Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 4
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » प्रधानमंत्री ने 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को झंडी दिखाकर गंतव्य के लिये किया रवाना

    प्रधानमंत्री ने 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को झंडी दिखाकर गंतव्य के लिये किया रवाना

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressNovember 8, 2025 उत्तर प्रदेश

    *वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव रख रही हैं-प्रधानमंत्री*

    *भारत ने एक विकसित भारत के लिए अपने संसाधनों को बढ़ाने के मिशन की शुरुआत की है, और ये ट्रेनें उस यात्रा में मील का पत्थर साबित होंगी-नरेंद्र मोदी*

    *पवित्र तीर्थस्थलों को अब वंदे भारत नेटवर्क के माध्यम से जोड़ा जा रहा है, जो भारत की संस्कृति, आस्था और विकास यात्रा के संगम का प्रतीक है; यह विरासत शहरों को राष्ट्रीय प्रगति के प्रतीक में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है-पीएम मोदी*

    *प्रधानमंत्री ने वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई*

    *नई वंदे भारत ट्रेनें यात्रा समय में कमी लाएंगी, क्षेत्रीय गतिशीलता बढ़ाएंगी और कई राज्यों में पर्यटन तथा व्यापार को बढ़ावा देंगी*

    वाराणसी। भारत के आधुनिक रेल बुनियादी ढांचे के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और बाबा विश्वनाथ की पवित्र नगरी वाराणसी के सभी परिवारों को अपना सादर अभिवादन अर्पित किया। उन्होंने देव दीपावली के दौरान मनाए गए असाधारण उत्सवों पर टिप्पणी की और कहा कि आज का दिन भी एक शुभ अवसर है। उन्होंने विकास के इस पर्व की सभी को शुभकामनाएँ दीं।
    विश्व के विकसित देशों में मज़बूत बुनियादी ढाँचे की आर्थिक वृद्धि में प्रमुख भूमिका का उल्लेख करते हुए, उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि जिन भी देशों ने उल्लेखनीय प्रगति और विकास हासिल किया है, वहाँ बुनियादी ढाँचे के विकास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भारत भी तेज़ी से इस राह पर आगे बढ़ रहा है। इस संदर्भ में, प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में नई वंदे भारत ट्रेनों के शुभारंभ की घोषणा की। बनारस-खजुराहो वंदे भारत के अलावा, उन्होंने फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत, लखनऊ- सहारनपुर वंदे भारत और एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत को भी हरी झंडी दिखाई। इन चार नई ट्रेनों के साथ, देश में संचालित वंदे भारत ट्रेनों की कुल संख्या अब 160 से अधिक हो गई है। प्रधानमंत्री ने इन ट्रेनों के शुभारंभ पर वाराणसी और भारत के सभी नागरिकों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर देते हुए कि यह भारतीय रेलवे को बदलने का एक व्यापक अभियान है, “वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव रख रही हैं”। उन्होंने वंदे भारत को भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए और भारतीयों की बनाई गई ट्रेन बताया, जो हर भारतीय को गर्व से भर देती है। उन्होंने कहा कि विदेशी यात्री भी वंदे भारत को देखकर चकित रह जाते हैं। श्री मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत ने एक विकसित भारत के लिए अपने संसाधनों को बढ़ाने के अभियान की शुरुआत की है और ये ट्रेनें उस यात्रा में मील का पत्थर साबित होंगी। इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि भारत में सदियों से तीर्थयात्रा को राष्ट्रीय चेतना का माध्यम माना जाता रहा है, श्री मोदी ने ज़ोर देकर कहा कि ये यात्राएँ केवल दिव्य दर्शन के मार्ग नहीं हैं, बल्कि पवित्र परंपराएँ हैं जो भारत की आत्मा से जुड़ती हैं। उन्होंने प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट और कुरुक्षेत्र को राष्ट्र की विरासत के आध्यात्मिक केंद्र बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, “ये पवित्र स्थल अब वंदे भारत नेटवर्क के माध्यम से जुड़ रहे हैं; यह भारत की संस्कृति, आस्था और विकास यात्रा के संगम का प्रतीक है। यह विरासत शहरों को राष्ट्रीय प्रगति के प्रतीक के रूप में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
