Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026

    आज बांग्ला नववर्ष पर सिलीगुड़ी में सीएम ममता की पदयात्रा

    April 14, 2026

    भाजपा के लिए बंगाल को कब्ज़ा करना आसान नहीं : ममता बनर्जी

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » मॉडर्न फ्यूजन थीम पर सी आर डी कॉलेज में सजा फूड फेयर

    मॉडर्न फ्यूजन थीम पर सी आर डी कॉलेज में सजा फूड फेयर

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressFebruary 25, 2026 उत्तर प्रदेश

    शिक्षा के साथ उद्यमशीलता और टीमवर्क ही गढ़ता है भविष्य: डॉ अर्चना तिवारी

    युवा नारी शक्ति के हाथों नवाचार और स्वाद का अनोखा संगम

    विशेष संवाददाता

    गोरखपुर।
    शिक्षा के साथ उद्यमशीलता और टीम वर्क से ही युवाओं के भविष्य का निर्माण संभव है। नए भारत की नई शिक्षा नीति में यह ऐसा नियामक तत्व है जिससे पूर्ण विकसित भारत की आधारशिला रखी जा रही है। 2047 के विकसित भारत का यही सपना भी है।
    प्रख्यात शिक्षाविद और पूर्वांचल में गृहविज्ञान विषय की संस्थापक डॉ अर्चना तिवारी ने उक्त बातें कही। वह
    चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पी.जी. कॉलेज में आयोजित विशाल फूड फेयर में मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित कर रही थीं।
    चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला कॉलेज में बुधवार को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गृह विज्ञान विभाग एवं आई.क्यू.ए.सी. के संयुक्त तत्वावधान में फूड फेयर प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम माडर्न फ्यूजन डिशेज इन होली : विविध स्वरूप
    (MODERN FUSION DISHES IN HOLI DELICACIES (Different Andaaz)” रही, जिसके अंतर्गत छात्राओं ने होली से जुड़े पारम्परिक व्यंजनों को आधुनिक फ्यूजन शैली में आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अर्चना तिवारी, पूर्व विभागाध्यक्ष, गंगोत्री देवी महिला पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर की गरिमामयी उपस्थिति के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री पुष्पदंत जैन, चेयरपर्सन मैनेजमेंट कमिटी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया तथा सभी स्टॉलों का अवलोकन कर छात्राओं की सृजनात्मकता एवं रचनात्मक व्यंजन प्रस्तुति की सराहना की तथा यह भी बताया कि कॉलेज में आयोजित होने वाले फूड फेयर छात्रों में उद्यमशीलता, कुकिंग स्किल और टीमवर्क को बढ़ावा देते हैं अतः सभी छात्राओं को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
    महाविद्यालय के विभिन्न विभागों की छात्राओं ने अपने-अपने आकर्षक एवं सुसज्जित स्टॉल लगाए, जिनमें होली विशेष व्यंजनों को नवीन एवं मनमोहक रूप में प्रस्तुत किया गया। जैसे गुजियों की बारात ,कोकोनट बाइट, बटाटा पुरी, पापड़ी चाट, रंगीला मोमोज, न्यूट्री इडली बाउल, गुलाबी रसमलाई, चटपटी पिचकारी पानी पुरी ,मिठाइयों की टोली ,दही बताशे, ढोकला ,गोल्डन बाईट कटलेट, दही बड़ा,फ्लेवर फायर भेलपुरी, प्रेमी लस्सी, अन्नपूर्णा बड़ा, आलू चाट कचालू आदि व्यंजनों को अत्यंत सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा स्वाद, स्वच्छता, सृजनात्मक प्रस्तुति, प्लेटिंग और गार्निशिंग एवं थीम आधारित व्यंजन के आधार पर मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ स्थान दही बड़ा,प्रथम स्थान स्ट्रॉबेरी सैगो कस्टर्ड,द्वितीय स्थान प्रेमी लस्सी, तृतीय स्थान चटपटी पिचकारी पानी पूरी, गुजियों की बारात तथा सांत्वना पुरस्कार बादमे बहारा, न्यूट्री इडली बाउल को मिला। इसके अतिरिक्त अन्य उत्कृष्ट स्टॉलों को भी प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम का सफल संचालन गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सारिका जायसवाल एवं संस्कृति विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ दिव्या त्रिपाठी ने किया।
    इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधक डॉ. विजयलक्ष्मी मिश्रा, प्राचार्या डॉ. सुमन सिंह, उप-प्राचार्य डॉ. स्वप्निल पांडेय, आई.क्यू.ए.सी. समन्वयक डॉ. रेखा श्रीवास्तव, बी०एड० विभागाध्यक्ष डॉ. अपर्णा मिश्रा, डॉ. अनिता सिंह, श्रीमती पूजा गुप्ता, सुश्री हुमा हसन, एवं अन्य प्रवक्तागण तथा समस्त छात्राएँ उपस्थित रहीं।

    Post Views: 41

    Related Posts

    योगी सरकार का बड़ा फैसला, नोएडा गाजियाबाद सहित प्रदेशभर के मजदूरों का वेतन बढ़ाया

    April 13, 2026By Roaming Express

    रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर GST केशव लाल के पास मिली 100 करोड़ की संपत्ति, विजिलेंस जांच में हुआ खुलासा

    April 8, 2026By Roaming Express

    जनगणना कार्यों की तैयारी की मुख्य सचिव एवं जनगणना आयुक्त ने की समीक्षा

    April 8, 2026By Roaming Express

    UP के 2025 बैच के 21 IAS अफ़सरों को ज़िले में ट्रेंनिग के लिए मिली तैनाती

    April 7, 2026By Roaming Express

    सीएम हेल्पलाइन 1076 के कर्मचारियों की शिकायत पर मुख्यमंत्री सख्त, वेतन वृद्धि पर कंपनी की सहमति

    April 3, 2026By Roaming Express

    लखनऊ में जनगणना की तैयारियों की डीएम किए समीक्षा, 16,000 कर्मचारी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक लगाए जाएंगे

    April 2, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026
    Don't Miss

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026

    -मौजूद रहे जेपी नड्डा और नितिन नबीन,एनडीए होगा मंत्रिमंडल में साथ अशोक झा/ पटना: सम्राट…

    आज बांग्ला नववर्ष पर सिलीगुड़ी में सीएम ममता की पदयात्रा

    April 14, 2026

    भाजपा के लिए बंगाल को कब्ज़ा करना आसान नहीं : ममता बनर्जी

    April 14, 2026

    उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में BJP उम्मीदवारों के समर्थन में अमित शाह ने किया रोड शो

    April 14, 2026
    LATEST NEWS

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026

    आज बांग्ला नववर्ष पर सिलीगुड़ी में सीएम ममता की पदयात्रा

    April 14, 2026

    भाजपा के लिए बंगाल को कब्ज़ा करना आसान नहीं : ममता बनर्जी

    April 14, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1598749
    Hits Today : 1066
    Who's Online : 10
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.