साइबर ठगी का पर्दाफाश: 1.01 लाख रुपये बरामद, आरोपी गिरफ्तार
बस्ती जिले में साइबर क्राइम पुलिस ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ित की पूरी धनराशि बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी को विकास वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा, निवासी ग्राम निपनिया, पोस्ट केशवपुर, थाना हरैया, जनपद बस्ती ने तहरीर देकर बताया कि 12 जून 2025 को उनके क्रेडिट कार्ड से 1,01,476.58 रुपये अवैध रूप से काट लिए गए थे। इस संबंध में उन्होंने साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन लगभग आठ माह बीत जाने के बावजूद धनराशि वापस नहीं मिली थी।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना साइबर क्राइम ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान साइबर थाना टीम एवं साइबर स्वाट टीम ने साक्ष्य संकलन करते हुए आरोपी की पहचान की। पुलिस ने 26 फरवरी को सूरज ठाकुर पुत्र रामकेश ठाकुर, निवासी ग्राम डाड़ीखास, थाना गोला, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से साइबर फ्रॉड से संबंधित 1,01,476 रुपये की पूरी धनराशि बरामद की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में साइबर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार त्रिपाठी, निरीक्षक भगवान सिंह, साइबर स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक रितेश कुमार सिंह तथा







Hits Today : 855
Who's Online : 5