Latest News
Author: Roaming Express
अशोक झा/ कोलकाता: भारत के चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में सुरक्षा संबंधी बढ़ती चिंताओं को देखते हुए कोलकाता पुलिस कमिश्नर को विशेष पत्र भेजा है। आयोग का कहना है कि 24 नवंबर 2025 को पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय में एक गंभीर सुरक्षा चूक हुई। जिसकी जानकारी मीडिया में भी व्यापक रूप से सामने आई. आयोग के अनुसार, उस समय कार्यालय में मौजूद सुरक्षा व्यवस्था इस तरह की स्थिति को संभालने के लिए पर्याप्त नहीं थी।इस घटना ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, अतिरिक्त CEO, संयुक्त CEO, उप CEO सहित कार्यालय में कार्यरत अन्य कर्मचारियों की…
– भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर पर ध्वजारोहण केवल एक यज्ञ की पूर्णाहुति नहीं, बल्कि एक नए युग की शुरुआत – मोहन भागवत ने कहा-राम मंदिर बलिदान देने वाले लोगों की आत्मा को शिखर पर ध्वजारोहण के बाद मिली शांति – आज अयोध्या में सिर्फ ध्वज ही नहीं, हिंदुओं की आस्था भी ऊंची होगी! जय श्रीराम राम मंदिर में चल रहे ध्वजारोहण महोत्सव अशोक झा/अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवा ध्वज फहराएंगे। श्री राम और मां सीता की विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त में यह ध्वजारोहण होगा। इस ध्वजारोहण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…
सदियों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में धर्मध्वज का आरोहण, संत समाज भावविभोर *सनातन गौरव का क्षण, धर्मध्वज से आलोकित हुआ अयोध्या धाम* *योगी मोदी नेतृत्व में धर्म संस्कृति का पुनर्जागरण, मंदिरों में लौट रहा वैभव* *अयोध्या, 25 नवंबर।* सनातन परंपरा और आस्था के प्रतीक धर्मध्वज का आज राम मंदिर के शिखर पर प्रतिष्ठापन अयोध्या के संत समाज के लिए भावपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण बन गया। 500 वर्षों की प्रतिक्षा, संघर्ष और तपस्या के उपरांत प्रभु श्रीराम के दिव्य मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण केवल एक धार्मिक क्षण ही नहीं बल्कि सनातन आस्था की वैश्विक प्रतिष्ठा का साक्ष्य बन रहा…
दिल्ली – अयोध्या आगमन से पहले PM नरेंद्र मोदी का वक्तव्य- प्रभु श्री राम भारतवर्ष की आत्मा, उसकी चेतना और उसके गौरव का आधार हैं। मेरे लिए यह परम सौभाग्य की बात है कि कल 25 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे अयोध्या के दिव्य-भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन का अवसर प्राप्त होगा। इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे श्री राम लला के पवित्र मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज के विधिवत आरोहण के ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनूंगा। यह ध्वज भगवान श्री राम के तेज, शौर्य और उनके आदर्शों के साथ-साथ हमारी आस्था, अध्यात्म और सांस्कृतिक…
– उत्सव मंडल सिलीगुड़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कम्प्यूटर साइंस से बी-टेक की कर रहा पढ़ाई – छात्र के पास से पास से एक मोबाइल फोन और 25 लाख रुपये जब्त – आरोपी छात्र कम्प्यूटर साइंस से बी-टेक की पढ़ाई कर रहा है, – 1 रुपये डालता, 2000 निकालता, कैसे किया कांड जाने इसे अशोक झा/सिलीगुड़ी: फेंटेसी गेमिंग एप इन दिनों खासे पॉपुलर हो रहे हैं। बंगाल के एक लड़के ने Real11 Fantasy Gaming Mobile app के जरिए एक करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। आरोपी छात्र कम्प्यूटर साइंस से बी-टेक की पढ़ाई कर रहा…
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: होटल में शव बरामद होने के बाद लालबाजार की होमिसाइड शाखा ने जांच शुरू कर दी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, हत्या की घटना की परतें खुल रही हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार लोगों से कस्बा पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जा रही है। रविवार को पुलिस ने कस्बा इलाके के एक होटल के कमरे से आदर्श नाम के एक युवक का शव बरामद किया. बीरभूम निवासी यह युवक काम के सिलसिले में कोलकाता में रहता था। पुलिस ने बताया कि आदर्श शुक्रवार की रात होटल में ठहरा था। उसके साथ दो और लोग…
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी में देर रात भयावह सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान ब्रिज मोहन प्रसाद (66), अरुण कुमार गुप्ता (48) और राज कुमार गुप्ता (51) के रूप में हुई है। तीनों वेस्ट सिक्किम के निवासी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों एक गाड़ी से सिलीगुड़ी में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी के बाद तीनों देर रात सिक्किम लौट रहे थे। जैसे ही उनका गाड़ी बंगाल सफारी से आगे आठ माइल के करीब पहुंचा। उस समय सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मालवाही ट्रक ने उनकी गाड़ी…
अशोक झा/ बेंगलुरु: बेगलुरु पुलिस ने कहा है कि उसने एक बैंक से दूसरे बैंक तक नकदी ले जाने वाली गाड़ी से सिनेमाई अंदाज़ में 7.11 करोड़ रुपये की लूट के मामले को सुलझा लिया है। साथ ही इससे जुड़े छह अभियुक्तों को गिरफ़्तार भी किया गया है।पुलिस ने बताया है कि लूट के पैसों में से 6.29 करोड़ रुपये बरामद भी कर लिए गए हैं। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जाँच सही दिशा में है और बाक़ी राशि के साथ ही इस अपराध में शामिल अन्य लोगों को भी जल्द…
अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल के ईस्ट बर्दवान में एक किशोरी के साथ इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई है। जहां लड़की के साथ कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस ने चार नाबालिगों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सेक्शन 70(2) और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट के सेक्शन 6 और 10 के तहत केस दर्ज किया गया है। ईस्ट बर्दवान जिले के पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने पीड़ित के परिवार की…
अशोक झा/ पटना : बिहार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा होते ही अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग की जिम्मेदारी मिलने के तुरंत बाद, शुक्रवार की रात बेगूसराय जिले में एक बड़ा एनकाउंटर किया गया।बीती रात बेगूसराय में एसटीएफ और जिला पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र शालिग्राम और मल्हीपुर गांव के आसपास मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। वहीं बाकी अंधेरे का फायदा उठाकर बाकी भागे निकले।पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में लेकर…
LATEST NEWS
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 816 |
Who's Online : 5 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com

Hits Today : 816
Who's Online : 5