Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बंगाल राजभवन में गोला बारूद मामले में राज्यपाल टीएमसी आमने सामने

    बंगाल राजभवन में गोला बारूद मामले में राज्यपाल टीएमसी आमने सामने

    कहा, माफी मांगे सांसद नहीं तो होगा मुकदमा, मामला पहुंचा लोकसभा अध्यक्ष तक
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressNovember 15, 2025 बंगाल

    अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले फिर से राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है।चुनाव आयोग ने बिहार के बाद तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में भी वोटर लिस्‍ट का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू कर दिया है।मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी शुरुआत से ही इसके विरोध में रही हैं। बिहार चुनाव परिणाम के बाद इसको लेकर चल रही राजनीतिक तनातनी और भी तेज हो गई है।इन सबके बीच टीएमसी सांसद कल्‍याण बनर्जी ने राज्‍यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस और राजभवन को लेकर ऐसी टिप्‍पणी कर दी, जिसको लेकर नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। अब राजभवन की ओर से भी रिएक्‍शन दिया गया है। इसमें कहा गया है कि आरोप लगाने वाले राजभवन आएं और चेक करें कि गोला-बारूद कहां है। यदि गोला-बारूद नहीं मिलता है तो माफी मांगे। गवर्नर हाउस की तरफ से यह भी कहा गया है कि माफी न मांगने की स्थिति में मुकदमा झेलने को तैयार रहें। दरअसल, TMC सांसद कल्‍याण बनर्जी ने शनिवार 15 नवंबर 2025 को राजभवन को लेकर चौंकाने वाली टिप्‍पणी की थी। टीएमसी के सीनियर लीडर ने कहा था कि राजभवन में हथियार और गोला-बारूद बांटे जा रहे हैं। अब इसपर गवर्नर हाउस की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है। राजभवन की ओर से एक बयान जारी कर एक तरफ जहां कल्‍याण बनर्जी को चेतावनी दी गई तो वहीं दूसरी तरफ कोलकाता पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए गए। बयान में कहा गया, ‘राजभवन सांसद, सिविल सोसाइटी और पत्रकारों (कुल मिलाकर अधिकतम 100 लोगों) के लिए खुला है। वे कल (रविवार 16 नवंबर 2025) सुबह 5 बजे से तुरंत राजभवन आकर यह वेरिफाई कर सकते हैं कि क्या सांसद द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार वहां कोई हथियार या गोला-बारूद रखा गया है।…नहीं तो झेलें मुकदमा : राजभवन की ओर से जारी बयान में टीएमसी सांसद को कड़ी चेतावनी भी दी गई है. इसमें आगे कहा गया है, ‘यदि यह सही नहीं है तो सांसद (MP) के पास लोगों से माफी मांगने और नफरती भाषण (हेट स्पीच) के लिए मुकदमा का सामना करने का सम्मानजनक विकल्प है। चूंकि कोलकाता पुलिस राजभवन की सुरक्षा करती है, इसलिए तुरंत जांच की जानी चाहिए कि उन्होंने कथित तौर पर हथियार और गोला-बारूद को राजभवन के अंदर लाने की अनुमति कैसे दी। जेड प्लस सुरक्षा में रहने वाले राज्यपाल और उनके राजभवन स्टाफ के लिए खतरा है। राजभवन की ओर से जारी इस बयान के बाद टीएमसी और राजभवन के बीच टकराव एक बार फिर से बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।लोकसभा स्‍पीकर तक पहुंचेगा मामला
    कल्‍याण बनर्जी की ओर से राजभवन पर लगाए गए आरोपों का मामला अब दिल्‍ली तक पहुंच गया है. लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला के पास यह मामला पहुंच चुका है. राज्यपाल के सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें सलाह दी कि राजभवन में अवैध हथियार और गोला-बारूद की मौजूदगी पर होने वाली जांच पूरी होने तक वे किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं. राज्यपाल आनंद बोस ने कहा, ‘मैं राजभवन में ही रहूंगा, चाहे कुछ भी हो जाए.’ राजभवन लोकसभा के अध्यक्ष से इस मामले की जांच कराने का अनुरोध करेगा, क्योंकि लोकसभा सदस्य द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
    आदिवासियों की समस्या को लेकर चिंतित है राज्यपाल
    – कहा, मेरी नजर में दो बड़ी समस्या एक हिंसा और दूसरी भ्रष्टाचार
    इसके पहले भी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य में आदिवासी समुदाय की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आदिवासियों की समस्याओं को लेकर अभी बहुत सुधार की जरूरत है। उन्होंने बताया कि आदिवासी इलाकों में सड़क, पीने का पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है और सबसे बड़ी समस्या यह है कि उनकी शिकायतों का समाधान समय पर और सही तरीके से नहीं किया जाता। राज्यपाल आनंद बोस ने कहा, “मैं राज्यपाल बनने के बाद से आदिवासी गांवों का दौरा करता रहा हूं। वहां रहकर और उनके साथ बातचीत करके मैंने देखा कि वे बहुत सारी समस्याओं के साथ जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन इन समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों द्वारा पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता।
    उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए योजनाओं और नीतियों को समयबद्ध तरीके से लागू करना अत्यंत आवश्यक है। उनका मानना है कि यदि प्रशासनिक तंत्र में सुधार और संवेदनशीलता लाई जाए तो आदिवासी समुदाय का जीवन स्तर बेहतर किया जा सकता है.
    राज्य में चुनावी तैयारी और हालात पर भी राज्यपाल ने चिंता जताई उन्होंने कहा, “मेरी दृष्टि में इस राज्य की दो बड़ी समस्याएं हैं। एक हिंसा और दूसरी भ्रष्टाचार. चुनाव से पहले निश्चित रूप से हिंसा को रोकना होगा और चुनाव प्रक्रिया से भ्रष्टाचार को समाप्त करना होगा। आनंद बोस ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार और हिंसा की जड़ें तभी खत्म हो सकती हैं जब इन पर तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जाए उनका कहना है कि बिना इन दोनों समस्याओं को जड़ से खत्म किए, राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि हिंसा और भ्रष्टाचार को नियंत्रण में लाया गया, तो पश्चिम बंगाल अपनी प्राचीन गौरवशाली स्थिति की ओर लौट सकता है. Governor ने अधिकारियों और सभी संबंधित संस्थाओं से आग्रह किया कि वे इन गंभीर मुद्दों पर ध्यान दें और समय पर कार्रवाई करें। इस दौरान राज्यपाल ने जनता से भी अपील की कि वे अपनी समस्याओं और सुझावों को प्रशासन तक पहुंचाएं ताकि राज्य का प्रशासनिक तंत्र अधिक प्रभावी और जवाबदेह बन सके।

    Post Views: 131

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    -अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य उप्र बस्ती  जिले में रुधौली विधानसभा क्षेत्र…

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1647229
    Hits Today : 699
    Who's Online : 5
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.