुभव ने इस विवाद को और बढ़ाया है. जब वहां बड़ी संख्या में लोगों के नाम अंतिम नागरिक रजिस्टर से बाहर रह गए थे, जिससे नागरिकता को लेकर भारी असमंजस पैदा हुआ. अब जब SIR बंगाल में शुरू हो रहा है, तो लोग उसी डर को दोबारा महसूस कर रहे हैं.
    बंगाल बिहार नहीं है- ममता बनर्जी
    ममता बनर्जी ने अपने भाषण में यह भी कहा कि बीजेपी को यह समझ लेना चाहिए कि बंगाल बिहार नहीं है. यहां जनता किसी भी अन्याय के खिलाफ खड़ी हो जाएगी. जो लोग दूसरों को डराने की कोशिश कर रहे हैं, वे खुद डर जाएंगे जब जनता जवाब देगी।।वहीं इस पूरे विवाद पर चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि SIR केवल तकनीकी सुधार प्रक्रिया है और सभी नामों की जांच पारदर्शी तरीके से होगी। आयोग का दावा है कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम बिना ठोस कारण के नहीं हटाया जाएगा. लेकिन बंगाल की राजनीति में यह आश्वासन पर्याप्त नहीं लग रहा। फिलहाल राज्य में राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ रहा है. ममता बनर्जी लगातार इसे जनता के अधिकारों की लड़ाई के रूप में पेश कर रही हैं, जबकि बीजेपी इसे भ्रम और डर की राजनीति बता रही है. आने वाले महीनों में SIR की प्रक्रिया किस दिशा में जाती है, यह बंगाल के चुनावी परिदृश्य को गहराई से प्रभावित कर सकता है।

    Post Views: 110
    Bengal

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    -अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य उप्र बस्ती  जिले में रुधौली विधानसभा क्षेत्र…

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1646994
    Hits Today : 1227
    Who's Online : 10
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.