बस्ती जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र में फोरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करीब 23.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी राकेश कुमार सिंह पुत्र रामशंकर सिंह, निवासी रौतापार ब्लॉक रोड गांधीनगर थाना कोतवाली, ने तहरीर देकर बताया कि आरोपियों ने उन्हें फोरेक्स एक्सचेंज का कोर्स कराने तथा विदेशी मुद्रा बाजार में निवेश कर कम समय में अधिक लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया। विश्वास में लेकर उन्होंने विभिन्न तिथियों में कुल 23,90,550 रुपये आरोपियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। आरोप है कि शुरूआती दौर में मुनाफे का झांसा देकर उन्हें भरोसे में रखा गया, लेकिन बाद में न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। जब प्रार्थी ने अपनी रकम लौटाने की मांग की तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी और कथित रूप से जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में राजू गौड़ पुत्र घनश्याम गौड़ निवासी ग्राम कोठवा थाना नगर, जिला बस्ती तथा अभिषेक कुमार वर्मा पुत्र रामसुंदर वर्मा निवासी पुराना डाकखाना थाना कोतवाली को नामजद किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राजेंद्र यादव द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बैंक लेनदेन और अन्य साक्ष्यों की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Latest News
LATEST NEWS
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 2239 |
Who's Online : 11 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com



Hits Today : 2239
Who's Online : 11