Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » अपने दोस्त को लेने एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी,पुतिन को गले लगाकर उनका गर्मजोशी से किया स्वागत

    अपने दोस्त को लेने एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी,पुतिन को गले लगाकर उनका गर्मजोशी से किया स्वागत

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressDecember 4, 2025 अंतर्राष्ट्रीय

    अशोक झा/ नई दिल्ली: पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर पुतिन को गले लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पहले दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और फिर एक ही गाड़ी में बैठकर प्रधानमंत्री आवास की ओर रवाना हुए। स्वागत समारोह के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एयरपोर्ट पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा और उसकी सराहना की। नई दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के स्वागत में जगह-जगह बैनर लगाए गए हैं, जो महत्वपूर्ण कूटनीतिक संबंध को दर्शाता है। पीएम मोदी का यह भाव भारत द्वारा इस यात्रा को दिए जा रहे महत्व को बताता है, जो रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद पुतिन की भारत की पहली यात्रा है।हवाई अड्डे से बाहर आते समय पुतिन का स्वागत एक सांस्कृतिक प्रदर्शन के साथ किया गय। जिसके बाद उन्होंने और पीएम मोदी ने एक ही कार में बैठे। “कार पल” की फोटो मोदी ने साझा किया है। दोनों नेता दिल्ली में पीएम के आवास, लोक कल्याण मार्ग (1, रेसकोर्स रोड) तक एक साथ यात्रा कर रहे थे।यह भाव चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान पुतिन की कार में उनकी बहुत चर्चित संयुक्त सवारी की याद दिलाता है। एक तस्वीर जिसने उनके व्यक्तिगत तालमेल को रेखांकित किया और उस बैठक के सबसे अधिक प्रसारित होने वाले मुख्य आकर्षणों में से एक बन गई थी।राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करने के तुरंत बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं और एक्स पर लिखा, “मेरे मित्र, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए प्रसन्नता हुई। आज शाम और कल हमारी बातचीत का इंतजार है। भारत-रूस की दोस्ती एक समय-परीक्षणित है जिसने हमारे लोगों को बहुत लाभ पहुंचाया है।”
    भारत के सन्दर्भ में रूस की विशेष महत्ता है क्योंकि यह इसका सबसे बड़ा रणनीतिक सहयोगी है। दोनों देशों के सम्बन्ध इतने प्रगाढ़ हैं कि इनकी तुलना किसी अन्य देश के साथ स्थापित दौत्य सम्बन्धों से नहीं की जा सकती है। वैसे भी कूटनीति में द्विपक्षीय सम्बन्धों की तुलना नहीं होती है। परन्तु भारत-रूस के सम्बन्ध इससे बढ़कर आत्मीय कहे जा सकते हैं। यही वजह है कि पिछले 22 साल से दोनों देशों के शीर्षस्थ नेता प्रतिवर्ष एक-दूसरे के देश में आकर इन सम्बन्धों की समीक्षा करते हैं। इन द्विपक्षीय बैठकों में समकालीन वैश्विक परिस्थितियों के सन्दर्भ में आपसी सम्बन्धों की समीक्षा की जाती है। इसी सिलसिले में रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमिर पुतिन आगामी 4 व 5 दिसम्बर को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। उनकी इस यात्रा से दोनों देशों के बीच मित्रता के और मजबूत होने की उम्मीद है।