    भारत में तीर्थयात्रा के अक्सर अनदेखे आर्थिक पहलू पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में उत्तर प्रदेश में विकासात्मक पहलों ने तीर्थयात्रा को एक नए स्तर पर पहुँचाया है। पिछले वर्ष ही, 11 करोड़ श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी आए थे। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद से, 6 करोड़ से ज़्यादा लोग रामलला के दर्शन कर चुके हैं। श्री मोदी ने कहा कि इन तीर्थयात्रियों ने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में हज़ारों करोड़ रुपये का योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इस आमद ने राज्य भर के होटलों, व्यापारियों, परिवहन कंपनियों, स्थानीय कलाकारों और नाव संचालकों को निरंतर आय के अवसर प्रदान किए हैं। परिणामस्वरूप, वाराणसी में सैकड़ों युवा अब परिवहन सेवाओं से लेकर बनारसी साड़ी के व्यवसाय तक, नए उद्यम शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन विकासों ने उत्तर प्रदेश और वाराणसी में समृद्धि के द्वार खोले हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित वाराणसी के माध्यम से विकसित भारत के मंत्र को साकार करने के लिए, शहर में निरंतर बुनियादी ढाँचे का विकास किया जा रहा है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि वाराणसी में गुणवत्तापूर्ण अस्पतालों, बेहतर सड़कों, गैस पाइपलाइन नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी की स्थापना, विस्तार और गुणात्मक सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि रोपवे परियोजना पर तेज़ी से प्रगति हो रही है और गंजारी व सिगरा स्टेडियम जैसे खेल बुनियादी ढाँचे भी स्थापित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि हमारा लक्ष्य बनारस की यात्रा, वहाँ रहना और उसे अनुभव करना सभी के लिए एक विशेष अनुभव बनाना है। यह उल्लेख करते हुए कि सरकार वाराणसी में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, श्री मोदी ने 10-11 साल पहले की स्थिति को याद किया। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ही एकमात्र विकल्प था और रोगियों की अत्यधिक संख्या के कारण, कई लोग रात भर इंतज़ार करने के बाद भी इलाज नहीं करा पाते थे। कैंसर जैसी बीमारियों के लिए लोगों को मुंबई में इलाज के लिए ज़मीन और खेत बेचने पड़ते थे। प्रधानमंत्री ने पुष्टि की कि उनकी सरकार ने इन चिंताओं को कम करने के लिए काम किया है। उन्होंने कैंसर के इलाज के लिए महामना कैंसर अस्पताल, आँखों की देखभाल के लिए शंकर नेत्रालय, बीएचयू में उन्नत ट्रॉमा सेंटर और शताब्दी अस्पताल, और पांडेयपुर स्थित संभागीय अस्पताल को ऐसे संस्थानों के रूप में सूचीबद्ध किया जो वाराणसी, पूर्वांचल और पड़ोसी राज्यों के लिए वरदान बन गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन अस्पतालों में आयुष्मान भारत और जन औषधि केंद्रों की बदौलत लाखों गरीब मरीज़ों को करोड़ों रुपये की बचत हो रही है। इससे न केवल लोगों की चिंता कम हुई है, बल्कि वाराणसी को पूरे क्षेत्र की स्वास्थ्य राजधानी के रूप में भी जाना जाने लगा है।
    वाराणसी के विकास की गति और ऊर्जा को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि शहर की भव्यता और समृद्धि तेज़ी से बढ़ती रहे, पीएम मोदी ने अपने संबोधन के अंत में यह दृष्टिकोण व्यक्त किया कि दुनिया भर से आने वाले प्रत्येक आगंतुक को बाबा विश्वनाथ की पवित्र नगरी में एक अनोखी ऊर्जा, उत्साह और आनंद का अनुभव होना चाहिए। श्री मोदी ने ध्वजारोहण समारोह में उपस्थित छात्रों से मुलाकात का भी ज़िक्र किया। उन्होंने वंदे भारत ट्रेनों के शुभारंभ के दौरान छात्रों के बीच प्रतियोगिता आयोजित करने की परंपरा शुरू करने के लिए श्री अश्विनी वैष्णव की प्रशंसा की। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रस्तुत चित्रों और कविताओं के लिए बच्चों की सराहना की, जो विकसित भारत, विकसित काशी, सुरक्षित भारत जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित थे। उन्होंने उनके अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा दिए गए सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए उनकी भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने आगे एक बाल साहित्य सम्मेलन आयोजित करने का विचार रखा और 8-10 विजेताओं को देश भर में अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने वाराणसी से सांसद होने पर गर्व व्यक्त किया, जहाँ इतने प्रतिभाशाली बच्चे हैं और उन्हें बधाई दी।
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। केरल के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी, जॉर्ज कुरियन, रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य गणमान्य व्यक्ति वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े।
