Author: Roaming Express
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: पूर्वोत्तर के सीमांचल स्थित चिकन नेक की ओर पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन की पैनी नजर है। इसे भारत को अलग करने की साजिश हो रही है। इसकी सुरक्षा को लेकर भारत सरकार तीन सैन्य बेसकैंप लगाने का निर्णय लिया है। इसमें बिहार के किशनगंज, बंगाल के चोपड़ा और असम के धुबरी में कार्य शुरू हो गया है। इसको लेकर यहां के लोग स्वयं को सुरक्षित महसूस करते है वही इसका विरोध शुरू हो गया। विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा एजेंसी काफी अलर्ट मोड में है। बिहार के किशनगंज जिले के कोचाधामन और बहादुरगंज अंचल के सीमा स्थित…
अशोक झा/ नई दिल्ली: पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर पुतिन को गले लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पहले दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और फिर एक ही गाड़ी में बैठकर प्रधानमंत्री आवास की ओर रवाना हुए। स्वागत समारोह के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एयरपोर्ट पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा और उसकी सराहना की। नई दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के स्वागत में जगह-जगह बैनर लगाए गए हैं, जो महत्वपूर्ण कूटनीतिक संबंध को दर्शाता है। पीएम मोदी का यह भाव भारत द्वारा इस यात्रा को दिए जा रहे महत्व को बताता है, जो रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के…
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: बागडोगरा एयरपोर्ट से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट दो दिनों से रद्द होने के कारण यात्रियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। बुधवार को दोपहर 12.30 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट की बोर्डिंग पूरी होने के बाद अचानक उसे कैंसल कर दिया गया। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को गुरुवार के टिकट दिए गए थे। लेकिन जब गुरुवार सुबह यात्री दोबारा एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें फिर फ्लाइट रद्द होने की जानकारी दी गई। इसके बाद यात्रियों को छह दिसंबर की नई तारीख दी जा रही है या रिफंड का विकल्प पेश किया जा रहा है।…
अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया, जब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभावशाली नेता सुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह बैठक नई दिल्ली स्थित संसद भवन में अमित शाह के कार्यालय में हुई, जो करीब 25 मिनट तक चली। मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है, क्योंकि इसे आगामी 2026 विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। सुवेंदु अधिकारी ने खुद इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, ‘आज नई दिल्ली…
विशेष संवाददाता काशी। विश्व दिव्यांग दिवस के विशेष दिन पर डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने डी सी एल 25 ,दिव्यांग चैम्पियनशिप लीग का आयोजन किया है जिसमें देश भर के 60 दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी भाग लेंगे। पूरे देश के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं । चार एकादश है ,इनमें सुनील गावस्कर एकादश,अजीत वाडेकर एकादश,करसन घावरी एकादश एवं एकनाथ सोलकर एकादश। ये मैच बी बी सी ए मैदान ऐढे में आयोजित की गई है । संस्था द्वारा प्रत्येक खिलाड़ी को पाँच हज़ार रुपये ,मैन आफ द सीरीज़ को हीरो होंडा बाईक ,तथा अन्य कई ईनाम दिये जायेगे । विदित हो कि…
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर द्वारा छह दिसंबर को मुर्शिदाबाद जिले में ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखने की घोषणा के मद्देनजर मंगलवार को राज्य सरकार से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया। बोस ने कहा कि यदि आवश्यक हो तो प्रशासन को एहतियातन लोगों को हिरासत में लेना चाहिए।कबीर ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह छह दिसंबर को मुर्शिदाबाद ज़िले में अयोध्या की ‘बाबरी मस्जिद’ की तर्ज पर एक मस्जिद की आधारशिला रखेंगे। हालांकि, तृणमूल ने इससे दूरी बना ली,…
देशभर में फैले 2000 करोड़ रुपये के कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। लखनऊ में STF ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ हाल ही में लुक-आउट नोटिस जारी किया गया था। जांच के दौरान आलोक सिंह के खिलाफ कई अहम साक्ष्य सामने आए थे, जिसके बाद वह फरार चल रहा था। सूत्रों के अनुसार, आलोक सिंह ने लखनऊ कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में याचिका दी थी, लेकिन इससे पहले ही STF की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस अब…
अशोक झा/ कोलकाता:: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद के नाम पर एक नई मस्जिद के शिलान्यास का ऐलान करके विवाद खड़ा करने वाले तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर अपनी बात पर अड़े हुए हैं। उन्होंने आज चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन इसे रोकने की कोशिश की तो इसका अंजाम बुरा होगा। इसके सभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनका कब्जा होगा। अगर मुसलमान अपने पर आ गया तो क्या होगा? कभी की सोच कर देखे। मस्जिद का विरोध करने वालों को कबीर ने खुली चुनौती भी दी और कहा कि अगर वो मेरा सिर…
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: मिशन नशा मुक्त सिंगतम के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए, सिंगताम पुलिस ने मंगलवार को एक महिला को पकड़ा और उसके पास से 2,880 संदिग्ध स्पैस्मो और पेंगी प्लस कैप्सूल ज़ब्त किए। भरोसेमंद इनपुट पर कार्रवाई करते हुए, SHO PI शेर बहादुर मैनेजर की लीडरशिप में एक टीम ने रोशनी चेत्री को रोका, जो अपने बैग में कैप्सूल छिपाकर ले जा रही थी। यह ऑपरेशन SDM रबडांग रोशन सुब्बा और लोकल काउंसलर की मौजूदगी में किया गया, ताकि ज़ब्ती प्रोसेस में ट्रांसपेरेंसी बनी रहे।अधिकारियों ने कहा कि यह गिरफ्तारी इलाके में ड्रग्स के गलत इस्तेमाल…
अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में भाजपा ने 10 सीटों में से 7 पर जीत हासिल की है। बीजेपी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त उपाध्यक्ष और एक संयुक्त सचिव की सीट पर जीत हासिल की है। जी हां, ममता बनर्जी के गढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में भगवा लहराया है। बंगाल में भाजपा के नेता इसे आगे के लिए शुभ संकेत बता रहे हैं। प्रदेश में चुनाव अगले साल मार्च-अप्रैल में कराए जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव की जीत के जश्न में ही कह दिया था…
LATEST NEWS
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 1093 |
Who's Online : 8 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com

Hits Today : 1093
Who's Online : 8