संवाददाता पंकज सिंह
बस्ती में जिले थाना मुण्डेरवा पुलिस ने चोरी और धमकी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष मुण्डेरवा प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमे से संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहित चौधरी पुत्र स्व. रामवीर (उम्र करीब 25 वर्ष), राजू उर्फ राजा चौधरी पुत्र राम बहोर (उम्र करीब 28 वर्ष) तथा रोहित चौधरी पुत्र स्व. रामवीर (उम्र करीब 30 वर्ष) निवासी ग्राम खमोखर, थाना मुण्डेरवा शामिल हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों शुकवार को समय करीब खमोखर के पास से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वादी ने 25 फरवरी को थाना मुण्डेरवा में तहरीर देकर अपनी दुकान से इनवर्टर, कपड़ा एवं कॉस्मेटिक सामान चोरी होने की सूचना दी थी। साथ ही आरोप लगाया था कि शिकायत करने पर आरोपी रोहित ने पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। इसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक गिरीशचंद्र यादव द्वारा की जा रही थी। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक खिलौना पिस्टल बरामद की है। उनकी निशानदेही पर इचड़वा पुल के पास से चोरी की एक अदद इनवर्टर बैटरी भी बरामद की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जावेद खान, उपनिरीक्षक गिरीशचंद्र यादव, कांस्टेबल कामोद कुशवाहा एवं कांस्टेबल भगवान दयाल यादव शामिल रहे।








Hits Today : 2725
Who's Online : 6