बस्ती जिले के आरसीसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी मंगलवार को में मैकलियोड्स फार्मास्युटिकल्स के तत्वावधान में पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 200 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिनमें से 36 छात्रों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया।
कॉलेज के चेयरमैन इंजीनियर शैलेश चौधरी ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और छात्रों की मेहनत का प्रतिफल है। निदेशक प्रो. डॉ. के. के. गुप्ता ने भी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि भविष्य में अन्य प्रतिष्ठित फार्मा कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कंपनी की ओर से सीओई एचआरडी अमरीक सिंह ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों में ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की भावना दिखाई दी, जो किसी भी श्रेष्ठ संस्थान की पहचान होती है। अन्य प्रतिनिधि निश्चय और विजय ने भी छात्रों की लगन व पेशेवर दृष्टिकोण की सराहना की तथा संस्थान से निरंतर सहयोग बनाए रखने की बात कही। प्लेसमेंट टीम के इंचार्ज अंशुमान, सुहेल एवं अभ्युदय पाण्डेय ने विशेष प्रशिक्षण देकर छात्रों को साक्षात्कार के लिए तैयार किया, जिससे यह सफलता संभव हो सकी। इस अवसर पर प्रबंधन स्टाफ, शिक्षकगण व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस उपलब्धि से कॉलेज परिवार में हर्ष का माहौल है।








Hits Today : 581
Who's Online : 8