संवाददाता पंकज सिंह
बस्ती जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के पतेलवा (कटरा) मोहल्ले में घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और तोड़फोड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के अनुसार,अखिलेश यादव पुत्र गोपाल यादव, निवासी मोहल्ला पतेलवा (कटरा) थाना कोतवाली, जनपद बस्ती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना 23 फरवरी की है
वादी का आरोप है कि विपक्षीगण अक्सर उनके घर पर पत्थर फेंकते थे तथा घर की बच्चियों का पीछा कर अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करते थे। विरोध करने पर आरोपी एकजुट होकर घर पर चढ़ आए, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपियों ने ईंट-पत्थर, लाठी-डंडा और लोहे की रॉड लेकर घर में घुसकर मारपीट की तथा महिलाओं के कपड़े फाड़कर अभद्रता करने का प्रयास किया। वादी के अनुसार, बीच-बचाव करने आए उनके भाई आलोक यादव, माता सुनीता यादव तथा किरायेदार प्रतिक्षा द्विवेदी, गोपालधर द्विवेदी, देवेश द्विवेदी, रूपेश द्विवेदी और रूद्रांश द्विवेदी के साथ भी मारपीट की गई।
पुलिस ने इस मामले में अब्दुल्ला, तालिब, पक्कू ड्राइवर, नोमान, फैजान, कल्लू, मकी, सद्दाम, गुड्डू सहित कुल नौ नामजद आरोपियों तथा 15 अज्ञात महिलाओं और लगभग 40 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न् धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह को सौपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की गंभीरता से जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।








Hits Today : 16
Who's Online : 8