    रूस के बारे में हर हिन्दुस्तानी जानता है कि यह हर संकट के समय और बुरे वक्तों में भारत के साथ खड़ा नजर आता है। रूस या सोवियत संघ ने हर उस मुद्दे पर भारत का साथ दिया है जिस पर भारत कभी अकेला तक खड़ा नजर आता था। इस बारे में सोवियत नेता स्व. ख्रुश्चेव की पचास के दशक के शुरू के वर्षों में की गई भारत यात्रा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। श्री ख्रुश्चेव उस समय भारत की लम्बी यात्रा पर आये थे और जम्मू-कश्मीर भी गये थे। उन्होंने श्रीनगर की धरती पर ही खड़े होकर कहा था कि जम्मू-कश्मीर की कोई समस्या नहीं है क्योंकि इसका वैधानिक विलय भारतीय संघ में हो चुका है। इसके बाद का भारत सोवियत संघ या रूस के सम्बन्धों का इतिहास स्वर्णाक्षरों में लिखे जाने योग्य रहा है। चाहे व 1965 का भारत-पाक युद्ध हो या 1971 का बंगलादेश युद्ध , दोनों ही अवसरों पर सोवियत संघ भारत के साथ खड़ा रहा और उसने पाकिस्तान की सरपरस्ती कर रहे अमेरिका को स्पष्ट सन्देश दिया कि वह भारत को कमजोर समझने की गलती कभी न करे। 1971 के युद्ध में जब अमेरिका ने पाकिस्तान की हिमायत में अपना सातवां एटमी जंगी जहाजी बेड़ा बंगाल की खाड़ी उतार दिया था तो सोवियत संघ ने घोषणा कर दी थी कि यदि जहाजी बेड़े से जरा भी हरकत हुई तो परमाणु युद्ध को नहीं टाला जा सकता है। इतना ही नहीं जब अमेरिका ने भारत के खिलाफ उस समय राष्ट्रसंघ सुरक्षा परिषद में युद्ध रोकने का प्रस्ताव रखा तो सोवियत संघ ने वीटों का इस्तेमाल करके इसे निरस्त कर दिया था।
    सोवियत संघ के परोक्ष समर्थन से ही दुनिया के नक्शों पर तब एक नया मुल्क बंगलादेश बना था और पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गये थे तथा पाकिस्तान का सबसे बड़ा हितैषी मुल्क अमेरिका मुंह देखता रह गया था और चीन मूकदर्शक बना हुआ था। यह सब सोवियत संघ ने भारत की दोस्ती में ही किया था। स्वतन्त्रता के बाद भारत के विकास में भी रूस या सोवियत संघ की बहुत बड़ी भूमिका रही है। चाहे वह विज्ञान व टैक्नोलॉजी के क्षेत्र में प्रगति हो या परमाणु क्षेत्र में विकास का मुद्दा हो, सभी में भारत को इस देश का सहयोग मिलता रहा और रक्षा के क्षेत्र में तो इसका अनूठा योगदान रहा। भारत की रक्षा की अधिसंख्य आधुनिक जरूरतें सोवियत संघ पूरी करता रहा। यह सहयोग थल सेना से लेकर वायु सेना व जल सेना तक की आयुध सामग्री में रहा।
    श्री पुतिन प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के निमन्त्रण पर भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच यह वार्षिक आधार पर होने वाली 23वीं बैठक होगी। पिछले वर्ष एेसी ही बैठक के लिए श्री मोदी रूस गये थे और उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने के समझौते किये थे। दोनों नेताओं के बीच इस बैठक में रक्षा सहयोग, शान्तिपूर्ण परमाणु सहकार व ऊर्जा के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने के नये समझौते भी हो सकते हैं। इसके साथ ही निजी क्षेत्र में भी इन इलाकों में नये सहयोग पर वार्ता हो सकती है। वार्ता के बाद दोनों देशों की तरफ से एक संयुक्त वक्तव्य भी जारी किया जायेगा जिसमें आपसी सहयोग के क्षेत्रों का विशद वर्णन होगा।
    भारत और रूस में जिस तरह की विशेष रणनीतिक साझेदारी है उसकी समीक्षा भी इस बैठक में होगी और इस साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के रास्ते खोजे जा सकते हैं। बैठक में वैश्विक परिस्थितियों का मूल्यांकन करते हुए आपसी सम्बन्धों की समर्थता की समीक्षा भी होगी और अन्तर्राष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य को भी आंकलन में लिया जायेगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि विगत 17 नवम्बर को ही विदेश मन्त्री श्री एस. जयशंकर ने रूस की यात्रा की थी और वहां के विदेशमन्त्री से मुलाकात की थी। जबकि इसी दिन श्री पुतिन के निकट व विश्वस्त सहयोगी श्री निकोले पत्रुशेव ने नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजित डोभाल से मुलाकात की थी। श्री पत्रुशेव भी रूस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रह चुके हैं।

    Post Views: 102

    Related Posts

    आज मदर्स डे को बनाए जीवन का सबसे अनमोल यादगार

    May 10, 2026By Roaming Express

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624302
    Hits Today : 1933
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.