Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 3
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » आज विश्व चैंपियन बेटी को सिर आंखों पर बैठाने को बेताब है सिलीगुड़ी

    आज विश्व चैंपियन बेटी को सिर आंखों पर बैठाने को बेताब है सिलीगुड़ी

    बागडोगरा एयरपोर्ट से गाजे बाजे के साथ शहर के खेल प्रेमियों द्वारा होगा स्वागत
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressNovember 6, 2025 खेल

     

    – बाघाजातीन पार्क में होगा सामूहिक सम्मान, पानघर हाशमी चौक पर किया जायेगा सम्मान

    – शनिवार को कोलकोता में बंगाल क्रिकेट संघ करेगा सम्मानित

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी:
    सिलीगुड़ी की बेटी आज क्रिकेट का विश्व चैंपियन बन अपने घर सिलीगुड़ी लौट रही है। वह खिलाड़ी कोई और नहीं ऋचा घोष है। सुबह उसके स्वागत के लिए बागडोगरा एयरपोर्ट पर खेल प्रेमी गाजा बाजा के साथ उसका स्वागत करेंगे। वहां से वह सड़क मार्ग से बाघा जतिन पार्क पहुंचेगी। यहां उसे शहर की ओर से विभिन्न संगठनों के द्वारा स्वागत किया जाएगा। भाजपा के जिला महासचिव सह पूर्व पार्षद ना पाल ने बताया कि हाशमी चौक पान घर के निकट उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा। बंगाल क्रिकेट संघ भारत की विकेट कीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए यहां शनिवार को ईडन गार्डंस पर एक भव्य सम्मान समारोह में खास तौर से बनाए गए सोने की परत चढ़ा बल्ला और गेंद प्रदान करेगा। भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत की शिल्पकारों में से एक ऋचा ने आठ पारियों में 133.52 की स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए। वह टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाली पांच बल्लेबाजों में से थीं। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और महान तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के हस्ताक्षर वाला बल्ला उन्हें भारतीय क्रिकेट में अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा। कैब अध्यक्ष गांगुली ने कहा कि अपने बेखौफ खेल से बंगाल और भारत का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी को सम्मानित करना संघ के लिए गर्व की बात है।
    उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, “ऋचा ने असाधारण प्रतिभा और जुझारूपन का प्रदर्शन विश्व स्तर पर किया है। उन्हें सम्मानित करना भारतीय क्रिकेट के लिए उनके अतुलनीय योगदान के प्रति हमारा सम्मान है। वह बंगाल और देश के युवा क्रिकेटरों की प्रेरणास्रोत हैं।”
    सातवें नंबर पर उतरी सिलिगुड़ी की 22 वर्ष की इस क्रिकेटर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डी वाई पाटिल स्टेडियम पर फाइनल में 24 गेंद में 34 रन बनाए थे। भारत ने वह मैच 52 रन से जीता। ऋचा ने एक विश्व कप में सर्वाधिक 12 छक्कों के वेस्टइंडीज के डिएंड्रा डोटिन के रिकॉर्ड की भी बराबरी की।
    ऋचा ने हाल ही में कहा कि भारत की विश्व कप विजेता टीम विश्वास और अपनी भूमिका को लेकर स्पष्टता की नींव पर बनी, जिसमें कोच अमोल मजूमदार ने उन्हें ‘फिनिशर’ की भूमिका सौंपी। उन्होंने जियो स्टार के ‘फॉलो द ब्लू’ कार्यक्रम में कहा, “मेरा मुख्य काम मैच में आखिर तक टिककर तेजी से रन बनाने का था। मुझे जब भी बल्लेबाजी का मौका मिला तो मैंने यही करने की कोशिश की। मैंने स्ट्राइक रेट ऊंचा रखकर विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बनाने का प्रयास किया।”

    Post Views: 117

    Related Posts

    बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, बाबुल सुप्रियो, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मलिक को TMC ने बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार

    February 27, 2026By Roaming Express

    बंगाल की राजधानी कोलकोता में भूकंप के झटके, घर ऑफिस छोड़ बाहर निकले लोग

    February 27, 2026By Roaming Express

    आदिवासियों ने मांगा इंसाफ, पुलिस की लाठी चार्ज फिर दागे आंसू गैस के गोले

    February 26, 2026By Roaming Express

    गृहमंत्री ने भरी हुंकार बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय

    February 26, 2026By Roaming Express

    बंगाल में आज आक्रोश रैली, उत्तर कन्या अभियान में आदिवासियों का दिखेगा रोष

    February 25, 2026By Roaming Express

    सीमांत बिहार को बना अमित शाह के लिए ‘लॉन्च पैड,एक साथ साधेंगे बंगाल बिहार और असम की राजनीति

    February 25, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    उप्र बस्ती जिले में होली के त्योहार को देखते हुए गांधीनगर स्थित कुमार स्वीट्स में…

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026

    Basti News:केक खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत, तीन वर्षीय बच्चा भी बीमार—गौर क्षेत्र में मचा हड़कंप

    March 1, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1548710
    Hits Today : 714
    Who's Online : 13
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.