संवाददाता पंकज सिंह
बस्ती जिले में कप्तानगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा के आरोपी शुकुल कुमार (19) पुत्र नेबुलाल, निवासी दोफड़ा थाना दुबौलिया को शुकवार को पंडुल घाट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के साथ उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार सरोज एवं हेड कांस्टेबल गणेश सिंह शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।








Hits Today : 2724
Who's Online : 6