बस्ती जिले मे कोतवाली थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना 12 फरवरी को सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। अजय यादव पुत्र रंजीत यादव, निवासी ग्राम फेरसहन थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती ने तहरीर देकर बताया कि उनकी मां फूला देवी ब्लड जांच कराने रोडवेज स्थित एक पैथोलॉजी केंद्र गई थीं। जांच के बाद जब वह महिला अस्पताल की ओर जा रही थीं, तभी दुर्गा मंदिर के पास पराग डेयरी के निकट दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें बातचीत में उलझा लिया। आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने लालच देते हुए फूला देवी से कहा कि वे अपना गले का लॉकेट और कान के टॉप्स उन्हें दे दें, बदले में वे उन्हें काफी रुपये देंगे। झांसे में आकर महिला ने अपने आभूषण उतारकर उन्हें दे दिए। बदमाशों ने रूमाल में बंधा कागज का बंडल रुपये बताकर थमा दिया और मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद रूमाल खोलने पर उसमें केवल कागज के टुकड़े मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक सभाशंकर यादव को सौपी गयी है। बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।










Hits Today : 449
Who's Online : 15