Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बिहार चुनाव में एनडीए 2010 रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर अग्रसर

    बिहार चुनाव में एनडीए 2010 रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर अग्रसर

    तेजस्वी यादव चल रहे पीछे, भाजपा जदयू में एक दूसरे से आगे निकलने की होड
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressNovember 14, 2025 बिहार

    बिहार चुनाव से अशोक झा: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। शुरुआती दो घंटे के रुझानों में एनडीए (NDA) को जबरदस्त बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। बीजेपी (BJP) नेतृत्व वाली एनडीए 190 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसा लगता है कि 2010 के रिकॉर्ड को भाजपा जदयू तोड़ने पर आमादा है।अभी चुनाव के नतीजा में महागठबंधन की बात नहीं हो रही है।अभी सिर्फ बात हो रहा है कि भाजपा और जदयू में कौन किससे आगे निकलेगा। राजद सीएम फेस तेजस्वी यादव राघोपुर से पीछे चल रहे है। पार्टी का हाल कांग्रेस के साथ बेहाल हो गया है। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। पूरे राज्य में निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रिकॉर्ड पांचवां कार्यकाल हासिल कर पाएंगे।सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई और उसके बाद EVM के मतों की गिनती शुरू की गई है। शुरूआती रुझानों में NDA ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं सभी पार्टी के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं अब सड़कों पर पोस्टर दिखने भी शुरू हो गए हैं।हालांकि, इस बात से पर्दा थोड़ी ही देर में उठने वाला है।एनडीए को रुझानों में मिल रही बड़ी बढ़त के बाद अब जश्न का माहौल भी शुरू हो चुका है, कहीं जलेबी बन रही है तो कहीं गुलाब जामुन का ऑर्डर दिया जा चुका है. समर्थकों ने अभी से जश्न मनाना शुरू कर दिया है. दिल्ली बीजेपी दफ्तर में भी पकवान बनने शुरू हो चुके हैं. वहीं एनडीए नेता दावा कर रहे हैं कि वो इस बार 2010 चुनाव का रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं.
    इस बार बिहार में विधानसभा चुनाव महज दो चरणों में हुआ था. पहले चरण के लिए 6 नवंबर को वोट डाले गए थे, वहीं दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान हुआ था. इस बार बिहार में सभी जगह बंपर वोटिंग हुई थी और पिछले तमाम रिकॉर्ड टूट गए थे. बिहार में कांग्रेस और आरजेडी समेत तमाम विपक्षी दल महागठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं एनडीए में बीजेपी और नीतीश की जेडीयू सबसे बड़ी पार्टी है।बिहार में इस बार दो चरणों में विधानसभा चुनाव आयोजित किए गए थे। पहले चरण में 6 नवंबर को तो दूसरे फेज के लिए 11 नवंबर को मतदान हुआ था। दोनों ही चरणों में बंपर वोटिंग देखने को मिली है। जिसमें कुल 66.91 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें 62.8 परसेंट पुरुषों तो 71.6 फीसदी महिलाओं ने वोट डाला है।
    बिहार में वापसी करेंगे नीतीश कुमार?
    11 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल्स भी सामने आ गए। जिसमें से डीबी लाइव और जर्नों मिरर को छोड़कर तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा एजेंसियों ने बिहार में बंपर बहुमत के साथ नीतीश कुमार की वापसी का अनुमान लगाया है। वहीं, डीबी लाइव और जर्नो मिरर ने महागठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है।
    इन दो एग्जिट पोल्स में टाइट-फाइट
    इसके अलावा एआई पॉलिटिक्स और एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए के लिए मामूली बढ़त की भविष्यवाणी करते हुए टाइट फाइट का अनुमान लगाया गया है। इस सबके इतर दोनों ही खेमों के अपने-अपने जीत के, रिकार्ड बनाने के और इतिहास रचने के दावे हैं।
    क्या NDA तोड़ेगा 2010 का रिकॉर्ड?
    एनडीए की तरफ से कुछ नेताओं का कहना है कि बिहार में इस बार 2010 का रिकॉर्ड भी टूटने जा रहा है। 2010 में एनडीए को 206 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। नीतीश कुमार की जेडीयू को 115 सीटों पर विजश्री मिली थी तो भारतीय जनता पार्टी को 91 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। जबकि राजद महज 22 सीटों पर सिमट गई थी।
    Exit Poll में बंपर बहुमत…फिर भी क्यों उड़ी है नीतीश की नींद? Result से पहले सामने आए दो बड़े कारण
    हालांकि, राजनैतिक विश्लेषण एनडीए नेताओं के इस दावे को अतिउत्साही करार दे रहे हैं। इसके पीछे तर्क यह है कि जब जेडीयू इस बार 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है तो 2010 कैसे दोहरा सकती है। वहीं, भाजपा के लिए भी 101 सीटों में 91 सीटों पर जीत हासिल करना बड़ी बात होगी। बाकी 41 सीटों पर लड़ रहने उनके सहयोगियों पर भी नजरें रहेंगी।
    बिहार में आएगा 1995 जैसा नतीजा?
    दूसरी तरफ महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव ने ही 1995 से भी बेहतर रिजल्ट की उम्मीद जताते हुए 18 नवंबर को शपथ ग्रहण की तारीख घोषित कर दी है। जबकि एग्जिट पोल्स में तस्वीर कुछ और ही दिख रही है। इसके अलावा 1995 में लालू यादव अपने सियासी शबाब पर थे और आरजेडी की जगह जनता दल था।वायरल हुआ नीतीश कुमार का पोस्टर : बिहार की सड़कों पर लगा एक पोस्टर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ लिखा है, दलित, महादलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा सवर्ण और अल्पसंख्यक के संरक्षक ”टाईगर अभी जिंदा हैं।” नितीश कुमार का ये पोस्टर चर्चा में बना हुआ है।
    लौट रही सुशासन की सरकार : JDU  जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, जनता दल (यूनाइटेड) ने कहा कि कुछ ही घंटों में राज्य में सुशासन की सरकार लौट रही है।
    सड़कों पर देखने मिलेगी नेपाल जैसी स्थिति: तेजस्वी यादव : महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया कि, पार्टी कार्यकर्ता और जनता “मतगणना के दौरान किसी भी असंवैधानिक गतिविधि से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार” हैं। राजद के एक अन्य नेता सुनील कुमार सिंह ने चेतावनी दी कि “यदि 2020 की तरह मतगणना में बाधा डाली गई, तो सड़कों पर नेपाल जैसी स्थिति देखने को मिलेगी।”

    Post Views: 181
    बिहार-चुनाव

    Related Posts

    19 सितंबर को आसमान में दिखेगा चांद का खास नजारा अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अवलोकन की रात्रि

    September 19, 2026By Roaming Express

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    बिहार में गृह विभाग समेत 29 ताकतवर मंत्रालय के साथ सम्राट चौधरी ने संभाला पदभार

    April 15, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026
    Don't Miss

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    जिला निर्वाचन अधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया…

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026

    बस्ती में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    October 19, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1823295
    Hits Today : 223
    Who's Online : 8
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.