Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा- कहीं कमी नहीं

    March 26, 2026

    बंगाल भर में 20,000 से ज्यादा शोभायात्राओं के बीच BJP और TMC आमने-सामने

    March 26, 2026

    नवनीत श्रीवास्तव को ‘सार्फ लेजेंडरी अवार्ड’ से किया सम्मानित, प्रयागराज की कई हस्तियों को भी मिला सम्मान

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, March 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा- कहीं कमी नहीं

    पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा- कहीं कमी नहीं

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressMarch 26, 2026 उत्तर प्रदेश

     

    *प्रदेश भर में सामान्य आपूर्ति, अतिरिक्त खरीद से बचने की लोगों से अपील*

    *सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई*

    *हर जिले में प्रशासन अलर्ट, तेल कंपनियों से लगातार समन्वय*

    *लखनऊ, 26 मार्च।* उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच राज्य सरकार ने गुरुवार को साफ किया कि प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग, रणवीर प्रसाद ने कहाकि सभी जिलों में मांग के अनुसार पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है और कहीं भी संकट जैसी स्थिति नहीं है।

    प्रदेश सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों के आधार पर घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी न करें। सरकार के मुताबिक हाल के दिनों में सोशल मीडिया के जरिए कुछ भ्रामक संदेश फैलाए जा रहे हैं, जिनमें ईंधन की कमी की बात कही जा रही है। इन सूचनाओं को गलत बताते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह शरारती तत्वों की हरकत है। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों की स्थिति पर नजर रखें और कहीं भी आपूर्ति बाधित न होने दें। तेल कंपनियों के साथ लगातार समन्वय बनाकर अतिरिक्त आपूर्ति की व्यवस्था भी रखी गई है, ताकि किसी भी स्थिति में आम लोगों को परेशानी न हो।

    सरकार ने यह भी कहा है कि अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण करने से आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव पड़ता है। इसलिए आम लोग संयम बरतें और सामान्य जरूरत के अनुसार ही खरीदारी करें।

    प्रदेश सरकार ने भरोसा दिलाया है कि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। पेट्रोल-डीजल को लेकर किसी भी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

    *लखनऊ पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के सदस्य एवं एसआर फिलिंग स्टेशन (इंजीनियरिंग कॉलेज) के मालिक सर्वेश वाजपेई ने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। पंप 24 घंटे सुचारू रूप से संचालित हैं। लोगों को घबराकर डीजल-पेट्रोल स्टोर करने की कोई आवश्यकता नहीं है।*

    Post Views: 17

    Related Posts

    यूपी व बहराइच का गौरव: गज़नफ़र हैदर ‘गुलफाम’ बने बिहार राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरमैन

    March 19, 2026By Roaming Express

    आतंकी संगठन आईएसआईएस के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़ा आतंकी हारिश अली मुरादाबाद से गिरफ्तार

    March 16, 2026By Roaming Express

    प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को मिली 900 करोड़ रुपए की पहली किस्त

    March 16, 2026By Roaming Express

    यूपी में तेल गैस की किल्लत पर फैलाई अफवाह तो खैर नहीं

    March 11, 2026By Roaming Express

    Basti News:दुष्कर्म व पॉक्सो के आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा में किया आत्महत्या का प्रयास

    March 8, 2026By Roaming Express

    बस्ती में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने टेम्पो को मारी टक्कर, दो की मौत, पांच घायल

    March 8, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा- कहीं कमी नहीं

    March 26, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा- कहीं कमी नहीं

    March 26, 2026

    *प्रदेश भर में सामान्य आपूर्ति, अतिरिक्त खरीद से बचने की लोगों से अपील* *सोशल…

    बंगाल भर में 20,000 से ज्यादा शोभायात्राओं के बीच BJP और TMC आमने-सामने

    March 26, 2026

    नवनीत श्रीवास्तव को ‘सार्फ लेजेंडरी अवार्ड’ से किया सम्मानित, प्रयागराज की कई हस्तियों को भी मिला सम्मान

    March 26, 2026

    कल सिलीगुड़ी रामनवमी में निकलेंगी लाखों राम भक्तों की टोली

    March 26, 2026
    LATEST NEWS

    पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा- कहीं कमी नहीं

    March 26, 2026

    बंगाल भर में 20,000 से ज्यादा शोभायात्राओं के बीच BJP और TMC आमने-सामने

    March 26, 2026

    नवनीत श्रीवास्तव को ‘सार्फ लेजेंडरी अवार्ड’ से किया सम्मानित, प्रयागराज की कई हस्तियों को भी मिला सम्मान

    March 26, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1578068
    Hits Today : 2538
    Who's Online : 10
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.