Author: Roaming Express

बस्ती जिले में सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने बुधवार को अपने स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सिल्वर जुबली समारोह का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य अतिथियों, पूर्व छात्रों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह में विद्यालय की शैक्षिक, सांस्कृतिक और नैतिक यात्रा को याद करते हुए उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीबीएसई की संयुक्त सचिव डॉ. श्वेता अरोड़ा रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री चैतन्य संस्था के उत्तरी ब्लॉक के निदेशक डॉ. वेणुगोपाल रेड्डी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत स्काउट समूह, हेड बॉय रूद्र…

Read More

उप्र बस्ती जिले में नगर पालिका द्वारा कम्पनी बाग से बड़े वन तक 54 डिजाइनर स्ट्रीट लाइट पोल लगवाये जा रहे हैं। नगर वासियों को अब स्ट्रीट लाइट पोल के साथ रोशनी तो मिलेगी ही, मार्ग का आकर्षण भी बढ जायेगा। बुधवार को नगरपालिका परिषद अध्यक्ष नेहा वर्मा ने भाजपा नेता अंकुर वर्मा और अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता के साथ बड़े वन के निकट डिजाइनर स्ट्रीट लाइट पोल का निरीक्षण किया। डिजाइनर पोल लगाने का कार्य 30 दिसम्बर तक पूरा हो जायेगा। निरीक्षण के दौरान नपा अध्यक्ष नेहा वर्मा ने निर्देश दिया कि सभी डिजाइनर स्ट्रीट लाइट पोल पूरी मजबूती…

Read More

उप्र बस्ती जिले में राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का बुधवार को विजेता खिलाड़ियों में शील्ड और पुरस्कार वितरण के साथ भव्य समापन हुआ। कडाके की ठंड के बावजूद खिलाड़ियों के चेहरों पर मुस्कान थी। प्रथम स्थान पर यलो हाउस, द्वितीय स्थान ग्रीन हाउस, और रेड हाउस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पूर्व विधायक दिग्विजय नरायन चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने खेल महोत्सव में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि खेल भावना हमें जीवन में निरन्तर आगे बढनी की प्रेरणा देती है। पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं राकेश चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों का हौसला…

Read More

उप्र बस्ती कोडीन युक्त सिरप प्रकरण में पुरानी बस्ती थाने में दर्ज मुकदमे के फरार आरोपित के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पुलिस ने इसके लिए ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को रिपोर्ट भेज दी है। लुकआउट नोटिस जारी होते ही अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए निगरानी शुरू कर दी जाएगी, ताकि आरोपी रित्विक गोयल किसी भी स्थिति में देश छोड़कर फरार न हो सके। दूसरी ओर, कोतवाली थाने में दर्ज एक अन्य मुकदमे में फरार मेसर्स गणपति फार्मा के प्रोपराइटर पंकज कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें वाराणसी…

Read More

उप्र बस्ती जिले में वाल्टरगंज पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गल्ला व्यापारी नीरज सिंह की हत्या का खुलासा बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया गया। प्रेस वार्ता में क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर को हुई गल्ला व्यापारी नीरज सिंह की हत्या के संबंध में थाना वाल्टरगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के सूक्ष्म अध्ययन, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के संकलन तथा परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर…

Read More

*नए साल पर 6 लाख लोगों के आने की उम्मीद* साल के आखिरी हफ्ते में तीर्थंयात्रियों और पर्यटकों का हुजूम काशी में उमड़ पड़ा है. रोज दो से ढाई लाख पर्यटक और श्रद्धालु काशी पहुंच रहे हैं. इस भीड़ को देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने बुधवार से स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी है. 24 दिसंबर से तीन जनवरी तक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन पर रोक रहेगी. एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि अभी से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो चुका है.देश के कोने-कोने से श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने…

Read More

– कहा,भारत सरकार सभी संबंधों को करें खत्म, बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों को चिन्हित कर निकाला जाय – क्या आपको पता है कि कैसे लगातार घट रही हिन्दुओं की संख्या अशोक झा/ सिलीगुड़ी: विश्व हिंदू परिषद बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंतित है,हिन्दुस्थान और विश्व के सभी सनातनी हिंदू अपने बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ है। विश्व हिंदू परिषद के राज्य सचिन लक्ष्मण बंसल ने पश्चिम बंगाल के सभी सनातनियों से आग्रह किया है की जिहादी मानसिकता वालो को बहिष्कार करे ,अपने व्यवहार,वयवसाय,अपने जीवन से त्याग करे । भारत सरकार से आग्रह करते है की बांग्लादेश से…

Read More

उप्र बस्ती जिले में संपत्ति विवाद ने रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज घटना को जन्म दिया है। गौर थाना क्षेत्र के बेलवरिया जंगल गांव में भतीजे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चाचा की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्यामकांत ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। घटना 19 दिसंबर की है। मृतक धर्मेंद्र चौधरी रोज की तरह अपनी आटा चक्की पर भोजन करने के बाद सोने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से हमला कर अज्ञात हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह पीट दिया, जिससे…

Read More

उप्र बस्ती जिले में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने सदन में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों से जुड़े अहम मुद्दों को उठाया।सरकार से पूछा कि क्या विकास खंड स्तर पर राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज खोले जाने पर विचार किया जा रहा है और ऐसे कॉलेज खोलने के लिए क्या नियम व मानक निर्धारित हैं। विधायक ने बताया कि इस संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में शिक्षा मंत्री ने कहा कि इंटरमीडिएट कॉलेज खोलने का कोई स्पष्ट नियम नहीं है। इस पर सपा विधायक ने सदन में कहा कि शिक्षा मौलिक अधिकार है, लेकिन…

Read More

उप्र बस्ती जिले में कचहरी क्षेत्र का न्याय मार्ग शहर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्गों में शुमार है। इसी मार्ग पर विकास भवन, कलक्ट्रेट, जिला पंचायत भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सहकारी बैंक, जनपद न्यायालय और बार एसोसिएशन भवन सहित दो दर्जन से अधिक विभागीय कार्यालय संचालित होते हैं। इसके अलावा सर्किट हाउस, बस्ती क्लब, जिलाधिकारी एवं मंडलायुक्त का आवास भी इसी मार्ग से जुड़े होने के कारण यहां दिनभर आवागमन बना रहता है। सुबह नौ बजे के बाद और शाम पांच बजे तक न्याय मार्ग पर वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ जाता है। जिले के आला अधिकारी, वादकारी,…

Read More