बस्ती जिले मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और श्रीमंत शंकरदेव की जयंती के अवसर पर रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में पहल संस्था के संरक्षक मनीष मिश्रा द्वारा 100 गांवों के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ‘राम जी का पेड़ा’ बनाने के लिए एक-एक लाख रुपये की सहायता की पहली किस्त जारी की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के सैनिक फार्म स्थित बगलामुखी पीठ के पीठाधीश्वर पूज्य गुरुजी उपस्थित रहे। हजारों की संख्या में मौजूद महिलाओं ने जय श्री राम के नारों के साथ गुरुजी और मनीष मिश्रा का स्वागत किया।
पहल संस्था के संरक्षक मनीष मिश्रा ने कहा कि आधी दुनिया कही जाने वाली महिलाओं में किसी भी क्षेत्र को विकसित करने की अपार शक्ति है। पहल संस्था ने इसी पवित्र संकल्प के साथ यह पहल शुरू की है। इससे अनेक परिवारों में खुशहाली आएगी और महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा।
उन्होंने अपनी भविष्य की योजनाओं की घोषणा करते हुए बताया कि अप्रैल माह में 1000 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की जाएंगी। इसके अलावा मई माह में वीर सावरकर सेवाश्रम की शुरुआत की जाएगी, जहां बस्ती की जनता को मात्र एक रुपये में अल्ट्रासाउंड, डायग्नोसिस और एक्सरे जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर पहल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक प्रियदर्शी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जी.डी. मिश्रा, आलोक पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।







Hits Today : 979
Who's Online : 8