Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » 14 दिनों के लिए भेजे गए न्यायिक हिरासत में डीआईजी भुल्लर

    14 दिनों के लिए भेजे गए न्यायिक हिरासत में डीआईजी भुल्लर

    अब तक मिले 7.5 करोड़ रुपये नकद, 2.5 किलो सोने के गहने, 26 लग्जरी घड़ियां और दर्जनों प्रॉपर्टी के दस्तावेज
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 17, 2025 क्राइम

     

    अशोक झा

    :देशभर में रूपनगर रेंज के डीआईजी (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर चर्चाओं में है, उन्हें सीबीआई ने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। इस पूरे घटना के बाद पूरे देश के खासकर बंगाल में भी आईपीएस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है। कारण है बंगाल में सीबीआई की बढ़ती सक्रियता। सीबीआई ने रिश्वतखोरी और अवैध संपत्ति के मामले में पंजाब पुलिस के डीआईजीहरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की है। अब तक की तलाशी में जांच एजेंसी को 7.5 करोड़ रुपये नकद, 2.5 किलो सोने के गहने, 26 लग्जरी घड़ियां और दर्जनों प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं.
    उनकी गिरफ्तारी के बाद उनसे जुड़े हुए ठिकानों पर भी छापेमारी की। जब सीबाआई की टीम DIG के चंडीगढ़ स्थित आवास पर पहुंची तो वहां इतनी रकम मिली की टीम के होश उड़ गए। उनसे जुड़े हुए 15 ठिकानों पर छापेमारी की गई. इस दौरान ऑडी, मर्सिडीज, लग्जरी गाड़ियां इसके अलावा बहुत
    कुछ बरामद हुआ, जानिए हरचरण सिंह भुल्लर तक CBI कैसे पहुंची?भुल्लर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
    CBI ने DIG के खिलाफ 16 अक्टूबर को केस दर्ज किया था, जिसमें उन पर आरोप है कि उन्होंने एक कारोबारी से उसके खिलाफ दर्ज FIR को ‘सेटल’ करने और आगे कोई कार्रवाई न करने के बदले 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी.
    परिवार के नाम पर 50 प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद

    इतना ही नहीं, वे हर महीने पैसों की डिमांड भी कर रहे थे. इसी मामले में कार्रवाई करते हुए CBI ने चंडीगढ़ के सेक्टर-21 में जाल बिछाकर DIG के मिडिलमैन को रंगे हाथ 8 लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया. मिडिलमैन की गिरफ्तारी के बाद CBI ने भुल्लर के चंडीगढ़, जालंधर और समराला स्थित ठिकानों पर छापा मारा.
    अब तक की तलाशी में 7.5 करोड़ नकद, 2.5 किलो सोने के गहने और Rolex, Rado जैसी ब्रांडेड 26 महंगी घड़ियां बरामद की गई हैं. इसके अलावा DIG और उनके परिवार के नाम पर करीब 50 प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले हैं.
    मिडिलमैन के घर पर जांच के दौरान मिला नकद
    CBI को कई बैंकों में खाता जानकारी, लॉकर की चाबियां, चार लाइसेंसी हथियार और 100 से ज्यादा जिंदा कारतूस भी मिले हैं. समराला स्थित उनके फार्महाउस से भी छापेमारी के दौरान 5.7 लाख रुपये नकद, 108 शराब की बोतलें और 17 जिंदा कारतूस बरामद हुए. CBI ने मिडिलमैन के घर पर भी छापा मारा, जहां से 21 लाख रुपये नकद और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं.
    जांच में रिश्वत वसूलने के रैकेट का पर्दाफाश
    एजेंसी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह अवैध संपत्ति किस-किस स्रोत से जुटाई गई और किन अन्य लोगों की इसमें भूमिका रही. शुरुआती जांच में सामने आया है कि भुल्लर एक रैकेट की तरह रिश्वत वसूलने की प्रणाली चला रहे थे, जिसमें कई और लोग शामिल हो सकते हैं। CBI अधिकारियों के मुताबिक, जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में कई और खुलासे हो सकते हैं
    सख्त अधिकारियों में गिनती: हरचरण सिंह भुल्लर की गिनती पंजाब के सख्त अधिकारियों में की जाती है। उन्होंने कई बड़े-बड़े मामलों को सुलझाया हुआ है। पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए उन्होंने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अभियान चलाया, जिसकी काफी ज्यादा चर्चा हुई, साल 2024 नवंबर में रोपड़ रेंज का डीआईजी बनाया गया, यहां पर अवैध कार के बारे में उन्हें जानकारी मिली जिसपर लगाम लगाने की उन्होंने कोशिश की। उन्होंने अपने सख्त रवैये से हड़कंप मचा दिया और इसकी आंच स्क्रैप कारोबारियों तक पहुंच गई।
    की थी ये मांग: स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्ता को डीआईजी ने अपने रडार में ले लिया और उसके खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखवा दिया. इसके बाद उन्हें सेटलमेंट के लिए बुलाया और बताया जाता है कि 8 लाख रुपये की डिमांड की। इस रिश्वत के अलावा हर महीने 5 लाख रुपए भी पहुंचाने की मांग की, उनकी इस मांग से कारोबारी तंग आकर CBI के पास चला गया और डीआईजी सहित कई और पुलिस वालों का नाम लिखवा दिया।
    CBI ने बनाया प्लान: CBI ने DIG को अरेस्ट करने के लिए एक शातिर प्लान बनाया, पहले DIG के बिचौलिए ने चंडीगढ़ के सेक्टर 21 में स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्ता से रिश्वत ली तो CBI ने उससे डीआईजी को कॉल कराई, फिर बिचौलिए ने कहा कि रिश्वत के पैसे मिल गए हैं, इसके बाद उनसे रकम सहित मोहाली ऑफिस आने को कहा, इसी दौरान CBI भी दोनों के साथ ऑफिस पहुंच गई और वहां पर जैसे ही डीआईजी ने रिश्वत की रकम ली तो CBI ने उसे पकड़ लिया, इसके बाद उन्हें एक सीक्रेट स्थान पर ले जाया गया।

    Post Views: 205

    Related Posts

    19 सितंबर को आसमान में दिखेगा चांद का खास नजारा अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अवलोकन की रात्रि

    September 19, 2026By Roaming Express

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026
    Don't Miss

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

     उप्र बस्ती जिले में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उनकी…

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1824938
    Hits Today : 1249
    Who's Online : 11
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.