    बताते चलें कि भारत की आधुनिक रेल अवसंरचना के विस्तार की दिशा में चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन महत्वपूर्ण कदम है। यह विश्वस्तरीय रेल सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को सुगम, त्वरित और अधिक आरामदायक यात्रा प्रदान करने के प्रधानमंत्री के विज़न को साकार करने में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी। प्रमुख गंतव्यों के बीच यात्रा के समय को उल्लेखनीय रूप से कम करने के जरिए, ये ट्रेनें क्षेत्रीय गतिशीलता में वृद्धि करेंगी, पर्यटन को बढ़ाएंगी और देश भर में आर्थिक कार्यकलापों को बढ़ावा देंगी।
    बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट पर सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और वर्तमान में चल रही विशेष ट्रेनों की तुलना में लगभग 2 घंटे 40 मिनट की बचत करेगी। बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस भारत के कुछ सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों, जैसे वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो, को जोड़ेगी। यह संपर्क न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि तीर्थयात्रियों और यात्रियों को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो तक त्वरित, आधुनिक और आरामदायक यात्रा भी प्रदान करेगा।
    लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 7 घंटे 45 मिनट में यात्रा पूरी करेगी, जिससे यात्रा समय में लगभग 1 घंटे की बचत होगी। लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस से लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के यात्रियों को बहुत लाभ होगा, साथ ही रुड़की होते हुए हरिद्वार तक उनकी पहुंच भी बेहतर होगी। मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुगम तथा त्वरित अंतर-शहर यात्रा सुनिश्चित करने के ज़रिए, यह सेवा कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
    फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत इस रूट पर सबसे तेज़ चलने वाली ट्रेन होगी, जो अपनी यात्रा मात्र 6 घंटे 40 मिनट में पूरी कर लेगी। फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब के प्रमुख शहरों, जैसे फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला, के बीच संपर्क को सुदृढ़ करेगी। इस ट्रेन से व्यापार, पर्यटन और रोज़गार के अवसरों को बढ़ावा मिलने, सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने और राष्ट्रीय बाज़ारों के साथ बेहतर एकीकरण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। दक्षिण भारत में, एर्नाकुलम- बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा समय में 2 घंटे से अधिक की कमी ला देगी, जिससे यह यात्रा 8 घंटे 40 मिनट में पूरी हो जाएगी। एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस प्रमुख आईटी और वाणिज्यिक केंद्रों को जोड़ेगी, जिससे प्रोफेशनलों, छात्रों और पर्यटकों को तेज़ और अधिक आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। यह रूट केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच आर्थिक कार्यकलापों और पर्यटन को बढ़ावा देगा, जिससे क्षेत्रीय विकास और सहयोग में सहायता मिलेगी।
    इस अवसर पर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक सुनील पटेल, विधायक त्रिभुवन राम, पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्र, पूर्व मंत्री शतरुद्र प्रकाश आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

    Post Views: 94

    Related Posts

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026By Roaming Express

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026By Roaming Express

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026By Roaming Express

    Basti News:केक खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत, तीन वर्षीय बच्चा भी बीमार—गौर क्षेत्र में मचा हड़कंप

    March 1, 2026By Roaming Express

    Basti News:लिटिल फ्लावर्स स्कूल में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह, शिक्षकों-छात्रों ने खेली गुलाल की होली

    February 28, 2026By Roaming Express

    Basti News:रुधौली में भीषण सड़क हादसा: सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव के भांजे की मौत

    February 28, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    उप्र बस्ती जिले में होली के त्योहार को देखते हुए गांधीनगर स्थित कुमार स्वीट्स में…

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026

    Basti News:केक खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत, तीन वर्षीय बच्चा भी बीमार—गौर क्षेत्र में मचा हड़कंप

    March 1, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1549448
    Hits Today : 1758
    Who's Online : 9
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.